कला एवं संस्कृति (आधुनिक भारत का इतिहास) (Part-2)

Total Questions: 50

21. तेरहताली लोकनृत्य है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2000 ,U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) राजस्थान का
Solution:तेरहताली या तेराताली लोकनृत्य राजस्थान राज्य का है। इस नृत्य का प्रदर्शन महिलाएं करती हैं। राजस्थान के प्रसिद्ध पूज्य देवता बाबा रामदेव की आराधना करने वाले कामड़ लोग रात-रात भर उनका यशोगान करते हैं।

22. विभिन्न राज्य और उनके लोकप्रिय नृत्य इस प्रकार दिए गए हैं- [38th B.P.S.C. (Pre) 1992]

A. आंध्र प्रदेश             1. बिहू
B. असम                    2. बुर्रा
C. हिमाचल प्रदेश       3. घूमर
D. राजस्थान               4. नटी

राज्य और नृत्य का शुद्ध मिलान क्या है?

(a) A-1,B-2,C-3,D-4

(b) A-2,B-1,C-3,D-4

(c) A-2,B-1,C-4,D-3

(d) A-2,B-4,C-2,D-1

Correct Answer: (c)
Solution:प्रश्नगत राज्यों एवं उनके लोकनृत्यों का सुमेलन इस प्रकार है-
सूची 1 (राज्य)सूची 2 (नृत्य)
आंध्र प्रदेशबुर्रा
असमबिहू
हिमाचल प्रदेशनटी
राजस्थानघूमर

23. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2003]

राज्य (सूची-I)नृत्य (सूची-II)
A. असम1. जाट-जाटिन
B. हिमाचल प्रदेश2. जात्रा
C. पश्चिम बंगाल3. ओजापली
D. बिहार4. लुड़ी

कूट :

ABCD
(a)3412
(b)4321
(c)3421
(d)4312
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
राज्य (सूची-I)नृत्य (सूची-II)
असमओजापली
हिमाचल प्रदेशलुड़ी
पश्चिम बंगालजात्रा
बिहारजाट-जाटिन

इस प्रकार सही उत्तर विकल्प (c) होगा।

24. 'कारागम', धार्मिक लोकनृत्य संबंधित है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (a) तमिलनाडु से
Solution:'कारागम', धार्मिक लोकनृत्य तमिलनाडु से संबंधित है।

25. निम्न का सही क्रम बनाइए- [U.P.P.C.S. (Pre) 1990]

 (सूची-I)(सूची-II)
A. शहनाई1. मकबूल फिदा हुसैन
B. सरोद2. बिस्मिल्ला खां
C. चित्रकार3. अल्ला रक्खा
D. तबला4. अमजद अली खां
E. सितार5. रविशंकर

कूट :

ABCDE
(a)24135
(b)12345
(c)43215
(d)35214
Correct Answer: (a)
Solution:सुमेलित क्रम इस प्रकार है-
 (सूची-I)(सूची-II)
शहनाईबिस्मिल्ला खां
सरोदअमजद अली खां
चित्रकारमकबूल फिदा हुसैन
तबलाअल्ला रखा खां
सिताररविशंकर

26. निम्नलिखित में से कौन सही रूप से सुमेलित नहीं है? [U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) अमजद अली खान - पखावज
Solution:उस्ताद अमजद अली खान एक प्रसिद्ध सरोद वादक हैं। ये ग्वालियर के सेनिया बंगश घराने से संबंधित हैं। इस घराने के संगीतकारों ने ही सर्वप्रथम ईरान के लोक वाद्य 'रबाब' को भारतीय संगीत के अनुकूल परिवर्द्धित कर 'सरोद' नामक वाद्य यंत्र का आविष्कार किया था।

27. सुमेलित कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 1992]

नीचे दी गई जानकारी को तालिका के रूप में प्रस्तुत किया गया है:

सूची 1सूची 2
(A) बिरजू महाराज 1. बांसुरी
(B) हरि प्रसाद चौरसिया2. तबला
(C) अली अकबर3. कथक
(D) जाकिर हुसैन4. सरोद

कूट :

ABCD
(a)3124
(b)3142
(c)2143
(d)4231
Correct Answer: (b)
Solution:सुमेलित क्रम इस प्रकार है-
सूची 1 सूची 2 
बिरजू महाराजकथक
हरि प्रसाद चौरसियाबांसुरी
अली अकबरसरोद
जाकिर हुसैनतबला

28. श्री वी. जी. जोग किस वाद्य संगीत के लिए विख्यात हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) वॉयलिन
Solution:श्री वी. जी. जोग वॉयलिन के, पंडित रविशंकर सितार के, जाकिर हुसैन तबला के एवं पंडित शिवकुमार शर्मा संतूर के प्रमुख कलाकार हैं।

29. अकुम एवं तोड़ी किस प्रकार के वाद्य हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (c) सुषिर वाद्य
Solution:'अकुम एवं तोड़ी' सुषिर वाद्य के प्रकार हैं।

30. 'टोटी' आभूषण शरीर के किस हिस्से में पहना जाता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre.) 2021]

Correct Answer: (d) कान
Solution:'टोटी' आभूषण कान (Ears) में पहना जाने वाला आभूषण है। यह सोने का एक छोटा छल्ला होता है, जिसे कान में पहना जाता है।