आधुनिक भारत में शिक्षा का विकास (UPPCS)

Total Questions: 37

11. वुड के 1854 के प्रेषण के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

1. इसने उच्च अध्ययन के लिए शिक्षा के माध्यम के रूप में अंग्रेजी की सिफारिश की।

2. इसने महिला शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण पर जोर दिया।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है / हैं?

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:शिक्षा के विकास का दूसरा चरण लॉर्ड डलहौजी के कार्यकाल में शुरू हुआ। सर चार्ल्स वुड की अध्यक्षता में गठित समिति ने 1854 ई. में भारत में भावी शिक्षा की एक वृहद योजना तैयार की, जिसे वुड डिस्पैच भी कहा जाता है। जिसमें उच्च शिक्षा को अंग्रेजी भाषा के माध्यम से दिए जाने पर बल दिया गया, परंतु साथ ही देशी भाषा के विकास पर भी जोर दिया गया तथा इसमें महिला शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। अतः कथन 1 और 2 दोनों सही हैं।

12. चार्ल्स वुड का आदेश-पत्र निम्नलिखित में से किससे संबंधित था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) शिक्षा
Solution:वुड घोषणा-पत्र 'बोर्ड ऑफ कंट्रोल' के अध्यक्ष चार्ल्स वुड द्वारा 19 जुलाई, 1854 को जारी किया गया था। इस घोषणा-पत्र में भारतीय शिक्षा पर एक व्यापक योजना प्रस्तुत की गई थी, जिसे 'वुड का डिस्पैच' कहा गया। 100 अनुच्छेदों वाले इस प्रस्ताव में शिक्षा के उद्देश्य, माध्यम, सुधारों आदि पर विचार किया गया था। इस घोषणा-पत्र को 'भारत में अंग्रेजी शिक्षा का मैग्नाकार्टा' भी कहा जाता है। प्रस्ताव में सरकार ने पाश्चात्य शिक्षा के प्रसार को अपना उद्देश्य बनाया। उच्च शिक्षा को अंग्रेजी भाषा के माध्यम से दिए जाने पर बल दिया गया; परंतु साथ ही देशी भाषा के विकास को भी महत्व दिया गया। इसके अनुसार 'लंदन विश्वविद्यालय' के आधार पर कलकत्ता, बंबई एवं मद्रास में एक-एक विश्वविद्यालय की स्थापना की व्यवस्था की गई।

13. हंटर कमीशन की रिपोर्ट में विकास पर विशेष जोर दिया गया - [U.P. P.C.S. (Pre) 2004 & U.P. Lower Sub. (Pre) 2004]

Correct Answer: (c) प्राथमिक शिक्षा को
Solution:1854 ई. के पश्चात शिक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति की समीक्षा करने के लिए 1882 ई. में लॉर्ड रिपन ने डब्ल्यू. डब्ल्यू. हंटर की अध्यक्षता में प्रथम भारतीय शिक्षा आयोग नियुक्त किया गया। इस आयोग की रिपोर्ट में प्राथमिक शिक्षा के सुधार एवं विकास पर विशेष जोर दिया गया था।

14. प्रथम भारतीय शिक्षा आयोग की नियुक्ति किसने और किस वर्ष की? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) लॉर्ड रिपन ने वर्ष 1882 में
Solution:1854 ई. के पश्चात शिक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति की समीक्षा करने के लिए 1882 ई. में लॉर्ड रिपन ने डब्ल्यू. डब्ल्यू. हंटर की अध्यक्षता में प्रथम भारतीय शिक्षा आयोग नियुक्त किया गया। इस आयोग की रिपोर्ट में प्राथमिक शिक्षा के सुधार एवं विकास पर विशेष जोर दिया गया था।

15. नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन की स्थापना कब हुई ? [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) 15 अगस्त, 1906
Solution:राष्ट्रीय शिक्षा के क्षेत्र में सर्वप्रथम वर्ष 1905 में 'रंगपुर नेशनल स्कूल' की स्थापना हुई। 16 नवंबर, 1905 को कलकत्ता में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय साहित्यिक, वैज्ञानिक और तकनीकी शिक्षा देने के लिए "राष्ट्रीय शिक्षा परिषद" (National Council of Education) स्थापित करने का फैसला हुआ। 15 अगस्त, 1906 को 'राष्ट्रीय शिक्षा परिषद' की स्थापना की गई।

