आयोजना (भाग – 3)(आर्थिक विकास)

Total Questions: 61

51. भारत में योजना अवकाश की अवधि थी- [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) 1966-69
Solution:तीसरी पंचवर्षीय योजना की समाप्ति 31 मार्च, 1966 को हुई और चौथी पंचवर्षीय योजना 1 अप्रैल, 1969 से प्रारंभ हुई। इस अवधि अर्थात 1 अप्रैल, 1966 से 31 मार्च, 1969 तक (3 वर्ष) कोई भी पंचवर्षीय योजना अस्तित्व में नहीं रही। अतः वर्ष 1966-69 को ही भारतीय आयोजना के इतिहास में योजना अवकाश कहा जाता है।

52. निम्नलिखित में से कौन-सा एक दशक भारतीय नियोजन के इतिहास में 'रोजगार-विहीन वृद्धि का दशक' कहलाने योग्य है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014]

Correct Answer: (b) 1991-2000
Solution:8वीं पंचवर्षीय योजनावधि (वर्ष 1992-97) के दौरान रोजगार सृजन पर योजना आयोग द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार, इस योजनावधि के पहले दो वर्षों के दौरान संगठित क्षेत्र की रोजगार वृद्धि दर लक्षित 2.6 प्रतिशत की तुलना में 0.36 प्रतिशत दर्ज की गई। 8वीं योजनावधि के शेष वर्षों में भी वार्षिक रोजगार वृद्धि दर निर्धारित लक्ष्य से काफी नीचे रही। 9वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान भी यही स्थिति रही। अन्य कई अध्ययनों से भी यह निष्कर्ष निकाला गया कि उदारीकरण के बाद के दौर में भारत में आर्थिक वृद्धि तो हुई, परंतु उसके साथ रोजगार में वृद्धि नहीं दर्ज की गई। इस प्रकार वर्ष 1991-2000 का दशक 'रोजगार-विहीन वृद्धि का दशक' कहलाने योग्य है।

53. बीस सूत्रीय आर्थिक कार्यक्रम सर्वप्रथम प्रारंभ किया गया था वर्ष- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008 U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (b) 1975 में
Solution:20 सूत्रीय कार्यक्रम वर्ष 1975 में प्रारंभ किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य कृषि एवं औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा देना था। इसके अलावा इसमें गरीबी एवं साक्षरता संबंधी बिंदु तथा आम आदमी के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने और आय संबंधी असमानताओं को कम करने के वांछित उद्देश्य भी सम्मिलित थे।

54. योजना में कोर सेक्टर का तात्पर्य है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (d) चयनित आधारभूत उद्योग
Solution:योजना में कोर सेक्टर ऐसे उद्योग हैं, जो अर्थव्यवस्था के दीर्घकालिक आर्थिक विकास की दृष्टि से विशेष महत्व रखते हैं। कोर सेक्टर की श्रेणी में 8 आधारभूत उद्योग यथा-इस्पात, सीमेंट, उर्वरक, खनिज तेल, कोयला, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और विद्युत सम्मिलित हैं।

55. यद्यपि 1991 से बाजार अर्थव्यवस्था स्वीकृत कर ली गई है, फिर भी राष्ट्रीय आर्थिक योजना अभी चालू है। इसका मुख्य कारण क्या है? [I.A.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (c) पंचवर्षीय योजनाएं बाजार समर्थक रीति से अर्थव्यवस्था को दीर्घावधि परिप्रेक्ष्य प्रदान करती रह सकती है।
Solution:बाजार अर्थव्यवस्था मूल्य तंत्र होने के कारण लाभ से संचालित होती है। फलतः अर्थव्यवस्था के वे क्षेत्र जिनमें पर्याप्त लाभ-उपार्जन की संभावना न हो, में निवेश कम होता है और ऐसे क्षेत्र विकास के क्रम में पीछे छूट जाते हैं। भारतीय कृषि क्षेत्र ऐसा ही क्षेत्र है, जिसमें लाभ की दर तो कम है, किंतु जो समग्र अर्थव्यवस्था के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः कृषि एवं ग्रामीण विकास तथा सामाजिक क्षेत्र और आधारभूत संरचना की दृष्टि से आर्थिक नियोजन की उपादेयता जरूरी है।

