आवर्त सारणी-(रसायन विज्ञान)-(भाग-4)

Total Questions: 50

41. _______तत्वों में सबसे बड़े परमाणु होते हैं। [RRB Group D 27/09/2018 (Morning)]

Correct Answer: (d) Li
Solution:Li परमाणु संख्या 3, समूह प्रथम (क्षार), आवर्त - दूसरा। लिथियम सबसे हल्की धातु है। सबसे बड़े परमाणु को उसके परमाणु त्रिज्या से परिभाषित किया जाता है यानी नाभिक से उसकी सबसे बाहरी कक्ष/संयोजकता कोश के बीच की दूरी है। आधुनिक आवर्त सारणी में जैसे-जैसे हम बाएँ से दाएँ जाते हैं, परमाणु त्रिज्या घटती जाती है। लेकिन जैसे-जैसे हम आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्त से नीचे जाते हैं, परमाणु त्रिज्या बढ़ती जाती है।

42. अणु में हैलोजन परमाणुओं द्वारा इलेक्ट्रॉनों को आकर्षित करने का गुण है। [RRB Group D 27/09/2018 (Morning)]

Correct Answer: (d) विद्युत-ऋणात्मकता
Solution:विद्युत-ऋणात्मकता किसी परमाणु की इलेक्ट्रॉनों के बंधन युग्म को आकर्षित करने की प्रवृत्ति का माप है। फ्लोरीन (F) जिसका परमाणु क्रमांक 9 है. सबसे अधिक विद्युत-ऋणात्मक तत्व है। इलेक्ट्रॉन बन्धुता किसी उदासीन दासीन परमाणु में एक इलेक्ट्रॉन जुड़ने पर उसकी ऊर्जा में परिवर्तन होता है। विद्युत-रसायन (Electrochemistry) बिजली और रासायनिक प्रतिक्रियाओं के बीच संबंध का अध्ययन। विद्युत्-धनात्मकता परमाणु द्वारा एक इलेक्ट्रॉन त्याग करने की प्रवृत्ति।

43. निम्नलिखित में से कौन सी अक्रिय गैस को आवर्त सारणी के आवर्त 4 में रखा गया है? [RRB Group D 27/09/2018 (Morning)]

Correct Answer: (a) Kr
Solution:क्रिप्टॉन (Kr): परमाणु संख्या 36: अक्रिय गैसेंः आवर्त सारणी के समूह 18 से संबंधित हैं। अक्रिय गैसेंः हीलियम (He) आवर्त (1), परमाणु संख्या - 2 | नियॉन (Ne)- आवर्त 2,परमाणु संख्या - 10 | आर्गन (Ar) - आवर्त 3, परमाणु संख्या 18 । जेनॉन (Xe) - आवर्त (5), परमाणु संख्या 54। रेडॉन (Rn) - आवर्त (6),परमाणु संख्या - 86 |

44. आधुनिक आवर्त सरिणी में_______सबसे पहली उपधातु है। [RRB Group D 27/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) B
Solution:बोरॉन (B)। उपधातु (मैटलॉइड्स) में धातु और अधातु दोनों के गुण होते हैं। उपधातु p-ब्लॉक तत्वों से संबंधित होते हैं और में आवर्त सारणी के दाएं भाग में स्थित होते हैं। आधुनिक आवर्त सारणी में सात (7) उपधातु शामिल हैं-बोरॉन, सिलिकॉन (Si), जर्मेनियम (Ge). आर्सेनिक (As), टेल्यूरियम (Te), पेटीमनी (Sb). पोलोनियम (Po) |

45. मरक्यूरस आयन की संयोजकता है: [RRB Group D 27/09/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) 1
Solution:पारा (Hg) क्रमशः 1 और 2 संयोजकता वाले मर्क्युरस और मक्यूंरिक यौगिक बनाता है। पारा में सबसे कम इलेक्ट्रॉन बन्धुता होती है। पारा का परमाणु क्रमांक 80 है। पारा को किकसिल्वर भी कहा जाता है।

