आधुनिक भारत में प्रेस का विकास (UPPCS)

Total Questions: 50

11. अमेरिका में 'फ्री हिंदुस्तान' अखबार किसने शुरू किया था? [39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

Correct Answer: (d) तारकनाथ दास
Solution:उत्तरी अमेरिका महाद्वीप (वैंकूवर) में 'फ्री हिंदुस्तान' अखबार तारकनाथ दास ने शुरू किया।

12. फारसी साप्ताहिक 'मिरातुल अखबार' को प्रकाशित करते थे- [U.P. P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) राजा राममोहन राय
Solution:राजा राममोहन राय ने अपने विचारों को प्रेस के माध्यम से प्रचारित एवं प्रसारित किया। दिसंबर, 1821 में उन्होंने बांग्ला साप्ताहिक 'संवाद कौमुदी' अथवा 'प्रज्ञा का चांद' का प्रकाशन प्रारंभ किया। इसके एक वर्ष पश्चात इन्होंने फारसी भाषा में एक अन्य साप्ताहिक समाचार-पत्र 'मिरातुल अखबार' या 'बुद्धि दर्पण' का प्रकाशन प्रारंभ किया। जॉन एडम जब कार्यवाहक गवर्नर जनरल था, तब (1823 ई. में) उसने भारतीय प्रेस पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया। लाइसेंस के बिना प्रकाशन करने पर चार सौ रुपये जुर्माना या कारावास का दंड दिया जा सकता था। मजिस्ट्रेट को मुद्रणालय जब्त करने का भी अधिकार था। यह नियम मुख्य रूप से भारतीय भाषाओं तथा भारतीयों द्वारा संपादित एवं उनके स्वामित्व वाले पत्रों के लिए था। इसी कारण राजा राममोहन राय को साप्ताहिक पत्र 'मिरातुल अखबार' का प्रकाशन बंद करना पड़ा था।

13. 1880 के दशक में 'इंडियन मिरर' अखबार का प्रकाशन कहां से होता था ? [U.P. P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (b) कलकत्ता
Solution:'इंडियन मिरर' अखबार का प्रकाशन कलकत्ता (तत्कालीन बंगाल) से होता था। 'इंडियन मिरर' की स्थापना (1861 ई.) का श्रेय देवेंद्रनाथ टैगोर तथा मनमोहन घोष को है। केशवचंद्र सेन तथा नरेंद्र नाथ सेन इसके संपादकीय विभाग में थे। यह दैनिक अखबार था।

14. गदर पत्र का प्रथम अंक निम्नलिखित में से किस भाषा में प्रकाशित हुआ ? [U.P. P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (a) उर्दू
Solution:1 नवंबर, 1913 को 'गदर' पत्र का पहला अंक प्रकाशित हुआ, जो 'उर्दू' भाषा में था। 9 दिसंबर, 1913 से यह गुरुमुखी में भी छपने लगा। यह पत्र मराठी, हिंदी, अंग्रेजी एवं गुजराती में भी प्रकाशित हुआ। इसका एक अंक पख्तूनी (पश्तो) भाषा में भी छपा था।

15. गदर पार्टी का पत्र 'गदर' था- [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) एक साप्ताहिक-पत्र
Solution:भारत को ब्रिटिश राज से मुक्त कराने हेतु संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में लाला हरदयाल, सोहन सिंह भाकना और करतार सिंह सराभा आदि ने मिलकर हिंदुस्तान गदर पार्टी (गदर पार्टी) की स्थापना की थी। इस पार्टी का मुखपत्र 'गदर' एक साप्ताहिक-पत्र था, जिसके प्रथम संस्करण का प्रकाशन 1 नवंबर, 1913 को सैनफ्रांसिस्को से किया गया था।

16. 'अमृत बाजार पत्रिका' की स्थापना किसने की? [47th B.P.S.C. (Pre) 2005]

Correct Answer: (d) शिशिर कुमार घोष
Solution:'अमृत बाजार पत्रिका' की स्थापना शिशिर कुमार घोष ने 1868 ई. में कलकत्ता में की। प्रारंभ में यह बंगाली भाषा में प्रकाशित होती थी। 1878 ई. में देशी भाषा प्रेस अधिनियम (वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट) से बचने के लिए यह रातो-रात अंग्रेजी भाषा में रूपांतरित हो गई। गिरीशचंद्र घोष ने 'बंगाली' का प्रकाशन 1862 ई. में शुरू किया, जिसे 1879 ई. में एस.एन. बनर्जी ने ले लिया। 'हिंदू पैट्रियाट' की स्थापना भी गिरीशचंद्र घोष ने की थी। बाद में हरिश्चंद्र मुखर्जी इसके संपादक बने।

17. लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की सेवा के उद्देश्य से कौन-सा समाचार-पत्र प्रारंभ किया था? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010 & M.P.P.C.S. (Pre) 2008 & U.P. P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (b) केसरी
Solution:लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की सेवा के उद्देश्य से 1881 ई. में बंबई से 'केसरी' और 'मराठा' नामक दो महत्वपूर्ण समाचार-पत्र प्रारंभ किए गए थे।

18. क्रांतिकारी काल की निम्नलिखित लोकप्रिय पत्रिकाओं में से कौन अनेक कारणों से कांग्रेस की आलोचना करती थी? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:बंगवासी, काल एवं केसरी आदि पत्रिकाएं क्रांतिकारी आंदोलन की समर्थक और कांग्रेस की उदारवादी नीतियों की आलोचक थीं।

19. निम्नलिखित में से किन समाचार-पत्रों ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के काल में क्रांतिकारी आतंकवाद की वकालत की थी? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2008]

1. संध्या
2. युगांतर
3. काल
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए-
कूट :

Correct Answer: (d) 1, 2, 3
Solution:'संध्या', 'युगांतर' एवं 'काल' इन तीनों समाचार-पत्रों ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारी हिंसक गतिविधियों की वकालत की थी।

20. क्रांतिकारी गतिविधियों के साथ कौन-सी पत्रिका जुड़ी हुई नहीं थी? [60-62th B.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) यंग इंडिया
Solution:'यंग इंडिया' पत्रिका क्रांतिकारी गतिविधियों के साथ जुड़ी नहीं थी। यंग इंडिया पत्रिका का संपादन महात्मा गांधी ने किया था। महात्मा गांधी अहिंसक आंदोलन के समर्थक थे। वर्ष 1913 में लाला हरदयाल और सोहन सिंह भाकना ने 'हिंदुस्तान एसोसिएशन ऑफ दि पैसिफिक कोस्ट' नामक संस्था की स्थापना की। इस संस्था ने 'गदर' नामक अखबार निकाला, जिससे इस संस्था का नाम भी हिंदुस्तान गदर पार्टी (गदर पार्टी) पड़ गया। युगांतर तथा संध्या पत्रिकाएं भी क्रांतिकारी गतिविधियों से संबंधित थीं।