आधुनिक भारतीय इतिहास (Part-IV)

Total Questions: 42

21. फिल्म 'गांधी' में गांधी का अभिनय किसने किया? [M.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (a) बेन किंग्सले
Solution:फिल्म गांधी वर्ष 1982 में रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित की गई, जिसमें बेन किंग्सले ने गांधी की भूमिका निभाई थी।

22. रिचर्ड एटनबरो हैं- [M.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (d) निर्माता-निर्देशक
Solution:फिल्म गांधी वर्ष 1982 में रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित की गई, जिसमें बेन किंग्सले ने गांधी की भूमिका निभाई थी।

23. प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री देविका रानी ने किससे विवाह किया? [M.P.P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (a) चित्रकार स्वेतोस्लोव रोरिच
Solution:प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री देविका रानी चौधरी का जन्म वर्ष 1908 में विशाखापत्तनम में हुआ था। अभिनेता हिमांशु राय से वर्ष 1929 में उनका विवाह हुआ तथा वर्ष 1940 में हिमांशु राय का निधन हो गया।

तत्पश्चात वर्ष 1945 में उन्होंने रूसी पेंटर स्वेतोस्लोव रोरिच से विवाह किया। वर्ष 1993 में स्वेतोस्लोव का निधन हो गया। मार्च, 1994 में बंगलुरू में देविका रानी का निधन हुआ। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम महिला देविका रानी बनीं। उन्हें वर्ष 1969 का प्रथम दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

24. 'महाभारत' सीरियल के निर्माता कौन थे? [M.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) बी.आर. चोपड़ा
Solution:बी. आर. चोपड़ा (बलदेव राज चोपड़ा) 'महाभारत' सीरियल के निर्माता थे। इन्हें वर्ष 1998 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

25. के. शंकर पिल्लई थे? [M.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (a) कार्टूनिस्ट
Solution:केरल में जन्में के. शंकर पिल्लई (Kesava Shankara Pillai) कार्टूनिस्ट थे। वर्ष 1976 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1989 में उनकी मृत्यु हो गई।

26. विष्णु चिंचालकर कौन थे? [M.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) चित्रकार
Solution:विष्णु चिंचालकर मध्य प्रदेश राज्य के प्रसिद्ध चित्रकार थे। समकालीन चित्रकला को समृद्ध करने में नारायण श्रीधर बेंद्रे, मकबूल फिदा हुसैन, सैयद रजा, नाना भुजंग इंदौर, आदि का सराहनीय योगदान रहा है।

27. मोनालिसा क्या है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (a) एक चित्र
Solution:मोनालिसा इटली के प्रसिद्ध चित्रकार लियोनार्दो द विंसी की प्रसिद्ध कलाकृति (पेंटिंग) है।

28. मेरा पिया घर आया' पाकिस्तान के किस मशहूर गायक ने गाया? [M.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (b) नुसरत फतेह अली खान
Solution:पाकिस्तान के मशहूर गायक नुसरत फतेह अली खान ने 'मेरा पिया घर आया' शीर्षक का प्रसिद्ध गीत गाया था।

29. जामिनी राय थे- [M.P.P.C.S. (Pre) 1991]

Correct Answer: (b) चित्रकार
Solution:जामिनी राय प्रसिद्ध चित्रकार थे।

30. ब्रिटनी स्पियर्स किसके लिए प्रसिद्ध हैं? [M.P.P.C.S (Spl.) (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) गायन
Solution:ब्रिटनी जीन स्पियर्स वर्ष 1981 में मिसीसिपी में जन्मीं अमेरिकी पॉप गायिका हैं।