(उत्तर प्रदेश) आर्थिक परिदृश्य

Total Questions: 51

41. वित्तीय वर्ष 2010-11 में भारत के कुल सकल घरेलू उत्पाद में अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश का योगदान था- [U.P.P.C.S. (Mains), 2010]

Correct Answer: (b) द्वितीय सर्वाधिक
Solution:वित्तीय वर्ष 2010-11 में भारत के कुल सकल घरेलू उत्पाद में महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश का द्वितीय सर्वाधिक योगदान था। उत्तर प्रदेश बजट अनुमान 2023-24 के अनुसार, भारत के GDP में उत्तर प्रदेश का योगदान 8 प्रतिशत से अधिक है।

42. कृषि श्रम उत्पादकता सर्वाधिक है- [U.P.P.C.S. (Mains) (Spl.), 2004]

Correct Answer: (d) पश्चिमी उत्तर प्रदेश में
Solution:उत्तर प्रदेश में कृषि श्रम उत्पादकता सर्वाधिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में है। कृषि का सबसे अधिक यांत्रिकीकरण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुआ है, जिससे कम श्रम से अधिकाधिक उत्पादकता प्राप्त होती है। सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत इत्यादि क्षेत्र कृषि श्रम उत्पादकता के लिए उपयुक्त क्षेत्र है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पश्चात क्रमशः मध्य, पूर्वी और सबसे कम बुंदेलखंड में कृषि श्रम उत्पादकता है।

43. हैण्ड बुक ऑफ एग्रीकल्चर प्रकाशित होती है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2012]

Correct Answer: (b) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से
Solution:हैण्ड बुक ऑफ एग्रीकल्वर 'भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद' (ICAR) का प्रकाशन है।

44. उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और नीचे दिए गए कूट से अपना उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre), 2004]

(1) प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय आय व प्रति व्यक्ति राज्य आय में अंतर निरंतर बढ़ रहा है।
(2) संपूर्ण देश की तुलना के कुल कर्मियों में कृषकों का प्रतिशत उत्तर प्रदेश में अधिक है।
(3) संपूर्ण देश की तुलना में प्रति एक लाख जनसंख्या पर पंजीकृत कारखानों की संख्या उत्तर प्रदेश में अधिक है।

कूट :

Correct Answer: (c) 1 एवं 2 सही है।
Solution:प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय आय और उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति राज्य आय में अंतर निरंतर बढ़ रहा है एवं संपूर्ण देश की तुलना के कुल कर्मियों में कृषकों का प्रतिशत उत्तर प्रदेश में अधिक है। साथ ही यहां संपूर्ण देश की तुलना में प्रति एक लाख जनसंख्या पर पंजीकृत कारखानों की संख्या कम है। अतः विकल्प (c) अभीष्ट उत्तर है।

45. निम्नलिखित वक्तव्यों पर विचार कीजिए और नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए : [U.P.P.C.S. (Pre) (Re-Exam), 2015]

कथन (A): उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार, उद्योग, आधारिक संरचना, ऊर्जा उत्पादन आदि के विकास पर ध्यान लगा रही है।
कारण (R) : भारी निवेश आर्थिक विकास को सुलभ करता है।

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही है और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
Solution:उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से आधारभूत संरचना के विकास, ऊर्जा उत्पादन एवं उद्योग आदि के विकास पर ध्यान दे रही है। सड़क एवं परिवहन, ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा, नगरीय नियोजन, हाउसिंग, सूचना प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी से प्राप्त निवेश से अनेक परियोजनाएं शुरू की है, जिससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

46. उन स्थानों का चयन कीजिए जहां उत्तर प्रदेश में विशिष्ट आर्थिक जोन स्थापित किए जा रहे हैं- [U.P.P.C.S. (Mains), 2005]

1. आगरा
2. कानपुर
3. मुरादाबाद
4. वाराणसी

Correct Answer: (b) 2 तथा 3
Solution:प्रश्नकाल में मुरादाबाद एवं कानपुर विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) स्थापित किए जाने वाले स्थानों में शामिल थे। प्रदेश में वर्तमान में 14 (31 दिसंबर, 2022 की स्थिति के अनुसार) विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र क्रियाशील हैं। ये है- नोएडा एसईजेड, मुरादाबाद एसईजेड, एचसीएल टेक्नॉलॉजीस (नोएडा), मोजर बीयर इंडिया (ब्रेटर नोएडा), विप्रो लिमिटेड (ग्रेटर नोएडा), सीव्यू डेवलपर्स लि. (ग्रेटर नोएडा), एनआईआईटी टेक्नॉलॉजीस लि. (ग्रेटर नोएडा), गोल्डेन टॉवर इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड (नोएडा), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (नोएडा), अर्शिया नॉर्दर्न एफटीडब्ल्यूजेड लि (इब्राहिमपुर-बुलंदशहर), ऑक्सीजन बिजनेस (नोएडा), अंसल आईटी सिटी एंड पार्क लि. (ग्रेटर नोएडा), अर्थ इनफ्राटेक प्रा. लि. (ग्रेटर नोएडा) तथा एचसीएल आईटी सिटी लखनऊ प्रा. लि. (चक गंजरिया-लखनऊ)।

47. उत्तर-प्रदेश में विशिष्ट आर्थिक जोन स्थापित किए जा रहे है- [U.P.P.C.S. (Pre), 2006]

Correct Answer: (d) मुरादाबाद, कानपुर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही था। वर्तमान स्थिति के लिए उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

48. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें- [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2023]

1. मुरादाबाद तांबे के काम के लिए प्रसिद्ध है और उसने दुनियाभर में हस्तशिल्प उद्योग में अपनी एक अलग पहचान बनाई है
2. मुरादाबाद विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकसित पहला SEZ है।

Correct Answer: (a) 1 और 2 दोनों
Solution:मुरादाबाद तांबे के काम के लिए प्रसिद्ध है और इसके दुनिया भर में इस शिल्प उद्योग में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मुरादाबाद विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विकसित पहला SEZ है। अतः कथन । और 2 दोनों सही हैं।

49. उत्तर प्रदेश में आलू निर्यात जोन स्थित है- [U.P.R.O./A.R.O. (Spl.) (Pre), 2010]

Correct Answer: (a) आगरा में
Solution:उत्तर प्रदेश में आलू निर्यात जोन अलीगढ़, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हाथरस, मेरठ एवं आगरा, बागपत, बदायूं, रामपुर, गाजियाबाद तथा फिरोजाबाद में स्थापित हैं।

50. उत्तर प्रदेश में मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज है- [U.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (b) कानपुर में
Solution:उत्तर प्रदेश में मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज कानपुर में है, जिसकी स्थापना वर्ष 1982 में हुई थी।