कला एवं संस्कृति (आधुनिक भारत का इतिहास) (Part-2)

Total Questions: 50

41. निम्नलिखित में से कौन लोक संस्कृति को स्पष्ट करता है? [U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) सामान्य लोगों की सांस्कृतिक परिपाटी
Solution:सामान्य लोगों की सांस्कृतिक परिपाटी को लोक संस्कृति कहते हैं।

42. कलमकारी चित्रकला निर्दिष्ट (रेफर) करती है- [I.A.S (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) दक्षिण भारत में सूती वस्त्र पर हाथ से की गई चित्रकारी।
Solution:'कलमकारी' का शाब्दिक अर्थ है- कलम से बनाए गए चित्र। यह चित्रकारी आंध्र प्रदेश में की जाती है। इस कला शैली में सूती कपड़ों पर हाथ से अथवा ब्लॉकों से सब्जियों के रंगों से चित्र बनाए जाते हैं। कलमकारी काम में वानस्पतिक रंग प्रयोग किए जाते हैं। इसकी जड़ें आंध्र प्रदेश के श्रीकलाहस्ती और मछलीपट्टनम नामक नगरों में है। श्रीकलाहस्ती में आज भी कलमकारी के लिए कलम का उपयोग होता है, जबकि मछलीपट्टनम में ठप्पों का चलन है।

43. सुमेल कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 1992]

सूची-I सूची-II 
A. रुक्मिणी देवी 1. शास्त्रीय गायन
B. कुमार गंधर्व2. अंतरिक्ष यात्री
C. बिरजू महाराज3. कथक नृत्य
D. राकेश शर्मा4. भरतनाट्यम नृत्य

कूट :

ABCD
(a)1234
(b)2134
(c)4132
(d)3241
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-I सूची-II 
A. रुक्मिणी देवी 1.  भरतनाट्यम नृत्य
B. कुमार गंधर्व2.  शास्त्रीय गायन
C. बिरजू महाराज3. कथक नृत्य
D. राकेश शर्मा4.अंतरिक्ष यात्री

अतः विकल्प (c) सही उत्तर होगा।

44. लोकगीतों का सर्वाधिक महत्व है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (c) परंपराओं के संरक्षण में
Solution:परंपराओं के संरक्षण में लोकगीतों का सर्वाधिक महत्व है, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को स्थानांतरित होते हैं।

45. भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2018]

1. त्यागराज की अधिकांश कृतियां भगवान कृष्ण की स्तुति के भक्ति गीत हैं।

2. त्यागराज ने अनेक नए रागों का सृजन किया।

3. अन्नामाचार्य और त्यागराज समकालीन हैं।

4. अन्नामाचार्य कीर्तन भगवान वेंकटेश्वर की स्तुति के भक्ति गीत हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2 और 4
Solution:त्यागराज कर्नाटक संगीत के महान ज्ञाता और राम भक्ति शाखा के प्रमुख संत थे। इन्होंने अनेक नए रागों का सृजन किया था। इनका जन्म 18वीं शताब्दी में तमिलनाडु के तिरूवरूर जिले में हुआ था। प्रसिद्ध तेलुगू संत और कर्नाटक संगीत के ज्ञाता अन्नामाचार्य दक्षिण भारत के पहले संगीतज्ञ थे। इनका जन्म 15वीं शताब्दी में हुआ था। इनके कीर्तन भगवान वेंकटेश्वर की स्तुति के भक्ति गीत हैं।

46. वह नृत्य जो शास्त्रीय नहीं है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (d) गरबा
Solution:प्रश्नगत नृत्यों में गरबा लोकनृत्य है, जो गुजरात से संबंधित है। शेष तीनों नृत्य शास्त्रीय नृत्य हैं।

47. निम्न में से कौन सही है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (a) हरि प्रसाद चौरसिया - बांसुरी
Solution:पं. हरि प्रसाद चौरसिया प्रसिद्ध बांसुरी वादक हैं। बिस्मिल्ला खां शहनाई वादक एवं जाकिर हुसैन तथा अल्ला रक्खा खां तबला वादक हैं। अतः विकल्प (a) का युग्म सही है।

48. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म गलत है? [38th B.P.S.C. (Pre) 1992]

Correct Answer: (d) एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी - बांसुरी
Solution:एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी कर्नाटक शास्त्रीय संगीत की प्रख्यात गायिका हैं, जिन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' वर्ष 1998 में प्रदान किया गया था। अन्य युग्म सही हैं।

49. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 2000]

सूची-I (कलाकार)

सूची-II (संगीत प्रस्तुति का माध्यम)

A. बालमुरली कृष्ण

1. हिंदुस्तानी गायन

B. मीता पंडित

2. घटम

C. कन्याकुमारी

3. सितार

D. निखिल बनर्जी

4. वॉयलिन

5. कर्नाटक गायन

कूट :

A

B

C

D

(a)

5

1

4

3

(b)

4

3

1

5

(c)

3

1

5

2

(d)

5

4

1

3

 

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-

सूची-I (कलाकार)

सूची-II (संगीत प्रस्तुति का माध्यम)

A. बालमुरली कृष्ण

1. कर्नाटक गायन

B. मीता पंडित

2. हिंदुस्तानी गायन

C. कन्याकुमारी

3. वॉयलिन

D. निखिल बनर्जी

4. सितार

50. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए- [Uttaranchal P.C.S. (Pre) 2005]

 (सूची-I)(सूची-II)
A. कवलम नारायण पन्नीकर1. नृत्य
B. शर्मीला टैगोर2. कर्नाटक संगीत
C. बालमुरली कृष्ण3. रंगमंच
D. सोनल मान सिंह4. इतिहासकार
5. सिनेमा

कूट :

A

B

C

D

(a)

4

5

3

1

(b)

3

1

2

5

(c)

4

1

3

5

(d)

3

5

2

1

 

Correct Answer: (d)
Solution:कवलम नारायण पन्निकर (के. एन. पन्निकर) रंगमंच, शर्मिला टैगो सिनेमा, बालमुरली कृष्ण कर्नाटक संगीत एवं सोनल मान सिं भरतनाट्यम एवं ओडिसी शास्त्रीय नृत्य से संबंधित हैं।