46. _____धातु हमारी हथेली पर पिघल जाती है। [RRB Group D 27/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (c) गैलियम
Solution:गैलियम (Ga परमाणु क्रमांक 31)। सीज़ियम एक धातु है, जो हमारी हथेली पर पिघल जाती है। इसका गलनांक बहुत कम होता है और केवल हमारी हथेली की उष्मा से ही आसानी से पिघलने के लिए पर्याप्त होती है। पोटैशियम (K-19) - जल पर तैरने वाली एक क्षारिय मुलायम एवं चमकदार धातु है। मैग्नीशियम (Mg-12): पृथक सर हम्फ्री डेवी द्वारा। एल्युमीनियम (AI-13): हंस क्रिश्चियन ओस्टेंड द्वारा खोजा गया, पृथ्वी की परत में तीसरा सबसे प्रचुर तत्व, अतिचालकता में सक्षम है।

47. तीसरे शेल में, इलेक्ट्रॉन की अधिकतम संख्या______होती है। [RRB Group D 27/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (a) 18
Solution:18 । इलेक्ट्रॉनिक विन्यास परमाणु कक्षाओं में इलेक्ट्रॉनों के वितरण की विधि। शेल में समायोजित इलेक्ट्रॉनों की संख्या को प्रमुख कांटम संख्या 'n' द्वारा दर्शाया जाता है, जहां शेल (ऊर्जा शेल) में एक इलेक्ट्रॉन की कुल संख्या सूत्र 2n², n = शेल संख्या, द्वारा दी जाती है। इलेक्ट्रॉनों को K (2), L (8), M (18), N (32) आधारित इलेक्ट्रॉन शेल में वितरित किया जा सकता है।

48. N की परमाणु संख्या 7 है, फिर नाइट्रोजन परिवार के तीसरे तत्व की परमाणु संख्या है: [RRB Group D 27/09/2018 (Evening)]

Correct Answer: (b) 33
Solution:33 । समूह 15 (नाइट्रोजन परिवार) नाइट्रोजन (N), फॉस्फोरस (P - 15), आर्सेनिक (AS - 33), एंटीमनी (Sb - 51) और बिस्मथ (Bi - 83), मोस्कोवियम (Mc - 115)। p-ब्लॉक तत्वों को मुख् मुख्य आवर्त सारणी के दाईं ओर रखा गया है। ऑक्सीजन परिवार (चॉकोजेन) तत्व समूह 16 के तत्वों से संबंधित हैं: ऑक्सीजन (O - 8), सल्फर (S - 16), सेलेनियम (Se - 34), टेल्यूरियम (Te - 52), और पोलोनियम (Po - 84), लिवरमोरियम (Lv - 116) |

49. आधुनिक आवर्त सारणी में कितने समूह और आवर्त उपस्थित है? [RRB Group D 28/09/2018 (Morning)]

Correct Answer: (c) 18 समूह और 7 आवर्त
Solution:18 समूह और 7 आवर्त। समूह: आवर्त सारणी में ऊपर से नीचे तक शुरू होने वाले ऊर्ध्वाधर स्तंभ। विशेषताएँ सभी तत्व एक समूह में समान संयोजकता इलेक्ट्रॉन दशति हैं, समूह में नीचे की ओर धात्विक गुण बढ़ते हैं, रासायनिक गुण समान होते है, भौतिक गुण भिन्न होते हैं। आवर्त आवर्त सारणी में क्षेतिज पंक्तियाँ। विशेषताएँ तत्वों के इलेक्ट्रॉन एक ही कोश में रहते हैं, तत्वों के रासायनिक गुण बदलते हैं, किसी आवर्त में तत्वों का परमाणु आकार बाएँ से दाएँ घटता जाता है।

50. _______में सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉन बंधुता है। [RRB Group D 28/09/2018 (Morning)]

Correct Answer: (b) Cl
Solution:CI (क्लोरीन)। इलेक्ट्रॉन बंधुता जब एक गैसीय परमाणु ऋणात्मक आयन (एनायन) बनाने के लिए एक इलेक्ट्रॉन प्राप्त करता है तो ऊर्जा बदल जाती है। यह आम तौर पर बढ़ते प्रभावी परमाणु चार्ज के कारण आवर्त सारणी पर एक आवर्त (बाएं से दाएं) में बढ़ता है, जिससे इलेक्ट्रॉनों के लिए मजबूत आकर्षण होता है. जबकि बढ़ते परमाणु आकार और परिरक्षण प्रभावों के कारण यह एक समूह (ऊपर से नीचे) में घटता है। सही क्रम: CI (क्लोरीन)> F (फ्लोरीन)> Br (ब्रोमीन)। (आयोडीन)।