Correct Answer: (b) 9 अगस्त, 1942
Solution:7-8 अगस्त, 1942 को बंबई के ऐतिहासिक ग्वालिया टैंक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की वार्षिक बैठक हुई, जिसमें वर्धा प्रस्ताव (भारत छोड़ो) की पुष्टि हुई। थोड़े बहुत संशोधनों के बाद 8 अगस्त, 1942 को प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया और भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के तहत अंग्रेजों के विरुद्ध 'भारत छोड़ो आंदोलन' प्रारंभ करने की घोषणा की गई। 9 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन आरंभहुआ। आंदोलन आरंभ होते ही ऑपरेशन जीरो ऑवर के तहत गांधीजी तथा प्रमुख कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गांधीजी को गिरफ्तार कर सरोजिनी नायडू सहित पूना के आगा खां पैलेस में रखा गया। 1942 के आंदोलन का सर्वाधिक प्रभाव बंबई, बंगाल, बिहार, उड़ीसा, संयुक्त प्रांत एवं मद्रास में था, लेकिन समूचे देश की हिस्सेदारी इसमें अवश्य थी।