56. भारत में नब्बे के दशक में औद्योगिक क्षेत्र में आयोजना प्रक्रिया ने पूर्व काल की आयोजना प्रक्रिया की तुलना में अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण स्थान ग्रहण किया। इस विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा एक, सत्य नहीं है? [I.A.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (d) राष्ट्र की प्राथमिकताएं औद्योगिक विकास से दूर हटकर ग्रामीण विकास हो गई हैं।
Solution:जुलाई, 1991 में अपनाई गई नई आर्थिक नीति में बाजार तंत्र पर बल दिए जाने के कारण निजी क्षेत्र को विशेष भूमिका प्रदान की गई है। अब सरकार आयोजना प्रक्रिया के द्वारा विकास का माहौल और उसे एक दिशा प्रदान करती है। औद्योगिक और कृषि एवं ग्रामीण विकास दोनों ही राष्ट्र की प्राथमिकताएं हैं। अतः विकल्प (d) असत्य है।

57. निम्न कथनों पर विचार कीजिए- कथन (A) : 'नीचे से ऊपर नियोजन' एक लक्ष्य है जो अभी भी प्राप्त होना है। [U.P. Lower Sub. (Pre) 1998]

कारण (R) : गांव एक इकाई के रूप में आर्थिक व्यवहार्यता के लिए बहुत उपयुक्त है।

उपर्युक्त के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा एक सही उत्तर है?

कूट :

 

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
Solution:संविधान के नीति निदेशक तत्वों वाले भाग 4 में पंचायती राज (अनु. 40) का उल्लेख है। अनु. 40 में ग्राम को नियोजन की सबसे प्राथमिक इकाई के रूप में स्वीकार किया गया है। 73वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायती राज को मूर्त रूप देने का प्रयास किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि 'नीचे से ऊपर नियोजन' ऐसा लक्ष्य है, जिसे प्राप्त करना अभी शेष है। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

58. निम्न को उनके कालक्रमानुसार क्रमबद्ध कीजिए - [U.P.P.C.S. (Mains) 2003]

1. प्रथम पंचवर्षीय योजना संसद को दी गई।

2. राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन किया गया।

3. स्वतंत्र भारत में पहली बार भारतीय मुद्रा का अवमूल्यन किया गया।

4. भारत अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का सदस्य बना।

Correct Answer: (b) 4, 3, 1, 2
Solution:प्रथम पंचवर्षीय योजना पं. जवाहरलाल नेहरू द्वारा दिसंबर, 1951 में संसद में प्रस्तुत की गई। राष्ट्रीय विकास परिषद का गठन 6 अगस्त, 1952 को किया गया था। स्वतंत्र भारत में मुद्रा का अवमूल्यन प्रथम बार वर्ष 1949 में हुआ था, जबकि भारत अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (स्थापित- वर्ष 1944) का संस्थापक सदस्य (दिसंबर, 1945 से सदस्यता प्रभावी) है। अतः अभीष्ट विकल्प (b) सही है।

59. योजना पत्रिका का प्रकाशन कहां से होता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (c) प्रकाशन विभाग द्वारा
Solution:'योजना' पत्रिका का प्रकाशन भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन 'प्रकाशन' विभाग द्वारा किया जाता है। यह एक मासिक पत्रिका है।

60. प्लांड इकोनॉमी फॉर इंडिया पुस्तक के लेखक कौन हैं? [M.P.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) एम. विश्वेश्वरैया
Solution:'प्लांड इकोनॉमी फॉर इंडिया' पुस्तक के लेखक श्री एम. विश्वेश्वरैया हैं। उन्होंने यह पुस्तक वर्ष 1934 में लिखी थी। एम. विश्वेश्वरैया, एक प्रसिद्ध इंजीनियर थे। मैसूर विश्वविद्यालय तथा कृष्णसागर बांध का डिजाइन उन्होंने ही तैयार किया था।