आवर्त सारणी-(रसायन विज्ञान)-(भाग-6)

Total Questions: 50

11. निम्न में से कौन सा/से कथन सत्य है? [RRB Group D 23/10/2018 (Morning)]

A. 114 तत्वों में से 32 अधातु है और अन्य धातु हैं।

B. प्रत्येक अयस्क एक खनिज है परंतु प्रत्येक खनिज अयस्क नहीं है।

Correct Answer: (d) केवल B सत्य है।
Solution:केवल B सत्य है। आधुनिक आवर्त सारणी में 118 तत्व हैं। तत्वों को धातु और अधातु में विभाजित किया जा सकता है। अधातुएँ आवर्त सारणी के शीर्ष दाईं ओर स्थित हैं।

12. दुर्लभ मृदा तत्वों की विशेषता क्या है? [RRB Group D 23/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (b) उनके तीन बाह्यतम शेल अपूर्ण हैं।
Solution:उनके तीन बाह्यतम शेल अपूर्ण हैं। क्षारीय मृदा धातु - समूह 2 के तत्वों में बेरिलियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, स्ट्रोंटियम, बेरियम और रेडियम शामिल हैं।

13. आधुनिक आवर्त सारणी के चौथे आवर्त में कितनी उपधातुएं हैं? [RRB Group D 23/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 2
Solution:2. दो उपधातु हैं: जर्मेनियम (Ge), और आर्सेनिक (As)। आधुनिक आवर्त सारणी में 7 उपधातुएँ हैं। अन्य 5 हैं: बोरॉन (B), सिलिकॉन (SI), एंटीमनी (Sb), टेल्यूरियम (Te), पोलोनियम (Po) |

14. निम्न में से कौन सा से कधन सत्य है/है? [RRB Group D 23/10/2018 (Afternoon)]

A. 114 तत्वों में से 22 अधातु है और अन्य धातु है।

B. प्रत्येक अयस्क खनिज पदार्थ है लेकिन हर खनिज पदार्थ अयस्क नहीं है

Correct Answer: (d) केवल B सत्य है
Solution:केवल 8 सत्य है। आवर्त सारणी में 118 तत्व है, जिनमें से 17 को अधातु के रूप में वर्गीकृत किया गया है। शेष 101 तत्वों को धातुओं के रूप में में वर्गीकृत किया गया है, जिनमें से कुछ तत्व धात्त्विक और गैर-धात्विक दोनों गुणों (मेटलॉइड्स) को प्रदर्शित करते हैं।

15. आधुनिक आवर्त सारणी के 17वें समूह में पहला तत्व कौन सा है ? [RRB Group D 23/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (a) फ्लोरीन
Solution:फ्लोरीन (F)। आधुनिक आवर्त सारणी: हेनरी मोजले (1913) द्वारा दी गई है। समूह - 18 । आवर्त - 7। ब्लॉक - 4 (s. p. d. f)। आवर्त में बाएँ से दाएँ: तत्वों का परमाणु आकार और धात्विक गुण तदनुसार घटते हैं। 17वें समूह के अन्य तत्व (हैलोजन) क्लोरीन (CI), ब्रोमीन (Br), आयोडीन (I), एस्टैटिन (At)।

16. आवर्त सारणी के समूह में सभी तत्वों के समान होते हैं। [RRB Group D 24/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या
Solution:संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या। संयोजी इलेक्ट्रॉन किसी परमाणु के सबसे बाहरी कोश में मौजूद इलेक्ट्रॉन होते हैं, और वे किसी तत्व के रासायनिक व्यवहार को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक ही समूह के तत्वों के रासायनिक गुण समान होते हैं क्योंकि उनमें संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है। उदाहरण के लिए लिथियम में 1 संयोजी इलेक्ट्रॉन होता है और इसी तरह सोडियम (Na), पोटेशियम (K), और सीज़ियम (Cs), में भी होता है।

17. निम्नलिखित में से कौन सा न्यूनतम विद्युत-ऋणात्मक मूल तत्व है ? [RRB Group D 24/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (a) Cs
Solution:Cs (सीज़ियम)। आवर्त सारणी में फ्लोरीन सबसे अधिक विद्युत ऋणात्मक तत्व है। विद्युत-ऋणात्मकः किसी रासायनिक यौगिक में परमाणु की साझा इलेक्ट्रॉनों को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता का गुणात्मक माप है। यह आवर्त में बाएं से दाएं (उदाहरण के लिए लिथियम से फ्लोरीन तक) जाने पर बढ़ता है और समूह में ऊपर से नीचे (उदाहरण के लिए फ्लोरीन से एस्टेटिन तक) जाने पर घटता जाता है। किसी भी तत्व की विद्युत-ऋणात्मक स्थिर नहीं है, यह उस तत्व के आधार पर बदलता है जिससे यह बंधा हुआ है।

18. आधुनिक आवर्त सारणी में समूह 18 के मूल तत्वों (हीलियम को छोड़कर अन्य सभी जिनकी बाहरी कक्षा में आठ इलेक्ट्रॉन होते हैं) को क्या कहा जाता है? [RRB Group D 24/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (c) निष्क्रिय गैसे
Solution:निष्क्रिय गैसे (नोबल गैसे): आवर्त सारणी के समूह 18 में छह तत्व (हीलियम, नियोन, आर्गन, क्रिप्टोन, जिनॉन और रेडॉन) होते हैं। ये गैरों रासायनिक रूप से अभिक्रियाशील नहीं होते हैं। रेडॉन को छोड़कर सभी निष्क्रिय गैरों वायुमंडल में पाई जाती है। हीलियम जिसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1s² है, को छोड़कर सभी निष्क्रिय गैसों का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास ns²np⁶ होता है।

19. मेंडेलीव अपनी तालिका में निम्नलिखित में से किस तत्व को सही स्थान नहीं दे सका ? [RRB Group D 25/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (c) हाइड्रोजन
Solution:हाइड्रोजन । यह क्षार धातुओं (एक धनात्मक आयन बनाने के लिए एक इलेक्ट्रॉन खोता है) और हैलोजन (एक ऋणात्मक आपन बनाने के लिए एक इलेक्ट्रॉन प्राप्त करता है) दोनों के समान गुण प्रदर्शित करता है।

20. आवर्त सारणी में कौन सा तत्व अधिकतम संख्या में यौगिक बनाता है? [RRB Group D 25/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (d) C
Solution:C (कार्बन), टेट्रावैलेंसी, कैटेनेशन (लंबी श्रृंखला बनाना) और कई आबन्ध बनाने की क्षमता जैसे गुणों के अपने अद्वितीय संयोजन के साथ, अतुल्य संख्या में कार्बनिक और अकार्बनिक यौगिक बना सकता है। यह बहुमुखी प्रतिभा यौगिक निर्माण के संदर्भ में इसे ''तत्वों का राजा" की उपाधि प्रदान करती है।