आवर्त सारणी-(रसायन विज्ञान)-(भाग-3)

Periodic table - Wikipedia

Total Questions: 50

1. आधुनिक आवर्त सारणी में जिंक का स्थान क्या है? [RRC Group D 07/10/2022 (Morning)]

Correct Answer: (c) वर्ग 12, आवर्त 4
Solution:वर्ग 12, आवर्त 4। जिंक (Zn): परमाणु संख्या-30, ब्लॉक - d-ब्लॉक। उपयोग - अन्य जैसे लोहे को जंग लगने से बचाने के लिए, और शरीर में प्रतिरक्षा प्रणाली और उपापचय कार्य में मदद करने के लिए। अन्य तत्वों की स्थितिः समूह 11, आवर्त 4 तांबा (Cu)। तीसरी आवर्त, 15वां समूह - फास्फोरस (P)।

2. निम्नलिखित में से किस तत्व में तीन संयोजी इलेक्ट्रॉन होते हैं? [RRC Group D 07/10/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) Al
Solution:एल्युमिनियम (AI)। एल्युमिनियम की परमाणु संख्या 13 है। इस प्रकार, इसमें 13 प्रोटॉन और 13 इलेक्ट्रॉन होते हैं। AI का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,3 है। किसी परमाणु के सबसे बाहरी कोश को संयोजी कोश कहा जाता है, और उस कोश में मौजूद इलेक्ट्रॉनों को संयोजी इलेक्ट्रॉन कहा जाता है। Ca, और Mg दोनों में 2 संयोजी इलेक्ट्रॉन हैं और नाइट्रोजन (N) में 5 संयोजी इलेक्ट्रॉन हैं।

3. कार्बन किस समूह और आवर्त में मौजूद है? [RRC Group D 11/10/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) समूह 14 और आवर्त 2
Solution:समूह 14 और आवर्त 2 कार्बन यौगिक हर जगह मौजूद होते हैं, उदाहरण के लिए भोजन में, कपड़े में और पेंसिल के लेड में। परमाणु संख्या 6 है और परमाणु द्रव्यमान 12.01g mol⁻¹है। कार्बन के अपरूपः हीरा, ग्रेफाइट, ग्रेफीन और बकमिन्स्टर फुलरीन। कार्बन यौगिकः इथेनॉल और एथेनोइक अम्ल। रासायनिक गुणः दहन, ऑक्सीडेटिव (जारणकारक) संयोजन अभिक्रिया और प्रतिस्थापन अभिक्रिया। उपयोगः कई रंजकों और दवाओं के संश्लेषण में, हीरे का उपयोग संगमरमर, ग्रेनाइट और कांच को काटने के लिए किया जाता है, इसका उपयोग आभूषणों के लिए भी किया जाता है और ग्रेफाइट का उपयोग विद्युतपघटनी सेलों के लिए इलेक्ट्रोड बनाने के लिए, पेंसिल बनाने के लिए, मशीनों के लिए स्रेहक बनाने में किया जाता है।

4. किसी तत्व के परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,8 है। यह किस समूह से संबंधित है? [RRC Group D 11/10/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) अठारवां समूह
Solution:अठारवां समूहः उत्कृष्ट का समूह। आर्गन (Ar) 1894 में सर राम और रेले द्वारा खोजी गई एक उत्कृस परमाणु संख्या 18. द्रव्यमान 39.948 g.mol⁻¹) है। पह पृथ्वी के वायुमंडल में तीसरी सबसे प्रचुर मात्रा में पाई जाने वाली गैस है। गुणः यह गंधहीन, रंगहीन गैस है। इसका घुलनशीलता स्तर पानी में ऑक्सीजन के समान है। इसमें कम तापीय चालकता है। उपयोगः धातु उद्योगों में और टाइटेनियम के उत्पादन में।

5. निम्नलिखित में से कौन सा आधुनिक आवर्त सारणी में ब्लॉक का एक तत्व है? [RRB NTPC CBT II (09/05/2022)]

