आर्थिक परिदृश्य (झारखंड)

Total Questions: 5

1. वर्ष 2016 में विश्व बैंक एवं DIPP के अनुसार, व्यापार सुगमीकरण में भारतीय राज्यों में झारखंड का स्थान है- [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (c) सप्तम
Solution:वर्ष 2016 में विश्व बैंक तथा औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (अब DPIIT) के अनुसार, व्यापार सुगमीकरण में भारतीय राज्यों में झारखंड का स्थान सातवां था। इस सूची में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। वर्ष 2019 में झारखंड की रैंकिंग इवीं है, जबकि शीर्ष पर आंध्र प्रदेश रहा।

2. किस वस्तु के सीधा लाभ स्थानांतरण में झारखंड देश का पहला राज्य बना है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (d) केरोसिन तेल
Solution:1 अक्टूबर, 2016 से झारखंड राज्य चार जिलों चतरा, हजारीबाग, खूंटी और जामताड़ा में केरोसिन तेल में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) शुरू करने वाला देश का प्रथम राज्य बना है। डीबीटी योजना के तहत अनुदान (Subsidy) सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खातों में हस्तांतरित किया जा रहा है। सरकार की इस पहल का उद्देश्य अनुदान को युक्तिसंगत बनाना है।

3. झारखंड के किस जिले में लाह का सबसे अधिक उत्पादन होता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (a) रांची
Solution:वर्ष 2014-15 के दौरान झारखंड के रांची जिले में लाह का सर्वाधिक उत्पादन दर्ज किया गया था। रांची के पश्चात सिमडेगा, खूंटी एवं गुमला जिलों ने क्रमशः द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। झारखंड लोक सेवा आयोग ने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (b) माना है, जो सत्य नहीं है।

4. झारखंड के सदान का मुख्य व्यवसाय क्या है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) खेती
Solution:झारखंड के समाज की संरचना आदिवासी और सदान की संभागिता से हुई है। दोनों की प्रकृति और संस्कृति एक है, भाषा भले ही भिन्न हो। झारखंड के सदान का मुख्य व्यवसाय कृषि है।

5. झारखंड की कितनी प्रतिशत आबादी कृषि कार्यों में लगी हुई है? [Jharkhand P.C.S. (Pre), 2003]

Correct Answer: (a) 70.63
Solution:झारखंड की अर्थव्यवस्था दो रूपों में है। खनिज पदार्थों के दृष्टिकोण से यह भारत का सर्वाधिक समृद्ध राज्य है तथा कृषि क्षेत्र में यहां की लगभग 70.63 प्रतिशत जनसंख्या लगी है। झारखंड आर्थिक समीक्षा, 2023-24 के अनुसार, राज्य के कुल कार्यबल का लगभग 43 प्रतिशत खेती और संबंधित गतिविधियों में लगा हुआ है।