16. सैडलर आयोग संबंधित था- [UP Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) शिक्षा से
Solution:सैडलर आयोग शिक्षा से संबंधित था। वर्ष 1917 में सरकार ने कलकत्ता विश्वविद्यालय की संभावनाओं के अध्ययन तथा रिपोर्ट के लिए एक आयोग नियुक्त किया। डॉ. एम.ई. सैडलर, जो लीड्स विश्वविद्यालय के कुलपति थे, इसके अध्यक्ष नियुक्त किए गए। इस आयोग का यह विचार था कि यदि विश्वविद्यालय शिक्षा का सुधार करना है, तो माध्यमिक शिक्षा का सुधार आवश्यक है। इसने वर्ष 1904 के विश्वविद्यालय अधिनियम की कड़ी निंदा की और यह भी बताया कि इससे कॉलेज तथा विश्वविद्यालय शिक्षा का ठीक-ठीक समन्वय नहीं हो सकता है।

17. शिक्षा में सुधार हेतु ब्रिटिश सरकार ने सैडलर विश्वविद्यालय आयोग कब नियुक्त किया? [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) 1917
Solution:सैडलर आयोग शिक्षा से संबंधित था। वर्ष 1917 में सरकार ने कलकत्ता विश्वविद्यालय की संभावनाओं के अध्ययन तथा रिपोर्ट के लिए एक आयोग नियुक्त किया। डॉ. एम.ई. सैडलर, जो लीड्स विश्वविद्यालय के कुलपति थे, इसके अध्यक्ष नियुक्त किए गए। इस आयोग का यह विचार था कि यदि विश्वविद्यालय शिक्षा का सुधार करना है, तो माध्यमिक शिक्षा का सुधार आवश्यक है। इसने वर्ष 1904 के विश्वविद्यालय अधिनियम की कड़ी निंदा की और यह भी बताया कि इससे कॉलेज तथा विश्वविद्यालय शिक्षा का ठीक-ठीक समन्वय नहीं हो सकता है।

18. 1902 ई. में लॉर्ड कर्जन ने दो भारतीय सदस्यों को सम्मिलित करते हुए एक विश्वविद्यालय आयोग गठित किया, वे कौन थे? [66th B.P.S.C. (Pre) (Re-Exam) 2020]

Correct Answer: (d) सैयद हुसैन बिलग्रामी और न्यायमूर्ति गुरुदास बनर्जी
Solution:वायसराय लॉर्ड कर्जन ने शैक्षिक सुधारों के तहत 1902 ई. में सर टॉमस रैले की अध्यक्षता में एक विश्वविद्यालय आयोग का गठन किया था। इस आयोग के सदस्यों में दो भारतीय सदस्यों सैय्यद हुसैन बिलग्रामी तथा न्यायमूर्ति गुरुदास बनर्जी को नियुक्त किया गया था। इस आयोग द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर 'भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 1904' पारित किया गया था।

19. लॉर्ड मैकाले संबंधित हैं- [U.P.P.C.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (c) अंग्रेजी शिक्षा से
Solution:भारतीय शिक्षा पद्धति में भाषा संबंधी विवाद पर अपना विवरण देने के लिए विलियम बैंटिक ने अपनी कौंसिल के विधि-सदस्य लॉर्ड मैकाले को बंगाल की लोक शिक्षा समिति का प्रमुख नियुक्त किया। मैकाले ने भारत में शिक्षा हेतु अंग्रेजी भाषा का समर्थन किया था।

20. भारत के औपनिवेशिक काम में अधोमुखी निस्यंदन सिद्धांत किस क्षेत्र से संबंधित था? [R.A. S./R.T.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) शिक्षा
Solution:भारत के औपनिवेशिक काल में 'अधोमुखी निस्यंदन सिद्धांत' (The theory of downward filtration) शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित था। इस सिद्धांत का अर्थ था कि शिक्षा समाज के उच्च वर्ग को ही दी जाए, इस वर्ग से छन-छनकर ही शिक्षा का असर जन सामान्य तक पहुंचे। मैकाले का कहना था कि सीमित साधनों से समस्त जनता को शिक्षित करना असंभव है।