आधुनिक भारत का इतिहास (रेलवे) भाग-III

Total Questions: 50

1. ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का गठन किस वर्ष में किया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) 1600
Solution:

ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना 31 दिसंबर 1600 में महारानी एलिजाबेथ प्रथम के चार्टर द्वारा हुई थी। इसने 1613 में सूरत में पहली फैक्ट्री स्थापित की और 1757 के प्लासी युद्ध के बाद राजनीतिक शक्ति बनी। 1858 के अधिनियम द्वारा कंपनी के कार्यों को ब्रिटिश क्राउन को हस्तांतरित कर दिया गया और 1874 में कंपनी को आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया गया।
• इस्ट इंडिया कंपनी को 'जॉन कंपनी' के नाम से भी जाना जाता था।
• यह एक व्यापार संगठन के रूप में कार्य करता रहा और दो शताब्दियों से अधिक समय तक भारत, चीन, फारस और इंडोनेशिया के साथ विदेशी व्यापार से व्यापक लाभ अर्जित किया।

2. कांग्रेस पार्टी ने 26 जनवरी, 1930 को ..... के तौर पर मनाया था। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) स्वतंत्रता दिवस
Solution:

26 जनवरी, 1930 को एक सार्वजनिक घोषणा की गई।
• यह निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

3. मुस्लिम लीग की स्थापना कहाँ हुई थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) ढाका
Solution:

अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना 30 दिसंबर 1906 को ढाका में की गई थी, जो ब्रिटिश भारत में मुस्लिम आबादी के अधिकारों की वकालत करने और एक अलग राष्ट्र (पाकिस्तान) की मांग करने वाला एक प्रमुख राजनीतिक संगठन बन गया। पहले अधिवेशन की अध्यक्षता वकार-उल-मुल्क ने की। मुहम्मद अली जिन्ना 1913 में शामिल हुए और 1934 में पार्टी की कमान संभाली। आगा खान और नवाब सलीमुल्लाह खान के नेतृत्व में स्थापित, इस पार्टी ने 1947 में भारत के विभाजन में निर्णायक भूमिका निभाई। 1947 में भारत के विभाजन के बाद, यह पाकिस्तान में एक प्रमुख पार्टी बन गई, जबकि भारत में इसका एक अलग रूप (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग) अस्तित्व में आया। 

4. 1784 ई. में यूरोपियनों द्वारा भारत में पुरातत्व संबंधी कार्य शुरू करने के साथ-साथ एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल का गठन किया गया था। इसके संस्थापक कौन थे? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) विलियम जोन्स (William Jones)
Solution:

बंगाल एशियाटिक सोसाइटी की स्थापना 15 जनवरी 1784 को एक ब्रिटिश वकील और प्राच्यविद् सर विलियम जोन्स ने पश्चिमी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए किया था।
एशियाटिक सोसाइटी को बंगाल के गवर्नर-जनरल (1772-85) वारेन हेस्टिंग्स का समर्थन और प्रोत्साहन प्राप्त था।

5. जनरल माइकल ओडायर (Michael O'Dwayer) को किस स्वतंत्रता सेनानी ने गोली मारी थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) उधम सिंह
Solution:

उधम सिंह गदर पार्टी से संबंधित एक भारतीय क्रांतिकारी थे जिन्होंने 13 मार्च 1940 को पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओडायर (Michael O'Dwyer) की हत्या कर दी थी।
• 1919 में अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए उन्होंने ओडायर को लंदन जाकर गोली मारी थी।

6. किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने क्रिप्स मिशन (Cripps Mission) को भारत भेजा था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) विंस्टन चर्चिल (Winston Churchill)
Solution:

