आधुनिक भारतीय इतिहास (Part-IV)

Total Questions: 42

11. श्री वी. जी. जोग किस वाद्य संगीत के लिए विख्यात हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) वॉयलिन
Solution:श्री वी. जी. जोग वॉयलिन के, पंडित रविशंकर सितार के, जाकिर हुसैन तबला के एवं पंडित शिवकुमार शर्मा संतूर के प्रमुख कलाकार हैं।

12. सुमेलित कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 1993]

सूची-Iसूची-II
A. पंडित शिव कुमार शर्मा1. हिंदुस्तानी संगीत
B. पंडित मल्लिकार्जुन मंसूर2. वॉयलिन वादक
C. वी. जी. जोग3. संतूर वादक
D. अली अकबर खां4. सरोद वादक

कूट:

ABCD
(a)1234
(b)1432
(c)4231
(d)3124
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है -
सूची-Iसूची-II
पंडित शिव कुमार शर्मासंतूर वादक
पंडित मल्लिकार्जुन मंसूरहिंदुस्तानी संगीत
वी. जी. जोगवॉयलिन वादक
अली अकबर खांसरोद वादक

13. निम्नलिखित में से कौन कथक नृत्य के उत्कृष्ट नर्तक है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (c) बिरजू महाराज
Solution:बिरजू महाराज कथक नृत्य के उत्कृष्ट नर्तक हैं।

14. सुमेल कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 1992]

सूची-Iसूची-II
A. रुक्मिणी देवी1. शास्त्रीय गायन
B. कुमार गंधर्व2. अंतरिक्ष यात्री
C. बिरजू महाराज3. कत्थक नृत्य
D. राकेश शर्मा4. भरतनाट्यम नृत्य

कूट:

ABCD
(a)1234
(b)2134
(c)4132
(d)3241
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
रुक्मिणी देवीभरतनाट्यम नृत्य
कुमार गंधर्वशास्त्रीय गायन
बिरजू महाराजकत्थक नृत्य
राकेश शर्माअंतरिक्ष यात्री

15. सुमेलित कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 1994]

सूची-Iसूची-II
A. तसलीमा नसरीन1. सैटेनिक वर्सेस
B. सलमान रुश्दी2. लज्जा
C. एम. एफ. हुसैन3. नृत्य
D. रुक्मिणी अरुंडेल4. चित्रकार

कूट:

ABCD
(a)1234
(b)2143
(c)3241
(d)4321
Correct Answer: (b)
Solution:तसलीमा नसरीन द्वारा लिखित उपन्यास 'लज्जा' है। सलमान रुश्दी ने 'द सैटेनिक वर्सेस' नामक पुस्तक लिखी। एम. एफ. हुसैन प्रसिद्ध चित्रकार हैं, जबकि रुक्मिणी अरुंडेल प्रसिद्ध नृत्यांगना है।

16. उस्ताद अमजद अली खान किस वाद्य यंत्र के प्रसिद्ध वादक हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (d) सरोद
Solution:उस्ताद अमजद अली खान प्रसिद्ध सरोद वादक हैं।

17. 'कुचिपुड़ी' किस प्रांत का नृत्य है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) आंध्र प्रदेश
Solution:कुचिपुड़ी नृत्य मूलतः आंध्र प्रदेश का शास्त्रीय नृत्य है। इस नृत्य का नाम आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के एक ग्राम के नाम पर हैं। भरतमुनि के नाट्यशास्त्र पर आधारित इस शैली का उद्देश्य 'धर्म एवं अध्यात्म' का प्रभार है। इसके प्रमुख नर्तक / नर्तकी यामिनी कृष्णमूर्ति, भावना रेड्डी, राजा रेड्डी आदि हैं।

18. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 1994]

सूची-I (नृत्य का प्रकार) सूची-II (राज्य)
A. कुचिपुड़ी1. उड़ीसा
B. भरतनाट्यम2. उत्तर प्रदेश
C. कत्थक3. तमिलनाडु
D. ओडिसी4. आंध्र प्रदेश

कूट:

ABCD
(a)4321
(b)3412
(c)2143
(d)3142
Correct Answer: (a)
Solution:कुचिपुड़ी नृत्य आंध्र प्रदेश, भरतनाट्यम तमिलनाडु, कत्थक उत्तर प्रदेश तथा ओडिसी उड़ीसा (ओडिशा) से संबंधित है।

19. 'बैंडिट क्वीन' फिल्म में मुख्य भूमिका किस अभिनेत्री की है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (a) सीमा विश्वास
Solution:'दी बैंडिट क्वीन' फूलन देवी के जीवन पर आधारित शेखर कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म है, जिसमें सीमा विश्वास ने प्रमुख पात्र का अभिनय किया था।

20. मशहूर टी. वी. सीरियल 'रामायण' के निर्माता कौन थे? [M.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (b) रामानंद सागर
Solution:प्रसिद्ध टी.वी. सीरियल 'रामायण' के निर्माता रामानंद सागर थे।