आधुनिक इतिहास : विविध (UPPCS) (भाग – 6)

Total Questions: 18

1. चीन ने तिब्बत पर कब्जा किया- [M.P. P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (b) 1959 में
Solution:चीन ने तिब्बत पर वर्ष 1959 में कब्जा किया और तब से तिब्बत की स्वायत्तता समाप्त हो गई।

2. किस वर्ष में सोवियत संघ रूस बना? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) 1991
Solution:26 दिसंबर, 1991 को सोवियत संघ के विघटन के पश्चात रूस और अन्य स्वतंत्र गणराज्यों के रूप में सोवियत संघ विभाजित हो गया।

3. भारत-पाकिस्तान के किस युद्ध के पश्चात बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (d) दिसंबर, 1971
Solution:बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई के दौरान 'मुक्ति वाहिनी' का गठन पाकिस्तानी सेना के अत्याचार के विरोध में किया गया था। मुक्ति वाहिनी एक छापामार संगठन था, जो पाकिस्तानी सेना के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध लड़ रहा था। इसको भारतीय सेना ने समर्थन दिया था। 3 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तान की ओर से भारतीय ठिकानों पर हमले के बाद भारतीय सैनिकों ने पूर्वी पाकिस्तान को मुक्त कराने का अभियान शुरू किया। 16 दिसंबर, 1971 को पाकिस्तानी सेना के 93,000 सैनिकों के साथ लेफ्टिनेंट जनरल आमिर अब्दुल्लाह खान नियाजी ने भारतीय पूर्वी कमांड के जेओसी-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत अरोड़ा के समक्ष औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया। इस प्रकार भारत- पाकिस्तान युद्ध के पश्चात दिसंबर, 1971 में बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ था।

4. जर्मनी का एकीकरण कब हुआ ? [M.P. P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (b) 3 अक्टूबर, 1990
Solution:द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी संयुक्त राज्य अमेरिका प्रभावित पश्चिमी जर्मनी एवं रूस प्रभावित पूर्वी जर्मनी में विभाजित हो गया था, जो 40 वर्षों से अधिक समय के बाद 3 अक्टूबर, 1990 को पुनः एकीकृत हुआ।

5. संयुक्त राज्य अमेरिका का 1941 ई. में दूसरे विश्व युद्ध में शामिल होने का मुख्य कारण था- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (d) पर्ल हार्बर पर आक्रमण
Solution:यद्यपि द्वितीय विश्व युद्ध का आरंभ तो 1 सितंबर, 1939 को जर्मनी द्वारा पोलैंड पर आक्रमण से हुआ था; परंतु संयुक्त राज्य अमेरिका इसमें सैन्य रूप से शामिल नहीं था। 7 दिसंबर, 1941 को जापान द्वारा अमेरिकी हवाई द्वीप स्थित नौसैनिक अड्डे पर्ल हार्बर पर अचानक हमले के बाद अमेरिका भी द्वितीय विश्व युद्ध में सैन्य रूप से सम्मि मलित हो गया।

6. संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति थे- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (a) जॉर्ज वाशिंगटन
Solution:संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन थे, जो 1789 ई. से 1797 ई. तक इस पद पर रहे।

7. निम्नलिखित में से संयुक्त राज्य अमेरिका का वह राष्ट्रपति कौन था जिसने राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र दिया हो? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (b) रिचर्ड निक्सन
Solution:रिचर्ड निक्सन संयुक्त राज्य अमेरिका के 37वें राष्ट्रपति (1969-1974) थे। वे संयुक्त राज्य अमेरिका के एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति रहे, जिन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। 'वाटरगेट स्कैण्डल' में अपनी भूमिका के कारण महाभियोग की संभावना को देखते हुए उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।

8. बिशप टुटू किस देश से संबंधित हैं? [M.P. P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (a) द. अफ्रीका
Solution:बिशप डेसमंड टुटू दक्षिण अफ्रीका के एक अश्वेत पादरी थे, जिन्होंने 1980 के दशक में रंगभेद विरोध का आंदोलन चलाकर विश्वव्यापी ख्याति अर्जित की थी। उन्हें वर्ष 1984 में शांति का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था। वर्ष 2005 का गांधी शांति पुरस्कार भी उन्हें प्राप्त हुआ था।

9. चीन में वास्तविक कागज के निर्माण का श्रेय किसको दिया जाता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) साई-लून
Solution:चीन में वास्तविक कागज के प्रथम निर्माण का श्रेय साई-लून (Ts'ai- Lun) को प्राप्त है। चीन के हूनान प्रांत के लीयांग के निवासी साई-लून ने 105 ई. में कागज का निर्माण किया था।

10. कौन-सा कथन सही है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) प्लेटो, सुकरात के शिष्य थे
Solution:प्रसिद्ध यूनानी दार्शनिक प्लेटो, सुकरात का शिष्य था तथा अरस्तू, न प्लेटो का शिष्य था। अपनी प्रसिद्ध पुस्तक 'द रिपब्लिक' में प्लेटो ने न्याय तथा आदर्श राज्य की संकल्पना की विवेचना की है।