Correct Answer: (b) Fe
Solution:Fe (आयरन): समूह 8. आवर्त 4. परमाणु क्रमांक 26 | D ब्लॉक तत्व वे तत्व जो आधुनिक आवर्त सारणी के तीसरे समूह से लेकर बारहवें समूह तक पाए जा सकते हैं। इन तत्वों के संयोजकता इलेक्ट्रॉन व-कक्ष के अंतर्गत आते हैं। इसे संक्रमण तत्व या संक्रमण धातु भी कहा जाता है। कैल्शियम (Ca): समूह - 2, आवर्त - 4, परमाणु संख्या 20 | मैग्नीशियम (Mg): समूह - 2, आवर्त - 3, परमाणु संख्या 12 | सोडियम (Na): समूह - 1, आवर्त - 3, परमाणु क्रमांक - 11 |

6. उस तत्व का नाम बताइए जिसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 7 है [RRB NTPC CBT-1 (07/01/2021) Morning]

Correct Answer: (c) क्लोरीन
Solution:क्लोरीन (CI): हैलोजन में दूसरा सबसे हल्का। यह कमरे के ताप पर एक पीली-हरी गैस है। यह एक p-ब्लॉक का तत्व है। परमाणु क्रमांक 17, इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1s² 2s² 2p⁶ 3s²3p⁵। संयोजी इलेक्ट्रॉन 7 | हाइड्रोजन (H): परमाणु संख्या (1), इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (1s¹)। हीलियम (He): परमाणु संख्या (2), इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (1s²)। कार्बन (C): परमाणु क्रमांक (6), इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (1s² 2s² 2p²) |

7. प्रत्येक तत्व का एक नाम और होता है। [RRB NTPC CBT-1(11/01/2021) Evening]

Correct Answer: (c) एक विशिष्ट रासायनिक प्रतीक
Solution:एक विशिष्ट रासायनिक प्रतीक। प्रत्येक तत्व में एक या दो अक्षर का प्रतीक होता है, जो उसके वर्तमान या पूर्व नाम का संक्षिप्त रूप है। कुछ तत्वों के चिह्न नाम के पहले अक्षर और नाम में बाद में आने वाले एक अक्षर से बनते हैं। उदाहरणः क्लोरीन (CI), जिंक (Zn) आदि। अन्य प्रतीक लैटिन, जर्मन या ग्रीक में तत्वों के नामों से लिए गए हैं। उदाहरण के लिए, Fe (आयरन)-फेरम (लैटिन). Na (सोडियम) - नैट्रियम (लैटिन), K (पोटेशियम) - कैलियम।

8. लेड का रासायनिक चिन्ह क्या है ? [RRB NTPC CBT-1 (27/01/2021) Evening]

Correct Answer: (a) Pb
Solution:Pb (परमाणु संख्या 82)। अन्य तत्व और उनके प्रतीक: Zn जिंक (परमाणु क्रमांक 30), Fe आयरन (परमाणु क्रमांक 26). Mg - मैग्नीशियम (परमाणु क्रमांक-12), Na सोडियम (परमाणु क्रमांक 11), Al-एल्युमिनियम (परमाणु क्रमांक-13), 5-सल्फर (परमाणु क्रमांक-16) |

9. ग्रेफाइट परमाणु में संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या होती है; [RRB NTPC CBT-1(31/01/2021) Morning]

Correct Answer: (b) चार
Solution:चार। ग्रेफाइट (कार्बन का अपरूप): यह एक षट्‌कोणीय क्रिस्टल संरचना है। इसका उपयोग पेंसिल और स्रेहक बनाने में किया जाता है। यह ऊष्मा और विद्युत् का सुचालक है। इसकी उच्च चालकता इसे इलेक्ट्रोड, बैटरी और सौर पैनल जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों में उपयोगी बनाती है। यह प्राकृतिक रूप से रूपांतरित चट्टानों में होता है।

10. प्रोटियम में कितने न्यूट्रॉन होते हैं? [RRB NTPC CBT-1 (01/02/2021) Evening]

Correct Answer: (a) 0
Solution:0. प्रोटियम (99,98% से अधिक की प्रचुरता के साथ सबसे आम हाइड्रोजन आइसोटोप) हाइड्रोजन का आइसोटोप जो एक प्रोटॉन और एक इलेक्ट्रॉन से बना होता है, इसलिए इसके नाभिक में कोई न्यूट्रॉन नहीं होता है। हाइड्रोजन (H) के समस्थानिक प्रोटियम् (¹₁H), ड्यूटेरियम (²₁H), और ट्रिटियम (³₁H)1