आवर्त सारणी-(रसायन विज्ञान)-(भाग-4)

Total Questions: 50

11. अमोनिया में नाइट्रोजन की संयोजकता है: [RRB Group D 19/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (b) 3
Solution:3. अमोनिया में जो NH, है, नाइट्रोजन का एक परमाणु हाइड्रोजन के 3 परमाणुओं के साथ जुड़ता है। नाइट्रोजन की संयोजकता 3 है क्योंकि अमोनिया बनाने के लिए इसे हाइड्रोजन के 3 परमाणुओं की आवश्यकता होती है

12. चौथे आवर्त और दूसरे समूह में उपस्थित तत्व है। [RRB Group D 20/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) कैल्शियम
Solution:कैल्शियम (Ca)। अन्य तत्व पोटैशियम (K) प्रथम समूह और चौथा आवर्त, स्कैंडियम (Sc) तीसरा समूह और चौथा आवर्त, मैग्नीशियम (Mg) आवर्त, लोहा (Fe) आवर्त, निकेल (Ni) आवर्त । दूसरा समूह और तीसरा आठवा समूह और चौथा दसवां समूह और चौथा

13. डोबेराइनर उस समय ज्ञात तत्वों में से केवल त्रिक ही ज्ञात कर सके थे। [RRB Group D 20/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 3
Solution:3. डोबेराइनर का त्रिक नियम कहता है कि जब तत्वों को बढ़ते परमाणु द्रव्यमान के क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो त्रिक के मध्य तत्व का परमाणु द्रव्यमान अन्य दो तत्वों के परमाणु द्रव्यमान का लगभग औसत होता है। उदाहरण - लिथियम (7), सोडियम (23), और पोटेशियम (39) एक डोबेराइनर ट्रायड बनाते हैं।

14. जब मेंडलीफ ने अपना काम शुरू किया तो कितने तत्व ज्ञात थे? [RRB Group D 20/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (b) 63
Solution:63 । मेंडेलीव 1869 में आवर्त सारणी का अपना प्रथम संस्करण प्रकाशित किया। मेंडेलीव की आवर्त सारणी परमाणु द्रव्यमान पर आधारित है। मेंडेलीवियम (Md), परमाणु क्रमांक (101), का नाम दिमित्री मेंडेलीव के सम्मान में रखा गया है।

15. परमाणु संख्या 57 वाला तत्व संबंधित होता है [RRB Group D 22/09/2018 (Morning)]

Correct Answer: (a) d - ब्लॉक से
Solution:d-ब्लॉक से। लैन्थेनम (La) का परमाणु क्रमांक 57 है; इसे लेंथेनाइड के रूप में वर्गीकृत किया गया है। आवर्त सारणी के व-ब्लॉक में समूह 3-12 के तत्व शामिल हैं जिनमें चार आवर्त में से प्रत्येक में व-ऑर्बिटल्स भरे हुए हैं। d-ब्लॉक तत्वों को संक्रमण धातु के रूप में भी जाना जाता है।

16. आधुनिक आवर्त सारणी के छठे आवर्त में तत्व मौजूद हैं। [RRB Group D 22/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) 32
Solution:32. छठा आवर्त सीज़ियम से शुरू होता है और रेडॉन पर समाप्त होता है। आधुनिक आवर्त सारणी में सात (1 से 7) क्षैतिज पंक्तियाँ हैं जिन्हें आवर्त कहा जाता है और अठारह (1 से 18) ऊर्ध्वाधर स्तंभ हैं, जिन्हें समूह या वर्ग कहा जाता है। संबंधित आवर्त वाले तत्वः पहला आवर्त - 2 तत्व, दूसरा और तीसरा आवर्त 8 तत्व, चौधा और पांचवा आवर्त 18 तत्व, छठा और सातवां आवर्त - 32 तत्व।

17. मेंडेलीव की आवर्त सारणी में, ऊर्ध्वाधर कॉलम को कहा जाता है: [RRB Group D 22/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) समूह
Solution:समूह। क्षेतिज पंक्तियों को आवर्त कहा जाता है। मेंडेलीव का आवर्त नियम (1869) तत्वों के गुण उनके परमाणु भार का आवर्ती फलन होते हैं। मैडेलीव की आवर्त सारणी में 18 समूह और 7 आवर्त हैं।

18. एक तत्व की परमाणु संख्या 20 है. निम्नलिखित में से किस तत्व के साथ यह समान रासायनिक गुण दिखाएगा। [RRB Group D 22/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (a) Be(4)
Solution:Be (4) बेरिलियम समूह 2 की क्षारीय मृदा धातुओं का सबसे हल्का तत्व है। परमाणु संख्या 20 वाला तत्व कैल्शियम (Ca) है। Be और Ca तत्व एक ही समूह ।। से संबंधित होने के कारण इनके रासायनिक गुण समान होते हैं क्योंकि इन तत्वों के बाह्य कोश में दो इलेक्ट्रॉन होते हैं। समूह 2 में तत्व बेरिलियम (Be), मैग्नीशियम (Mg), केल्शियम (Ca), स्ट्रोन्शियम (Sr), बेरियम (Ba), और रेडियम (Ra)।

19. आधुनिक आवर्त सारणी के समूह 1 में मौजूद एकमात्र अधातु है। [RRB Group D 22/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (d) हाइड्रोजन
Solution:हाइड्रोजन (H) सबसे हल्का तत्व है। परमाणु संख्या 1, परमाणु द्रव्यमान 1.00784 u, खोजकर्ता हेनरी कैवेंडिश ने की। कोबाल्ट (Co): परमाणु संख्या 27, धातु, समूह-9, आवर्त- 4, ब्लॉक - व ब्लॉक। पोटेशियम (K): परमाणु संख्या 19, धातु, समूह 1, आवर्त 4, ब्लॉक ब्लॉक। रुबिडियमः परमाणु संख्या -37, धातु, समूह - 1, आवर्त 5, ब्लॉक ब्लॉक।

20. लेंथेनाइड श्रृंखला का तत्व जिसका परमाणु क्रमांक 58 है,________है। [RRB Group D 22/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (a) सीरियम
Solution:सीरियम (लेंथेनाइड श्रेणी में दूसरा तत्व) - लेंथेनाइड श्रेणी के अन्य तत्व उनके परमाणु क्रमांक (14 तत्व) के साथ सीरियम (Ce) - 58, प्रेजोडायमियम (Pr) - 59, नियोडाइमियम (Nd) -60, प्रोमीथियम (Pm) - 61, सैमेरियम (Sm) - 62. यूरोपियम (Eu) 63, गैडोलीनियम (Gd) - 64, टर्बियम (Tb) - 65, डिस्प्रोसियम (Dy) - 66, होल्मियम (Ho) - 67, अर्बियम (Er) - 68, थुलियम (Tm) - 69, इटरबियम (Yb) - 70 और लुटीशियम (Lu)-71 |