Solution:कपूर (Camphor), सिनामोमम कैम्फोरा (Cinnamomum Camphora) नामक वृक्ष की लकड़ी से बनाया जाता है, जो एशिया में पाया जाने वाला एक सदाबहार वृक्ष है। कासनी (चिकोरी) एक जंगली हर्बल पौधे से प्राप्त होता है जो यूरोप, उत्तरी अमेरिका एवं ऑस्ट्रेलिया में प्राकृतिक रूप से सड़कों के किनारे उगा हुआ पाया जाता है। वनीला आर्किड (Orchid) फैमिली के पेड़ों से पाया जाता है, जिनकी कई प्रजातियां अमेरिका, एशिया, न्यु गुएना एवं पूर्वी अफ्रीका में पाई जाती हैं।