आर्थिक महत्व (पादप कार्यिकी)

Total Questions: 47

41. सिनकोना की छाल से प्राप्त ओषधि को मलेरिया के उपचार के लिए प्रयुक्त किया जाता था। जिस कृत्रिम ओषधि ने इस प्राकृतिक उत्पाद को प्रतिस्थापित किया है. [U.P. P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) क्लोरोक्विन
Solution:कुनैन (Quinine) नामक एल्केलॉयड्स सिनकोना (Cinchona) पौधे की छाल से तैयार की जाती है, जो कि मलेरिया रोग के उपचार में उपयोगी है, किंतु क्लोरोक्विन (Chloroquine) नामक कृत्रिम ओषधि (Medicine) ने इस प्राकृतिक उत्पाद को प्रतिस्थापित (Replace) किया है, क्योंकि इसका भी उपयोग अब मलेरिया उपचार के लिए किया जाता है।

42. कॉर्क निम्नलिखित में से किस पेड़ से प्राप्त होता है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) क्वैर्कस
Solution:कॉर्क (Cork), ओक (Oak) नामक वृक्ष की छाल (Bark) से प्राप्त किया जाता है, जिसका वानस्पतिक नाम क्वैर्कस सुबर (Quercus suber) है। इस पौधे का उत्पत्ति स्थल भूमध्यसागरीय क्षेत्र (Mediterranean Region) है। कार्क अनियमित आकार का, पतली भित्ति वाला तथा मोम-युक्त कोशाओं वाला होता है।

43. निम्नलिखित में से किस कुल के पौधे से टापा कपड़ा बनाया जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) मोरेसी
Solution:टापा कपड़ा बनाने हेतु प्राय शहतूत परिवार (मोरेसी) के पौधों की आंतरिक छाल का उपयोग किया जाता है। टापा वस्त्र प्रशांत महासागर के द्वीपों में मुख्य रूप से टोंगा, समोआ और फिजी में बनाया जाने वाला एक बार्कक्लोथ है।

44. कोरोना रोगियों के उपचार के लिए प्रयुक्त हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन दवा निम्नलिखित में से किस पौधे के छाल से प्राप्त होता है? [U.P.R.A.O./A.R.O. (Mains) 2016]

Correct Answer: (e) (*)
Solution:कुनैन (Quinine) नामक एल्केलॉयड्स सिनकोना (Cinchona) पौधे की छाल से तैयार की जाती है, जो कि मलेरिया रोग के उपचार में उपयोगी है, किंतु क्लोरोक्विन (Chloroquine) नामक कृत्रिम ओषधि (Medicine) ने इस प्राकृतिक उत्पाद को प्रतिस्थापित (Replace) किया है, क्योंकि इसका भी उपयोग अब मलेरिया उपचार के लिए किया जाता है।

45. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? [R.O./A.R.O. (Pre) Exam. 2017]

(फसल)(प्रजाति)
(a) सरसोंवरुणा
(b) मटरसपना
(c) अलसीसूर्या
(d) मूंगफलीकौशल
Correct Answer: (c)
Solution:'सूर्या' आम, पपीता, आलू आदि की प्रजाति है, न कि अलसी (Linseed) की। शेष सभी विकल्प सुमेलित हैं

46. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सही उत्तर का चयन सूचियों के नीचे दिए गए कूटों की सहायता से कीजिए: [U.P.P.C.S. (Mains) 2004 U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

सूची-I (पौधा)

सूची-II (उपयोग)

A. ब्राह्मी

1. मधुमेह दूर करने वाला

B. सदाबहार2. वातहट
C. पुदीना3. कफोत्सारक
D. तुलसी4. मस्तिष्क का टॉनिक

कूट :

ABCD
(a)1234
(b)4123
(c)3214
(d)2431
Correct Answer: (b)
Solution:ब्राह्मी को जलनिम्ब भी कहते हैं, क्योंकि यह प्रधानतः जलासन्न भूमि में पाई जाती है। ब्राह्मी का प्रभाव मुख्यतः मस्तिष्क पर पड़ता है। ब्राह्मी स्नायुकोषों का पोषण कर उन्हें उत्तेजित कर देती है, जिससे हम स्फूर्ति का अनुभव करते हैं। पुदीना पाचक होता है तथा वायुविकार, पेट का दर्द, अपच आदि को ठीक करता है। तुलसी एक द्विबीजपत्री, शाकीय, औषधीय पौधा है, जो कफोत्सारक है। सदाबहार या सदाफूली बारहों महीने खिलने वाले फूलों का एक पौधा है, जो मधुमेह उपचार में उपयोगी पाया गया है।

47. सूची-I को सूची-II को सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए- [U.P. P.C.S. (Pre) Exam. 2017]

सूची-I (उत्पाद)

सूची-II (स्रोत)

A. अफीम

1. छाल

B. हींग2. जड़
C. रबर3. फल
D. कुनैन4. तना

कूट :

ABCD
(a)1234
(b)3241
(c)4213
(d)2431
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलन है-

(उत्पाद) 

 (स्रोत)

A. अफीम

1. फल

B. हींग2. जड़
C. रबर3. तना
D. कुनैन4. छाल

अफीम का उत्पादन पैपेवर सोमनीफेरम (Papaver somniferum) के अधपके फलों के दूध से, हींग फेरुला (Ferula) प्रजाति के पौधों की जड़ों तथा राइजोम से, जबकि रबर, उसके पौधों की तनों से निकले तरल पदार्थ से तथा कुनैन सिनकोना पौधे की छाल से प्राप्त किया जाता है।