आधुनिक इतिहास : विविध (UPPCS) (भाग – 6)

Total Questions: 44

31. द्वितीय विश्व युद्ध के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की क्या नीति थी ? [U.P. P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (a) पूर्ण स्वतंत्रता का आश्वासन मिलने पर ब्रिटेन को सहयोग
Solution:वर्ष 1939 में द्वितीय विश्व युद्ध प्रारंभ हुआ। कांग्रेस ने युद्ध में समर्थन के बदले भारत को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किए जाने का प्रस्ताव रखा। तत्कालीन वायसराय लॉर्ड लिनलिथगो ने भारतीय विधानमंडलों की सहमति के बिना भारत को युद्ध में शामिल कर लिया, साथ ही देश में आपातकाल की घोषणा कर दी गई। कांग्रेस कार्यसमिति ने युद्ध के उद्देश्यों की घोषणा करने की मांग की तथा यह भी मांग की कि युद्ध के बाद भारत को स्वतंत्र कर दिया जाए।

32. कथन (S) : द्वितीय विश्व युद्ध में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अंग्रेजों को सहयोग प्रदान किया था। [U.P. P.C.S. (Pre) 1992]

कारण (R) : क्योंकि उन्हें पूर्ण स्वराज्य प्राप्त होने की आशा थी।

Correct Answer: (b) (S), (R) दोनों असत्य हैं।
Solution:द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कांग्रेस द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव में पोलैंड पर नाजी हमले तथा नाजीवाद और फासीवाद की भर्त्सना की गई, लेकिन यह भी घोषित किया गया कि भारत किसी ऐसे युद्ध में शामिल नहीं हो सकता, जो प्रकटतः लोकतांत्रिक स्वाधीनता की रक्षा के लिए लड़ा जा रहा हो, जबकि खुद उसे स्वाधीनता से वंचित रखा जा रहा हो। इस प्रकार कथन और कारण दोनों ही असत्य हैं।

33. कथन (A): वर्ष 1939 में सभी प्रांतों में कांग्रेस मंत्रिमंडलों ने त्यागपत्र दे दिया। [I.A.S. (Pre) 2008]

कारण (R) : कांग्रेस ने द्वितीय विश्व युद्ध के संदर्भ में वायसराय के जर्मनी के विरुद्ध युद्ध घोषित कर देने के निर्णय को स्वीकार नहीं किया।

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या है (A) की।
Solution:लॉर्ड लिनलिथगो ने 17 अक्टूबर, 1939 को भारत को जर्मनी के विरुद्ध युद्धग्रस्त घोषित कर दिया। भारतीय विधानमंडलों की सहमति के बिना युद्ध घोषित करने के कारण सभी प्रांतों में कांग्रेस मंत्रिमंडलों ने त्यागपत्र दे दिया।

34. वर्ष 1939 में कांग्रेस मंत्रिमंडल ने सात प्रांतों में त्यागपत्र दे दिया था; क्योंकि- [I.A.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त कथनों (a), (b) और (c) में से कोई भी सही नहीं है।
Solution:लॉर्ड लिनलिथगो ने 17 अक्टूबर, 1939 को भारत को जर्मनी के विरुद्ध युद्धग्रस्त घोषित कर दिया। भारतीय विधानमंडलों की सहमति के बिना युद्ध घोषित करने के कारण सभी प्रांतों में कांग्रेस मंत्रिमंडलों ने त्यागपत्र दे दिया।

35. द्वितीय महायुद्ध कब समाप्त हुआ? [M.P. P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) 1945
Solution:द्वितीय विश्व युद्ध 1 सितंबर, 1939 को जर्मनी के पोलैंड पर आक्रमण के साथ प्रारंभ हुआ था, जो कि वर्ष 1945 में समाप्त हुआ।

36. द्वितीय विश्व युद्ध के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था? [38th B.P.S.C (Pre) 1992]

Correct Answer: (c) विंस्टन चर्चिल
Solution:विंस्टन चर्चिल द्वितीय विश्व युद्ध (1939-45) के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थे। इनका कार्यकाल वर्ष 1940-45 तथा 1951-55 तक था।

37. महात्मा गांधी द्वारा व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन के लिए प्रथम सत्याग्रही कौन चुना गया? [U.P. P.C.S. (Pre) 1995, U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2002, Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (d) विनोबा भावे
Solution:अगस्त प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार करते हुए कांग्रेस ने गांधीजी के नेतृत्व में व्यक्तिगत सत्याग्रह शुरू किया। यह सत्याग्रह ब्रिटिश सरकार की भारत नीति के प्रति नैतिक विरोध की प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति थी। व्यक्तिगत सत्याग्रह की शुरुआत 17 अक्टूबर, 1940 को हुई। विनोबा भावे प्रथम सत्याग्ग्रही थे, पं. जवाहरलाल नेहरू दूसरे तथा ब्रह्मदत्त तीसरे सत्याग्रही बने थे।

38. महात्मा गांधी द्वारा वर्ष 1940 में प्रारंभ किए गए व्यक्तिगत सत्याग्रह के तीसरे सत्याग्रही कौन थे? [67th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam), 2021]

Correct Answer: (d) ब्रह्मदत्त
Solution:अगस्त प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार करते हुए कांग्रेस ने गांधीजी के नेतृत्व में व्यक्तिगत सत्याग्रह शुरू किया। यह सत्याग्रह ब्रिटिश सरकार की भारत नीति के प्रति नैतिक विरोध की प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति थी। व्यक्तिगत सत्याग्रह की शुरुआत 17 अक्टूबर, 1940 को हुई। विनोबा भावे प्रथम सत्याग्ग्रही थे, पं. जवाहरलाल नेहरू दूसरे तथा ब्रह्मदत्त तीसरे सत्याग्रही बने थे।

39. व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन की/ के प्रधान सत्याग्रही कौन थी/थे? [65th B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) विनोबा भावे
Solution:अगस्त प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार करते हुए कांग्रेस ने गांधीजी के नेतृत्व में व्यक्तिगत सत्याग्रह शुरू किया। यह सत्याग्रह ब्रिटिश सरकार की भारत नीति के प्रति नैतिक विरोध की प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति थी। व्यक्तिगत सत्याग्रह की शुरुआत 17 अक्टूबर, 1940 को हुई। विनोबा भावे प्रथम सत्याग्ग्रही थे, पं. जवाहरलाल नेहरू दूसरे तथा ब्रह्मदत्त तीसरे सत्याग्रही बने थे।

40. वैयक्तिक सत्याग्रह (Individual Civil Disobedience) किसने आरंभ किया? [44th B.P.S.C. (Pre) 2000, U.P. P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (a) विनोबा भावे