आनुवंशिकता

Total Questions: 35

21. D.N.A. की खोज किसने की? [B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:यह एक गलत धारणा है कि डॉ. जेम्स वॉटसन, डॉ. फ्रांसिस क्रिक: एम.एच. एफ. विल्किस तथा फ्रैंकलिन नामक वैज्ञानिकों ने डी.एन.ए. की खोज की थी। वस्तुतः इन वैज्ञानिकों ने एक्स-रे विश्लेषण द्वारा 1953 ई. में D.N.A. का कुंडलीकार विन्यास प्रस्तुत किया था। वास्तव में D.N.A. की पहचान सर्वप्रथम 1869 ई. में स्विस रसायनशास्त्री फ्रेडरिक मिशर ने की थी।

22. हरगोविंद खुराना को किस आविष्कार के लिए सम्मानित किया गया? [39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) प्रोटीन के संश्लेषण के लिए
Solution:डॉ. हरगोविंद खुराना को वर्ष 1968 में शरीर विज्ञान या चिकित्सा के क्षेत्र में मार्शल डब्ल्यू, नीरेन बर्ग और रॉबर्ट डब्ल्यू, हॉली के साथ नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इनके द्वारा किए गए अनुसंधान से यह पता लगाने में मदद मिली कि कोशिका के आनुवांशिक कोड को ले जाने वाले न्यूक्लिक अम्ल में उपस्थित न्यूक्लिओटाइड्स किस प्रकार कोशिका के प्रोटीन संश्लेषण को नियंत्रित करते हैं।

23. प्रयोगशाला में सर्वप्रथम DNA का संश्लेषण किया था- [43rd B.P.S.C. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) खुराना ने
Solution:प्रयोगशाला में सर्वप्रथम DNA का संश्लेषण डॉ. हरगोविंद खुराना ने किया था।

24. 'प्लवमान जीन' (जंपिंग जीन) के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया था? [I.A.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (c) बारबरा मैक्लिंटॉक
Solution:'प्लवमान जीन' (Jumping Gene) के सिद्धांत के प्रतिपादक बारबरा मैक्लिंटॉक थे, जिन्हें 1983 ई. में इस विशेष अनुसंधान के लिए विकित्सा विज्ञान के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इन्होंने मक्का के पौधे पर आनुवंशिकता का अध्ययन करते समय देखा कि कुछ आनुवंशिक तत्व एक गुणसूत्र में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में समर्थ हैं। अध्ययन के तौर पर इन्होंने देखा कि जपिंग जीन्स द्वारा जो आनुवंशिक परिवर्तन होते हैं, उससे मक्का के दाने पर कुछ धब्बे (Spots) पड़ जाते हैं। नए प्रयोगों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि सभी कोशिकाओं में D.N.A. के खंड होते हैं, जिन्हें ट्रांसपोजेबल तत्व या ट्रांसपोजोन (Transposon) कहते है. जिनका विकास की प्रकिया में महत्वपूर्ण योगदान है।

25. डी.एन.ए. में उपलब्ध कौन-सा यौगिक एमीनो अम्ल नहीं बनाता ? [U.P.P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) टायरोसीन
Solution:एडीनीन, गुआनीन और साइटोसीन एमीनो अम्ल बनाते हैं। टायरोसीन (Tyrosine) एक अतात्विक अमीनो अम्ल (Non essential Amino Acid) है, जो कि स्तनियों के शरीर में ही निर्मित होता है। टायरोसीन नामक एमीनो अम्ल डी.एन.ए. में मौजूद एक यौगिक है, जो कि एमीनो अम्ल नहीं बनाता है। डी.एन.ए. एक न्यूक्लिक अम्ल (Nucleic Acid) है, जो कि जीवों के लक्षणों की संकेत सूचनाओं को जन्मपत्री की भांति जनकों से संतानों में पहुंचाने का कार्य करता है।

26. डी.एन.ए. में मौजूद शर्करा होती है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (c) डिऑक्सीराइबोस
Solution:जीव कोशिकाओं में दो प्रकार के न्यूक्लिक अम्ल होते हैं- डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक अम्ल अर्थात डी.एन.ए. तथा राइबोन्यूक्लिक अम्ल अर्थात आर.एन.ए.। प्रत्येक न्यूक्लिक अम्ल के संयोजन में चार प्रकार के न्यूक्लिओटाइड अणु भाग लेते हैं। डी.एन.ए. मुख्यतः केंद्रक में होता है और इसके न्यूक्लिओटाइड अणुओं में शर्करा डीऑक्सीराइबोस तथा नाइट्रोजनीय समाक्षार एडीनीन, ग्वानीन, थाइमीन व साइटोसीन होता है। इसके विपरीत आर.एन.ए. मुख्यतः कोशिकाओं के साइटोसॉल (Cytosol) में होता है और इसके न्यूक्लिओटाइड अणुओं में शर्करा राइबोस तथा नाइट्रोजनीय समाक्षार एडीनीन, ग्वानीन, यूरैसिल व साइटोसीन होता है।

27. राइबोजाइम्स होते हैं- [Jharkhand P.C.S. (Pre) Exam. 2016]

Correct Answer: (b) आर.एन.ए.
Solution:'राइबोन्यूक्लिक एसिड एंजाइम' या राइबोजाइम्स (Ribozymes) R.N.A. अणु हैं, जो विशिष्ट जैव-रसायनिक प्रतिक्रियाओं (Reaction) को उत्प्रेरित करने की क्षमता रखते हैं। R.N.A. के इस उत्प्रेरक गुण (Catalytic Properties) की खोज के लिए थॉमस आर. केच (Thomas R. Cech) तथा सिडनी अल्टमॉन (Sidney Altman) को 1989 ई. में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

28. किसी भी प्रजाति में गुणसूत्र संख्या - [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) स्थिर रहती है।
Solution:सामान्यतः किसी भी प्रजाति में गुणसूत्रों (क्रोमोसोम) की संख्या निश्चित व स्थिर (Constant) रहती है। गुणसूत्रों की संख्या आयु अथवा वजन के साथ परिवर्तित नहीं होती है।

29. निम्न में से किसमें लिंग गुणसूत्र नहीं होते? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

Correct Answer: (d) छिपकली
Solution:छिपकली की अनेक प्रजातियों सहित अनेक सरीसृपों में लिंग गुणसूत्र नहीं होते हैं। इनमें लिंग निर्धारण पर्यावरणीय ताप से होता है।

30. साधारण मानव में गुणसूत्र होते हैं- [U.P.P.C.S. (Pre) 1992, 1991]

Correct Answer: (b) 46
Solution:मनुष्य एकलिंगी प्राणी (Unisexual animal) है, जिसमें गुणसूत्रों (Chromosomes) की कुल संख्या 23 जोड़ी (46) पाई जाती है। पुरुषों में 44+XY जबकि स्त्रियों में 44+XX गुणसूत्र होते हैं। पुरुष तथा स्त्री में 22 जोड़े गुणसूत्र (44) आटोसोम्स होते हैं, जबकि 23वां जोड़ा गुणसूत्र पुरुष में XY तथा महिला में XX होता है, जिन्हें लिंग गुणसूत्र (Sex chromosomes) कहते हैं। जनक (Parent) से जिस संतान को XY गुणसूत्र मिलते हैं, वह पुत्र बनता है और जिसे XX गुणसूत्र मिलते हैं वह पुत्री।