आवर्त सारणी-(रसायन विज्ञान)-(भाग-6)

Total Questions: 50

31. वह समूह जो प्रथम आयनीकरण क्षमता के सही क्रम को दर्शाता है: [RRB Group D 30/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) Be > Mg > Ca
Solution:Be > Mg > Ca. किसी परमाणु की आयनीकरण ऊर्जा, ऊर्जा की वह मात्रा है जो गैस चरण में परमाणुओं के एक मोल से एक इलेक्ट्रॉन को निकालने के लिए आवश्यक होती है। प्रथम आयनीकरण ऊर्जा -  1+ चार्ज के साथ उदासीन परमाणुओं से धनायनों तक जाने की ऊर्जा। आयनीकरण ऊर्जा समूहों में ऊपर से नीचे की ओर जाने पर घटती है, और एक आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर बढ़ती है।

32. तत्वों का दूसरा समूह कहलाता है: [RRB Group D 31/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (d) क्षारीय मृदा धातु
Solution:क्षारीय मृदा धातु । इन तत्वों में शामिल हैं: बेरिलियम (Be), मैग्नीशियम (Mg), कैल्शियम (Ca), स्ट्रॉटियम (Sr), बेरियम (Ba), और रेडियम (Ra)। क्षारीय मृदा धातुओं के गुणः ये दिखने में चमकदार होते हैं, उनका घनत्व कम होता है, ये आसानी से अपने दो सबसे बाहरी इलेक्ट्रॉनों को त्याग देते हैं और 2⁺ आवेश के साथ धनायन बनाते हैं।

33. किसी तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1s² 2s² 2p⁶ 3s² 3p³ है। आवर्त सारणी में उपरोक्त तत्व के ठीक नीचे वाले तत्व का परमाणु क्रमांक क्या है ? [RRB Group D 31/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 33
Solution:33. इलेक्टॉनिक विन्यास 1s² 2s² 2p⁶ 3s² 3p³ परमाणु संख्या 15 फास्फोरस को प्रदर्शित करता है। आवर्त सारणी में आर्सेनिक फास्फोरस के ठीक नीचे है। इसका परमाणु क्रमांक 33 है।

34. D ब्लॉक तत्व पाए जाते हैं: [RRB Group D 31/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) 3 से 12 के बीच
Solution:3 से 12 के बीच । D-ब्लॉक तत्व आवर्त सारणी के मध्य भाग यानी s और p-ब्लॉक तत्वों के बीच स्थित हैं। इनमें समूह 3 से 12 तक के तत्व शामिल हैं। इन तत्वों में सबसे बाहरी कोश में एक या दो इलेक्ट्रॉन होते हैं, यानी ns ऑर्बिटल लेकिन अंतिम इलेक्ट्रॉन आंतरिक -सबशेल यानी (n-1) d ऑर्बिटल में प्रवेश करता है। d-ब्लॉक के तत्व धात्विक प्रकृति के हैं। संक्रमण तत्व वे तत्व है जिनमें d उपकोश आंशिक रूप से या तो परमाणु अवस्था में या आयनिक अवस्था में भरा होता है।

35. चौथे आवर्त में निम्न में से किस तत्व की परमाणु त्रिज्या सबसे छोटी होती है ? [RRB Group D 31/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (d) ब्रोमिन
Solution:ब्रोमिन (Br₃₅)। परमाणु का आकार दाईं ओर की आवर्त के साथ घटता जाता है लेकिन उत्कृष्ट गैसें हैलोजन से बड़ी होती हैं। अतः आवर्त का सबसे छोटा तत्व हैलोजन है। फ्लोरीन (F₉) दूसरा आवर्त का तत्व है। क्लोरीन (CI₁₇) तीसरे आवर्त का तत्व है। आयोडीन (I₅₃) पाँचवें आवर्त का तत्व है।

36. सबसे अधिक विद्युत ऋणात्मक तत्व का सबसे बाहरी इलेक्ट्रॉनिक विन्यास है: [RRB Group D 1/11/2018 (Evening)]

Correct Answer: (c) ns²np⁵
Solution:ns²np⁵.विद्युत ऋणात्मक यह एक परमाणु की रासायनिक बंध में इलेक्ट्रॉनों को अपनी ओर आकर्षित करने की क्षमता का माप है। आवर्त प्रवृत्तियों: आम तौर पर, बाएं से दाएं आवर्त में विद्युत ऋणात्मक बढ़ती है और एक समूह में नीचे की ओर घटती जाती है।

37. आधुनिक आवर्त सारणी में, किस आवर्त में 32 तत्व हैं ? [RRB Group D 2/11/2018 (Morning)]

Correct Answer: (d) आवर्त 6
Solution:आवर्त 6. आवर्त सारणी के प्रत्येक आवर्त में तत्व: आवर्त 1 में 2 तत्व (हाइड्रोजन और हीलियम), आवर्त 2 (8 तत्व), आवर्त 3 (8 तत्व), आवर्त 4 (18 तत्व), आवर्त 5 (18 तत्व), आवर्त 6 और 7 में (32 तत्व) हैं।

38. आधुनिक आवर्त सारणी के बाईं ओर स्थित एकमात्र अधातु कौन सी है ? [RRB Group D 2/11/2018 (Evening)]

Correct Answer: (b) हाइड्रोजन
Solution:हाइड्रोजन (H) - यह रंगहीन,गंधहीन, स्वादहीन, ज्वलनशील गैसीय पदार्थ है जो रासायनिक तत्वों के परिवार का सबसे सरलतम सदस्य है। यह आवर्त सारणी में सबसे हल्का तत्व है। दिमित्री मेडेलीव तत्वों की आवर्त सारणी के जनक है।

39. आधुनिक आवर्त सारणी के पहले व दूसरे समूह को कहा जाता है। [RRB Group D 5/11/2018 (Morning)]

Correct Answer: (b) S-ब्लॉक
Solution:S-ब्लॉक । इन समूहों में क्षार धातु (समूह 1) और क्षारीय मृदा धातु (समूह 2) शामिल हैं। इन्हें S-ब्लॉक तत्व कहा जाता है क्योंकि इन तत्वों में सबसे बाहरी इलेक्ट्रॉन S कक्षक में रहता है।

40. किसी तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 5 है। उस तत्व का नाम क्या है? [RRB Group D 12/11/2018 (Morning)]

Correct Answer: (a) फास्फोरस
Solution:फॉस्फोरस (P) की परमाणु संख्या 15 है, जिसका अर्थ है कि इसमें 15 इलेक्ट्रॉन हैं। दिया गया विन्यास इसके ऊर्जा स्तरों पर इन इलेक्ट्रॉनों के वितरण का सटीक वर्णन करता है। इलेक्ट्रॉनिक विन्यासः सल्फर (S₁₆): 1s² 2s² 2p⁶ 3s² 3p⁴. क्लोरीन  (CI₁₇): 1s² 2s² 2p⁶ 3s² 3p⁵ मैग्नीशियम (Mg₁₂): 1s² 2s² 2p⁶ 3s².