आयु (भाग-I)

Total Questions: 45

31. माँ ने अपनी पुत्री से कहा, “सात साल पहले, मेरी आयु तुम्हारी तब की आयु की सात गुना थी। और अब से तीन वर्ष बाद मेरी आयु तुम्हारी तब की आयु की तीन गुनी हो जाएगी। माँ और पुत्री की क्रमशः वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए। [SSC CGL 19/07/2023 (3rd shift)]

Correct Answer: (c) 42 ; 12
Solution:माना माँ और पुत्री की वर्तमान आयु क्रमशः 𝑥 और 𝑦 वर्ष है।
माँ और पुत्री की उम्र क्रमशः 7 वर्ष पहले (𝑥 − 7) और (𝑦 − 7) वर्ष थी।
प्रश्न के अनुसार,
(𝑥 − 7) = 7 × (𝑦 − 7)
𝑥 = 7𝑦 − 42 …. समी.(1)
माँ और पुत्री की आयु अब से 3 वर्ष बाद क्रमशः (𝑥 + 3) और (𝑦 + 3) वर्षहोगी ।
प्रश्न के अनुसार ,
(𝑥 + 3) = 3 × (𝑦 + 3)
𝑥 = 3𝑦 + 6 …. समी.(2)
समीकरण (1) और समीकरण (2) को बराबर करने पर, हम पातेहैं
7𝑦 − 42 = 3𝑦 + 6
4𝑦 = 48 ⇒ 𝑦 = 12 वर्ष
अब, माँ की वर्तमान आयु (𝑥) = 3𝑦 + 6 = 3 × 12 + 6 = 42 वर्ष
पुत्री की वर्तमान आयु (y) = 12 वर्ष

32. वर्तमान में ऋतिका की आयु विपुल की आयु की 3 गुना है। 7 वर्ष बाद ऋतिका की आयु विपुल की आयुकी दो गुनी होगी। ऋतिका की वर्तमान आयु (वर्षो में) ज्ञात करें। [Graduate Level 27/06/2023 (Shift - 4)]

Correct Answer: (d) 21
Solution:अनुपात → ऋतिका : विपुल

33. पति और पत्नी की वर्तमान आयु का अनुपात 5 : 4 है। 6 वर्ष बाद उनकी आयु का अनुपात 6 : 5 हो जाएगा। उनकी शादी के समय उनकी आयु का अनुपात 4 : 3 था। उन्होंने कितने वर्ष पहले शादी की ? [Graduate Level 28/06/2023 (Shift - 3)]

Correct Answer: (c) 6 वर्ष
Solution:

34. अरुण और भारती की आयु का योग 24 वर्ष है, जिसमें अरुण बड़ा है। यदि अरुण और भारती की आयु दो गुनी कर दी जाए, तो अंतर 8 वर्ष है। अरुण की आयु (वर्ष में) कितनी है? [SSC CHSL Tier II (26/06/2023)]

Correct Answer: (d) 14
Solution:अरुण + भारती = 24 वर्ष….समीकरण (1)
प्रश्न के अनुसार,
2×(अरुण − भारती) = 8 वर्ष
अरुण − भारती = 4 वर्ष ….समीकरण (2)
समीकरण (1) और समीकरण (2) को हल करने पर, हमें मिलता है
अरुण = 14 वर्ष

35. पिता और पुत्र की आयु में 15 वर्ष का अंतर है। 5 वर्ष पूर्व पिता की आयु, अपने पुत्र की आयु की 2 गुनी थी। उन दोनों की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए । [SSC CHSL Tier II (26/06/2023)]

Correct Answer: (a) 35 वर्ष, 20 वर्ष
Solution:माना पिता की आयु x और पुत्र की आयु y है।
तब, 𝑥 − 𝑦 = 15 वर्ष
प्रश्न के अनुसार,
(𝑥 − 5) = 2(𝑦 − 5)
(15 + 𝑦 − 5) = 2(𝑦 − 5)

36. मोहित और सुनील की वर्तमान आयु का अनुपात 4 : 5 है। मोहित, सुनील से 7 वर्ष छोटा है। 7 वर्षों के बाद मोहित की आयु और सुनील की आयु का अनुपात क्या होगा? [SSC MTS 19/05/2023 (Morning)]

