आधुनिक भारत का इतिहास (भाग-II) (रेलवे)

Total Questions: 50

31. विश्व भारती की स्थापना किसके द्वारा की गई थी, जो बाद में एक केन्द्रीय विश्वविधालय बना? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) रबिन्द्रनाथ टैगोर
Solution:प्रथम गैर-यूरोपीय नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा 1921 में स्थापित विश्व भारती, शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल में स्थित है।
  • 1951 में संसद के एक अधिनियम द्वारा इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया है।

32. तात्या टोपे उन सेनानायकों में से एक थे, जिन्होंने के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया था। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) 1857
Solution:रामचंद्र पांडुरंग टोपे, जिन्हें तात्या टोपे के नाम से भी जाना जाता है. 1857 विद्रोह के महत्वपूर्ण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • तात्या टोपे, पेशवा के दत्तक पुत्र नाना साहब के घनिष्ठ मित्र थे।
  • मई 1857 में, तात्या टोपे ने कानपुर में ईस्ट इंडिया कंपनी के भारतीय सैनिकों पर युद्ध जीत लिया।

33. पुर्तगालियों द्वारा गोवा पर कब्जा कब किया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) 1510 ई.
Solution:1510 ईस्वी में, अफोंसो डी अल्बुकर्क ने कृष्णदेवराय (विजयनगर साम्राज्य के शासक) की मदद से बीजापुर के सुल्तान, इस्माइल आदिल शाह से गोवा जीत लिया।
  • उसे गोवा में सती प्रथा को समाप्त करने के लिए भी जाना जाता है।
  • भारत ने 19 दिसंबर, 1961 को गोवा को आजाद कराया।

34. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखित राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम', इनमें से किस उपन्यास का हिस्सा है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) आनंदमठ
Solution:वंदेमातरम् गीत बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा संस्कृत में लिखा गया था।
  • सर्वप्रथम इसे 1896 ई. में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था।
  • यह एक बंगाली उपन्यास आनंदमठ में प्रकाशित हुआ था।

35. वर्ष 1937 में पहली बार किसी गाँव में कांग्रेस अधिवेशन का आयोजन हुआ था। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 23.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) फैजपुर
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पचासवां (50वां) अधिवेशन 27 और 28 दिसंबर 1936 को बॉम्बे प्रेसीडेंसी (महाराष्ट्र) के जलगांव जिले के यावल तालुका के फैजपुर में आयोजित किया गया था।
  • यह कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन था, जिसे किसी गाँव में आयोजित की गई थी।
  • इसकी अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू ने किया था।

36. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान, अरुणा आसफ अली ने.....................में राष्ट्रीय कांग्रेस का झंडा फहराया। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 23.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) बंबई (अब मुंबई)
Solution:अरुणा आसफ अली को स्वतंत्रता आंदोलन की ग्रैंड ओल्ड लेडी के रूप में जाना जाता है।
  • राजनीति में उनका प्रवेश 1930 में नमक सत्याग्रह में सक्रिय भागीदारी के साथ शुरू हुआ था।
  • वह भारत छोड़ो आंदोलन के समय मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में भारतीय ध्वज फहराने के लिए जानी जाती हैं।

37. खिलाफत आंदोलन की शुरुआत ................में हुई थी। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 25.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) तुर्की
Solution:भारत सहित विश्व के सभी मुसलमान तुर्की के सुल्तान को अपना आध्यात्मिक नेता (खलीफा) मानते थे।
  • 1919 के शुरुआत में, ब्रिटिश सरकार को तुर्की के प्रति अपना रूख बदलने के लिए मजबूर करने के लिए अखिल भारतीय खिलाफत समिति का गठन किया गया था।

38. 1929 में दिल्ली की केंद्रीय विधानसभा (Central Legislative Assembly) में किन दो स्वतंत्रा सेनानियों ने स्मोक बम फेंके थे? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त
Solution:8 अप्रैल, 1929 को क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली में केंद्रीय विधान सभा पर स्मोक बम फेंका था।
  • ये दोनों हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (The Hindustan So-cialist Republican Association) के सदस्य थे। उन्होंने कहा था, उनका मकसद लोगों को मारना या घायल करना नहीं था, बल्कि बधिरों को सुनाना था।

39. निम्नलिखित में से कौन-सा 'आश्रम' महात्मा गाँधी द्वारा स्थापित नहीं किया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) पवनार
Solution:महात्मा गांधी द्वारा स्थापित प्राथमिक आश्रम का कालक्रम हैं:
  •  'फीनिक्स सेटलमेंट' (1904 : नेटाल में स्थापित)
  • 'टॉल्स्टॉय फार्म' (जोहान्सबर्ग के बाहर 1910)
  •  'साबरमती आश्रम' (1915 अहमदाबाद के बाहर)
  •  'सेवाग्राम आश्रम' (1936)
  •  'पवनार आश्रम' (Paunar Ashram) की स्थापना महान समाज सुधारक और कार्यकर्ता आचार्य विनोबा भावे ने कुष्ठ रोगियों के इलाज के लिए की थी।

40. 'अल-हिलाल' नामक समाचार-पत्र किस स्वतंत्रता सेनानी ने आरंभ किया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) मौलाना अबुल कलाम आजाद
Solution:'अल-हिलाल' (Al-Hilal) मौलाना अबुल कलाम आजाद द्वारा प्रकाशित किया गया एक साप्ताहिक उर्दू भाषा का समाचार पत्र था।
  • अल-हिलाल का प्रथम संस्करण 1912 में कलकत्ता से प्रकाशित हुआ था।
  •  1921 में, मुफ्ती शौकत अली फहमी ने उस प्रेस को खरीद लिया जिसका उपयोग आजाद ने अपनी उर्दू भाषा की पत्रिका अल हिलाल को प्रकाशित करने के लिए किया गया था, और वहां से अपनी पत्रिका 'दीन दुनिया' का प्रकाशन आरंभ किया था।