क्रिप्स मिशन मार्च 1942 (22 मार्च से 11 अप्रैल) में ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत भेजा गया एक असफल राजनयिक प्रयास था। सर स्टैफर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में, इसका उद्देश्य द्वितीय विश्व युद्ध में भारतीयों का समर्थन पाने के बदले युद्ध के बाद भारत को 'डोमिनियन स्टेट' (स्वशासी राज्य) का दर्जा देना था।
• सर स्टैफोर्ड क्रिप्स इसके अध्यक्ष थे जो विंस्टन चर्चिल के मंत्रिमंडल के साम्यवादी झुकाव वाले एक वरिष्ट राजनेता एवं मंत्री थे।

7. निम्नलिखित राष्ट्रवादी नेताओं में से कौन मराठी समाचार पत्र 'केसरी' के संस्थापक और संपादक थे? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) बाल गंगाधर तिलक
Solution:

केसरी समाचार पत्र की शुरुआत 4 जनवरी 1881 में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने की थी।
• भारतीय राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में इस समाचार पत्र का उपयोग एक प्रवक्ता के रूप में किया गया था।
• केसरी के संपादकों में आगरकर, चिपलूनकर और तिलक शामिल थे।

स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख समाचार पत्र और उनकी भूमिका:
• प्रताप (कानपुर): गणेश शंकर विद्यार्थी द्वारा 1913 में स्थापित, इसने किसानों और युवाओं को राष्ट्रवाद के लिए प्रेरित किया।
• अमृत बाजार पत्रिका: 1868 में स्थापित, इसने वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट से बचने के लिए अंग्रेजी में प्रकाशन किया और अंग्रेजों की तीखी आलोचना की।
• यंग इंडिया और नवजीवन: महात्मा गांधी द्वारा संचालित, जो सत्याग्रह और अहिंसा का संदेश फैलाने के लिए उपयोग किए गए।
• जुगांतर (बंगाली): अरविंद घोष, भूपेंद्रनाथ दत्त द्वारा संचालित, जिसने क्रांतिकारी आंदोलन को बढ़ावा दिया।
• हरिजन: गांधीजी ने 1933 में छुआछूत और सामाजिक असमानता के खिलाफ शुरू किया।

8. इनमें से किसे भारत में 'सिविल सेवाओं के जनक' के रूप में जाना जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) चार्ल्स कॉर्नवॉलिस (Charles Cornwallis)
Solution:

ब्रिटिश राज के दौरान, वारेन हेस्टिंग्स ने सिविल सेवा की नींव रखी और लार्ड कॉर्नवालिस ने इसमें सुधार, आधुनिकीकरण और युक्तिकरण किया।
• इसलिए लार्ड कॉर्नवालिस को 'भारत में सिविल सेवा के जनक' के रूप में जाना जाता है जबकि स्वतंत्रता के बाद आधुनिक अखिल भारतीय सेवाओं (IAS, IPS) के गठन के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल को 'अखिल भारतीय सेवाओं का जनक' माना जाता है।
• कॉर्नवालिस ने भारतीय सिविल सेवा के दो प्रभागों की शुरुआत की- अनुबंधित और असंबद्ध।

9. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में भारतीय राष्ट्रगान पहली बार किस वर्ष गाया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) 1911
Solution:

रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा मूल रूप से बांग्ला भाषा में रचित 'जन-गण-मन' गीत को 24 जनवरी, 1950 में भारत के राष्ट्रगान के रूप में संविधान सभा द्वारा इसके हिंदी संस्करण को अपनाया गया था।
• इसे सर्वप्रथम 27 दिसंबर, 1911 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था।

10. माइकल ओ' डायर (Michael O'Dwyer) की हत्या किस भारतीय क्रांतिकारी ने की थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) उधम सिंह
Solution:

उधम सिंह 'गदर पार्टी' से संबंधित एक भारतीय क्रांतिकारी थे, जिन्होंने 13 मार्च, 1940 को भारत में पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओं डायर (Michael O'Dwyer) की लंदन में गोली मरकर हत्या कर दी थी ।
• उधम सिंह ने ओं डायर की हत्या 1919 में अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए की थी ।