☰
✕
Home
Mock Test
State PCS
Railway
SSC
HSSC
DSSSB
RO/ARO
UPSC
आर्थिक भूगोल
📆 November 5, 2024
Total Questions: 12
1.
निम्नलिखित में से कौन-से देश में दुनिया का सबसे बड़ा कृषि भूमि क्षेत्र है?
[कांस्टेबल GD 2 मार्च, 2019 (I-पाली)]
(a) रूस
(b) चीन
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका
(d) भारत
Correct Answer:
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका
Solution:
संयुक्त राज्य अमेरिका में विश्व का सबसे बड़ा कृषि भूमि क्षेत्र है। कृषि भूमि क्षेत्र के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है।
2.
निम्नलिखित में से कौन-सी हरित क्रांति की एक अनिवार्य विशेषता है?
[दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 16 नवंबर, 2023 (I-पाली)]
(a) HYV बीजों से फसल उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
(b) अंतरराष्ट्रीय व्यापार में कई गुना वृद्धि।
(c) अच्छी गुणवत्ता वाला श्रम औद्योगिक उत्पादकता बढ़ा सकता है।
(d) सरकार की भूमिका और जिम्मेदारी में वृद्धि
Correct Answer:
(a) HYV बीजों से फसल उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
Solution:
हरित क्रांति के पश्चात HYV बीजों से फसल उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
3.
वृक्ष और झाड़ियों की खेती ....... कहलाती है
[MTS (T-I) 17 मई, 2023 (I-पाली)]
(a) अर्बोरीकल्चर
(b) ऐविकल्चर
(c) एपिकल्चर
(d) विटिकल्चर
Correct Answer:
(a) अर्बोरीकल्चर
Solution:
अर्बोरीकल्चर वृक्षों और झाड़ियों की खेती है, जिसमें भू-निर्माण, लकड़ी उत्पादन और संरक्षण जैसे विभिन्न उद्देश्यों के लिए वृक्षों और झाड़ियों का रोपण, देखभाल और रखरखाव शामिल हैं।
4.
कपास उगाने के लिए कितने पाला रहित दिनों की आवश्यकता होती है?
[MTS (T-I) 16 मई, 2023 (I-पाली)]
(a) 140
(b) 250
(c) 210
(d) 160
Correct Answer:
(c) 210
Solution:
पौधों के जीवित रहने और निर्बाध विकास को सुनिश्चित करने के लिए कपास की खेती के लिए विशेष रूप से पाला रहित लगभग 210 दिनों की आवश्यकता होती है।
5.
रोपण कृषि के मुख्य क्षेत्र विश्व के ....... प्रदेशों में पाए जाते हैं।
[MTS (T-I) 10 मई, 2023 (I-पाली)]
(a) उष्णकटिबंधीय
(b) घास वाले मैदान
(c) रेगिस्तानी
(d) शीतोष्ण
Correct Answer:
(a) उष्णकटिबंधीय
Solution:
रोपण कृषि के मुख्य क्षेत्र विश्व के उष्णकटिबंधीय प्रदेशों में पाए जाते हैं। थाईलैंड में प्राकृतिक रबड़, ब्राजील में कहवा, भारत और चीन में चाय इसके कुछ उदाहरण हैं।
6.
चावल की खेती के लिए ....... के साथ-साथ अत्यधिक वर्षा की आवश्यकता होती है।
[MTS (T-I) 04 मई, 2023 (II-पाली)]
(a) कम तापमान और कम आर्द्रता
(b) कम तापमान और अधिक आर्द्रता
(c) उच्च तापमान और कम आर्द्रता
(d) उच्च तापमान और अधिक आर्द्रता
Correct Answer:
(d) उच्च तापमान और अधिक आर्द्रता
Solution:
चावल की खेती के लिए उच्च तापमान और अधिक आर्द्रता की आवश्यकता होती है। चावल एक खरीफ फसल है और इस फसल के लिए कम-से-कम 100 सेमी. की औसत वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है।
7.
....... दुनिया में बॉक्साइट (bauxite) का सबसे बड़ा उत्पादक है।
[CHSL (T-I) 15 अगस्त, 2023 (III-पाली)]
(a) भारत
(b) चीन
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका
(d) ऑस्ट्रेलिया
Correct Answer:
(d) ऑस्ट्रेलिया
Solution:
प्रश्नगत विकल्पों में ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे बड़ा बॉक्साइट उत्पादक देश है। वर्ल्ड मिनिरल प्रोडक्शन 2018- 22 के अनुसार, गिनी विश्व में बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
8.
वित्त वर्ष (FY) 2020-21 के लिए कौन-सा देश दुनिया में कच्चे इस्पात का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है?
[MTS (T-I) 16 जून, 2023 (III-पाली)]
(a) भारत
(b) ऑस्ट्रेलिया
(c) जापान
(d) चीन
Correct Answer:
(a) भारत
Solution:
प्रश्नकाल तथा वर्तमान में भी भारत दुनिया में कच्चे इस्पात का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। स्टील एक मिश्र धातु या धातुओं का मिश्रण है, जो मुख्य रूप से लोहे और कार्बन से बना है। वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, विश्व में कच्चे इस्पात का सबसे बड़ा उत्पादक देश चीन है।
9.
कुद्रेमुख की खानें निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित हैं?
[CHSL (T-I) 4 अगस्त, 2023 (III-पाली)]
(a) महाराष्ट्र
(b) छत्तीसगढ़
(c) ओडिशा
(d) कर्नाटक
Correct Answer:
(d) कर्नाटक
Solution:
कुद्रेमुख की खानें कर्नाटक राज्य में स्थित हैं। यह मुख्यतः लौह अयस्क के खनन के कारण प्रसिद्ध है।
10.
2022 तक, निम्नलिखित में से कौन-सा देश भारतीय लौह अयस्क का सबसे बड़ा आयातक (importer) है?
[MTS (T-I) 15 जून, 2023 (I-पाली)]
(a) रूस
(b) संयुक्त राज्य अमेरिका
(c) फ्रांस
(d) चीन
Correct Answer:
(d) चीन
Solution:
2022 तक, चीन भारतीय लौह अयस्क का सबसे बड़ा आयातक था। भारत दुनिया में लौह अयस्क के प्रमुख निर्यातकों में से एक है और चीन इस खनिज का सबसे बड़ा उपभोक्ता है
Submit Quiz
1
2
Next »
« Previous Post
Next Post »
Related Posts
Conductivity
Computer and Information Technology-part (1)
Optics part (2)
Space Part-1
Motion Under Gravity
Electric current – part (2)