आधुनिक भारतीय इतिहास (Part-II)

Total Questions: 45

41. निम्नलिखित में से किसके द्वारा प्रथम बार 'पाकिस्तान' शब्द का प्रयोग किया गया था? [M.P. P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (b) चौधरी रहमत अली
Solution:भारतीय मुसलमानों के लिए पृथक राज्य 'पाकिस्तान' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र रहमत अली ने अपने पत्र, जिसका शीर्षक था 'नॉउ और नेवर; आर वी टू लिव ऑर पेरिश फॉर एवर?' में प्रस्तुत किया था।

42. 'आजाद हिंद फौज' का प्रधान कार्यालय कहां स्थित था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) रंगून
Solution:1944 ई. में सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का प्रधान कार्यालय सिंगापुर से रंगून (यांगून) स्थानांतरित कर दिया था।

43. किसने कहा था, "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा"- [M.P. P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (c) सुभाष चंद्र बोस
Solution:सिंगापुर (तत्कालीन मलय) में अपने सैनिकों का आह्वान करते हुए सुभाष चंद्र बोस ने कहा था-बहुत त्याग किया है, किंतु अभी प्राणों की आहुति देना शेष है, आजादी को आज हमें अपने शीश फल चढ़ा देने वाले पागल पुजारी की आवश्यकता है, जो अपना सिर काटकर स्वाधीनता की देवी को भेंट चढ़ा सके। सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।"

44. निम्नलिखित में से आजाद हिंद फौज के किस अधिकारी ने लाल किले पर चलाए गए मुकदमे का सामना नहीं किया? [M.P. P.C.S. (Pre.) 2010]

Correct Answer: (c) मोहन सिंह
Solution:आजाद हिंद फौज के अधिकारी मोहन सिंह ने लाल किले पर चलाए गए मुकदमे का सामना नहीं किया। आजाद हिंद फौज के गिरफ्तार सैनिकों एवं अधिकारियों पर ब्रिटिश सरकार ने दिल्ली के लाल किले में नवंबर, 1945 में मुकदमे चलाए, जिसमें एक हिंदू, एक मुसलमान और एक सिख (पी.के. सहगल, शाहनवाज एवं गुरबख्श सिंह ढिल्लों) को एक साथ अभियुक्त बनाया। बचाव पक्ष की ओर से भूलाभाई देसाई, तेज बहादुर सप्रू और नेहरू वकील थे (नेहरू ने 25 वर्ष बाद बैरिस्टर का अपना लबादा पहना था) और इस देशव्यापी विरोध में मुस्लिम लीग भी सम्मिलित हो गई।

45. निम्नलिखित में से कौन प्रसिद्ध आई.एन.ए. मुकदमे के वकील थे? [M.P. P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (e) आसफ अली और भूलाभाई देसाई
Solution:वर्ष 1945 में लाल किले में आजाद हिंद फौज के सिपाहियों के प्रसिद्ध मुकदमे की पैरवी कैलाश नाथ काटजू, सर तेज बहादुर सप्रू, आसफ अली, जवाहरलाल नेहरू, भूलाभाई देसाई आदि कर रहे थे। वकीलों के इस समूह की अध्यक्षता मूलाभाई देसाई ने की थी।