Correct Answer: (b) 5 : 6
Solution:माना कि सुनील और मोहित की वर्तमान आयु 5x और 4x है।
प्रश्न के अनुसार,
5𝑥 = 4𝑥 + 7 ⇒ 𝑥 = 7
तो, सुनील और मोहित की वर्तमान आयु= 35 और 28 वर्ष है
आवश्यक अनुपात = (28 + 7) : (35 + 7) = 5 : 6

37. चार्वी और वैष्णवी की वर्तमान आयु का अनुपात 4 : 5 है। युविका चारवी से 2 साल बड़ी है लेकिन वैष्णवी से5 साल छोटी है। वैष्णवी की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिये। [SSC CGL 18/04/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) 35 वर्ष
Solution:प्रश्न के अनुसार, 1 इकाई = 7 वर्ष, तब वैष्णवी की आयु (5 इकाई) = 5 × 7 = 35 वर्ष

38. तीन वर्ष पहले, रवीश की आयु और कैलाश की आयु के बीच का अंतर 18 वर्ष था। आज से तीन वर्ष बाद रवीश की आयु कैलाश से तीन गुनी हो जाएगी। रवीश की वर्तमान आयु ( वर्षों में ) क्या है? [SSC CGL 19/04/2022 (Evening)]

Correct Answer: (a) 24
Solution:माना , रवीश की वर्तमान आयु = x वर्ष
और कैलाश की वर्तमान आयु = y वर्ष
प्रश्न के अनुसार
(x – 3) – (y – 3) = 18
समीकरण को हल करने पर
x– y = 18 ……….(1)
और दिया गया है कि आज से तीन साल बाद उम्र होगी
(x + 3) = 3(y + 3)
समीकरण को हल करने से हम प्राप्त करते हैं
x – 3y = 6 ………(2)
समीकरण (1) और (2) से हम प्राप्त करते हैं
y = 6
और y का मान समीकरण (1) में रखने पर
x = 24
शार्टट्रिक्स :-
नोट - उम्र का अंतर हमेशा एक समान रहता है।
3 साल पहले उनका अंतर = 18 वर्ष
3 वर्ष बाद, उनकी आयु में अंतर होगा=18 वर्ष
प्रश्न के अनुसार ,
उम्र का अनुपात = 3 : 1
2 इकाइ = 18 वर्ष
फिर 3 इकाइयाँ = 27 वर्ष
तो, रवीश की वर्तमान उम्र = 27 - 3 = 24 वर्ष

39. रमेश की वर्तमान आयु उसकी पत्नी संगीता की वर्तमान आयु से 7 वर्ष अधिक है। 6 वर्ष बाद, रमेश की आयु उसके पुत्र मयंक की आयु की तीन गुनी होगी। यदि मयंक की वर्तमान आयु 10 वर्ष है, तो संगीता की वर्तमान आयु क्या है? [SSC CGL 18/08/2021 (Evening)]

Correct Answer: (d) 35 साल
Solution:मयंक की वर्तमान आयु = 10 वर्ष
6 वर्ष बाद मयंक की आयु = 16 वर्ष
6 वर्ष बाद रमेश की आयु = 48 वर्ष
रमेश की वर्तमान आयु = 42 वर्ष
पत्नी की वर्तमान आयु = 42 - 7 = 35 वर्ष

40. अलेख्या का जन्म उनकी मां की शादी के एक साल बाद हुआ था। उसके पिता उसकी माँ से दो वर्ष बड़े हैं, लेकिन अलेख्या से, जो छह वर्ष की है, पच्चीस वर्ष बड़े है। माँ की शादी किस उम्र में हुई थी? [SSC CGL 20/08/2021 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) 22 साल
Solution:अलेख्या के पिता उससे 25 वर्ष बड़े हैं इसलिए उनके जन्म के समय वह 25 वर्ष के थे इसलिए जन्म के समय उनकी मां 23 वर्ष की थीं और अलेख्या का जन्म 1 वर्ष बाद हुआ था, इसलिए उनकी शादी के समय उनकी मां 22 वर्ष की थीं।