आधुनिक भारत का इतिहास (रेलवे)

Total Questions: 50

1. गोवा, दमन और दीव का उपनिवेशीकरण मूलतः किया गया था- [आरआरबी कोलकाता गुइस गार्ड परीक्षा 27.02.2005]

Correct Answer: (5) पुर्तगालियों द्वारा
Solution:गोवा, दमन, दीव का उपनिवेशीकरण पुर्तगालियों द्वारा किया गया था।

2. भारत में अंग्रेजी शिक्षा किसके द्वारा लागू की गई थी ? [आरआरबी कोलकाता गुड्स गार्ड परीक्षा 27.02.2005]

Correct Answer: (5) लॉर्ड विलियम बेटिक
Solution:भारत में अग्रेजी शिक्षा बोर्ड विलियम बीटेक द्वारा प्रारम्भ की गयी।

3. भारत की स्वतंत्रता के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था ? [आरआरबी अजमेर टिकट कलेक्टर परीक्षा 03.12.2006]

Correct Answer: (2) क्लेमेंट एटली
Solution:क्लेमेंट एटली भारत के स्वतन्त्रता के समय इंग्लैण्ड के प्रधानमंत्री थे।

4. ब्रिटिश हाऊस ऑफ कॉमन में सर्वप्रथम किस भारतीय ने 'आर्थिक निष्कासन सिद्धान्त' की भर्त्सना की थी? [आरआरसी हाजीपुर ग्रुप 'डी' परीक्षा 06.05.2012]

Correct Answer: (1) दादा भाई नौरोजी
Solution:दादाभाई नौरोजी ने 'आर्थिक निष्कासन सिद्धांत' की भर्त्सना की थी।

5. किस ब्रिटिश गवर्नर जनरल ने देश में से सतीप्रथा निर्मूल की थी? [आरआरसी हाजीपुर ग्रुप 'डी' परीक्षा 06.05.2012]

Correct Answer: (3) लॉर्ड विलियम बेन्टिंक
Solution:लॉर्ड विलियम बेटिक (1828-1835) ने 1829 में सती प्रथा को समाप्त किया था।

6. इंडियन नेशनल आर्मी ने ब्रिटिश शासन से अंडमान और निकोबार द्वीप प्राप्त किया और उन्हें के रूप में नामित किया। [RRB NTPC ग्रैजुएट लेवल State-I (CBT) Shift-I, 11.04.2016]

A. स्वराज द्वीप

B. शहीद और स्वराज द्वीप

C. मुक्त द्वीप

D. स्वतंत्र और स्वराज द्वीप

Correct Answer: (3) (B)
Solution:भारतीय राष्ट्रीय सेना (इंडियन नेशनल आर्मी) ने 1942 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश शासन से अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह प्राप्त किया था और द्वीपसमूह को शहीद और स्वराज के रूप में पुनर्नामित किया था। 29 दिसम्बर, 1943 को द्वीपसमूह का राजनीतिक नियंत्रण सुभाषचन्द्र बोस की आजाद हिन्द सरकार को सौंप दिया गया था।

7. ब्रिटिश सरकार ने गाँधी को कौन सी उपाधि प्रदान की थी, जिसे बाद में गाँधी के द्वारा लौटा दिया गया था? [RRB NTPC ग्रैजुएट लेवल State-I (CBT) Shift-I, 11.04.2016]

A. राय बहादुर

B. राय साहब

C. हिन्द केसरी

D. कैसर-ए-हिन्द

Correct Answer: (1) (D)
Solution:ब्रिटिश सरकार द्वारा महात्मा गांधी को कैसर-ए-हिंद की उपाधि दिया था जिन्होंने असहयोग आंदोलन के दौरान ल्याग दिया था।

8. काकोरी और आलमनगर स्टेशनों के मध्य 'काकोरी कांड' की घटना किस वर्ष घटी? [RRB NTPC ग्रेजुएट परीक्षा, 19.04.2016]

(A) 1927

(B) 1920

(C) 1921

(D) 1925

Correct Answer: (1) D
Solution:ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान 9 अगस्त, 1925 को लखनऊ के निकट काकोरी और आलमनगर स्टेशन के मध्य ट्रेन लूटने की घटना घटी, जिसे काकोरी कांड के नाम से जाना जाता है। इस लूटपाट की योजना हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन द्वारा तैयार की गई थी।

9. किस भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ने वर्ष 1907 में जर्मनी के स्टुटगार्ट में भारतीय ध्वज फहराया, जिसे 'सप्तऋषि' ध्वज के रूप में जाना जाता है? [RRB नन-टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी ग्रैजुएट (CBT) (परीक्षा) 28.04.2016]

(A) मैडम कामा

(B) महात्मा गाँधी

(C) दादाभाई नौरोजी

(D) लोकमान्य तिलक

Correct Answer: (2) A
Solution:मैडम भोकाजी कामा विदेश में भारतीय ध्वज फहराने वाली प्रथम भारतीय थी, उन्होंने 22 अगस्त, 1907 को जर्मनी के स्टुटगार्ट में भारतीय ध्वज फहराया। इस ध्वज को 'सप्तऋषि ध्वज' के रूप में जाना जाता है, इस ध्वज में भारत में प्रचलित सभी पवित्र धर्मों को रंगों से प्रदर्शित किया गया था। मैडम कामा ने यह ध्वज इंटरनेशनल सोशलिस्ट कांग्रेस में फहराया था।

10. महात्मा गाँधी किस वर्ष दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे? [RRB NTPC ग्रैजुएट लेबल CBT (मुख्य परीक्षा) 17.01.2017]

Correct Answer: (3) 1915
Solution:दक्षिण अफ्रीका में 21 वर्ष से अधिक समय तक रहने के बाद, गाँधीजी अपनी पत्नी कस्तूरबा के साथ 9 जनवरी, 1915 को भारत लौटे। इससे पिछले वर्ष वह फुप्फुसावरण-शोथ (प्लुअरिसी), फेफड़े की सूजन के उपचार हेतु लंदन में थे। उनके डॉक्टर ने उन्हें इंग्लैंड की सर्दी से बचने हेतु भारत लौटने की सलाह दी थी। वर्ष 2015 में गाँधी के भारत लौटने के 100 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती मनाई गई थी।