आनुवंशिकता

Total Questions: 6

1. केंद्रीय डॉग्मा के लिए सही क्रम चुनें। [CHSL (T-I) 06 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) DNA प्रतिकृति, mRNA प्रतिलेखन, प्रोटीन स्थानांतरण
Solution:फ्रांसिस क्रिक के अनुसार, आनुवंशिक सूचनाओं का एकदिशीय संप्रेषण केंद्रीय डॉग्मा कहलाता है। यह संप्रेषण DNA प्रतिकृति, mRNA प्रतिलेखन तथा प्रोटीन स्थानांतरण के अनुक्रम में होता है।

2. पॉलीसोम के राइबोसोम की क्या भूमिका होती है? [CHSL (T-I) 03 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) mRNA का प्रोटीन में रूपांतरण करने में मदद करना
Solution:पॉलीसोम के राइबोसोम mRNA को प्रोटीन में बदल देते हैं। राइबोसोम राइबोन्यूक्लिक एसिड (RNA) और प्रोटीन से बना होता है और यह झिल्ली रहित होता है।

3. निम्नलिखित में से कौन-सी फसल भारत में व्यावसायिक खेती के लिए स्वीकृत एकमात्र आनुवंशिकतः रूपांतरित (GM) फसल है? [CHSL (T-I) 02 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) बीटी कपास
Solution:बीटी कपास एकमात्र आनुवंशिक रूप से रूपांतरित (GM) फसल है, जिसकी भारत में व्यावसायिक रूप से खेती की जा सकती है। आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलें कृषि में उपयोग किए जाने वाले पौधे हैं, जिनमें से DNA को आनुवंशिकी इंजीनियरिंग विधियों का उपयोग करके संशोधित किया गया है। भारत में इसका उपयोग पहली बार वर्ष 2002 में किया गया था

4. जो हिन जिओ नाम के एक अमेरिकी कोशिका-आनुवंशिकी विज्ञानी ने किस वर्ष में एक शोध प्रकाशित किया था, जिसमें 2n = 46 को मानव गुणसूत्रों की सटीक संख्या के रूप में परिभाषित किया गया था? [CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) 1956
Solution:जो हिन जिओ एक अमेरिकी कोशिका-आनुवंशिकी वैज्ञानिक थे, जिन्होंने वर्ष 1956 में एक शोध निष्कर्ष प्रकाशित किया था, जिसमें 2n = 46 को मानव गुणसूत्रों की सटीक संख्या के रूप में परिभाषित किया गया था। मानव गुणसूत्रों की सटीक संख्या की खोज आनुवंशिकी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी।

5. सभी मनुष्यों की कोशिकाओं के केंद्रक में गुणसूत्रों के ....... जोड़े होते हैं। [MTS (T-I) 19 जून, 2023 (I-पाली), CHSL (T-I) 29 जनवरी, 2017 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) 23
Solution:मनुष्य की प्रत्येक द्विगुणित कोशिकाओं (Diploid cells) में 46 गुणसूत्र होते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं। समजात गुणसूत्र (Autosomes), जिनकी संख्या 22 जोड़े अर्थात 44 होती है। ये नर तथा मादा में समान होते हैं तथा एक जोड़े विषमजात गुणसूत्र (Heterosomes) या लिंग गुणसूत्र (Allosomes) कहलाते हैं, जो एक जोड़े होते हैं, ये पुरुषों में X तथा Y व स्त्रियों में XX होते हैं।

6. मेंडल को ....... के रूप में जाना जाता है। [CHSL (T-I) 15 जनवरी, 2017 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) जेनेटिक्स के जनक
Solution:शरीर क्रियाविज्ञान के जनक (Father of Physiology)   - क्लाउड बर्नार्ड (Claude Bernard)

भूगर्भशास्त्र के जनक (Father of Geology)                    - जेम्स हटन (James Hutton)

आनुवंशिकी के जनक (Father of Genetics)             - ग्रेगर जॉन मेंडल (Gregor Johann Mendel)

जीव विज्ञान के जनक (Father of Biology)                  - अरस्तू (Aristotle)

वनस्पति विज्ञान के जनक (Father of Botany)             - थियोफ्रेस्टस (Theophrastus)