आवर्त सारणी-(रसायन विज्ञान)-(भाग-6)

Total Questions: 50

41. एक समूह में ऊपर से नीचे की ओर जाने के दौरान निम्नलिखित में से किसमें हमेशा वृद्धि होती है? [RRB Group D 12/11/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) धात्विक गुण
Solution:धात्विक गुण। किसी आवर्त में विद्युत् ऋणात्मकता में वृद्धि के साथ-साथ तत्वों के अन्धात्विक गुणों में वृद्धि (या धात्विक गुणों में कमी) होती है। विद्युत् ऋणात्मकता सामान्यत आवर्त सारणी में बाएं से दाएं (जैसे लिथियम से फ्लोरीन तक) की आवर्त में बढ़ती है और समूह (जैसे फ्लोरीन से एस्टैटिन तक) के नीचे घटती है।

42. निम्नलिखित में से कौन सा, किसी तत्व के समस्थानिकों का गुण है? [RRB Group D 12/11/2018 (Evening)]

(i) उनके परमाणु द्रव्यमान समान होते हैं।

(ii) उनके परमाणु क्रमांक समान होते हैं।

(iii) ये भिन्न भौतिक गुण प्रदर्शित करते हैं।

(iv) ये समान रासायनिक गुण प्रदर्शित करते हैं।

Correct Answer: (b) (ii), (iii) और (iv)
Solution:(ii), (iii) और (iv). समस्थानिक जिनकी परमाणु संख्या समान होती है लेकिन द्रव्यमान संख्या भिन्न होती है। समस्थानिक के उदाहरण हाइड्रोजन समस्थानिकः हाइड्रोजन में तीन प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले समस्थानिक होते हैं: प्रोटियम (¹H), ड्यूटेरियम (²H), और टिटियम (³H)। कार्बन के दो स्थायी समस्थानिक हैं: कार्बन-12 (¹²C) और कार्बन-13 (¹³C)

43. Li, Na और जैसे तत्व______से संबंधित होते हैं। [RRB Group D 12/11/2018 (Evening)]

Correct Answer: (d) क्षारीय धातु समूह
Solution:क्षार धातु समूह। क्षार धातुरै आवर्त सारणी के समूह 1 में स्थित हैं। वे अत्यधिक अभिक्रियाशील धातुएं हैं जो +1 के आवेश के साथ धनात्मक रूप से आवेश किए गए आयन (धनायन) बनाने के लिए अपना बाहरी इलेक्ट्रॉन त्याग देते हैं। क्षार धातुओं के उदाहरणों में रुबिडियम (Rb), सीज़ियम (Cs), और फ्रांसियम (Fr) शामिल हैं।

44. तत्व, जिसमें तीसरे आवर्त में उच्चतम इलेक्ट्रॉन संबंध है वह______है। [RRB Group D 16/11/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) CI
Solution:CI:क्लोरीन (परमाणु संख्या 17) - यह आवर्त सारणी के समूह 17, हैलोजन समूह से संबंधित है। इलेक्ट्रॉन बंधुता परमाणु की स्थितिज ऊर्जा परिवर्तन है जब एक इलेक्ट्रॉन को एक धनात्मक आपन बनाने के लिए उदासीन गैसीय परमाणु में जोड़ा जाता है।

45. AI⁺³ का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास______है। [RRB Group D 16/11/2018 (Evening)]

Correct Answer: (a) 2, 8
Solution:2, 8. एल्यूमीनियम (AI) की परमाणु संख्या 13 है, जिसका अर्थ है कि इसकी उदासीन अवस्था में 13 इलेक्ट्रॉन हैं। इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 1s² 2s² 2p⁶ 3s² 3p¹ है।

46. आवर्त सारणी में क्षैतिज पंक्तियों को कहा जाता है। [RRB Group D 26/11/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) आवर्त
Solution:आवर्त | आवर्त सारणी में सात आवर्त हैं। आवर्त 1 में दो तत्व हैं, दूसरे और तीसरे में 8 तत्व हैं, चौथे और 5वें में 18 तत्व हैं और 6वें और 7वें में 32 तत्व है।

47. आवर्त सारणी के तीसरे आवर्त में, सबसे छोटे आकार वाला तत्व______है। [RRB Group D 26/11/2018 (Evening)]

Correct Answer: (d) CI
Solution:CI (क्लोरीन)। परमाणु का आकार आवर्त में दाईं ओर जाने पर घटता जाता है, लेकिन (वान डर वात्स की त्रिज्या, इलेक्ट्रॉनिक विन्यास और नोबल गैसें में इलेक्ट्रॉन कोश की पूर्णता) नोबल गैसो का आकार हैलोजन से बड़ा होता है। अतः आवर्त का सबसे छोटा तत्व हैलोजन है।।

48. ______एकमात्र अधातु है जो तरल अवस्था में मौजूद है। [RRB Group D 1/12/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) ब्रोमिन
Solution:ब्रोमीन (Br)। यह परमाणु संख्या 35 वाला एक हैलोजन तत्व है और आवर्त सारणी के वर्ग 17 में स्थित है। मरकरी/पारा (Hg₂₀) पृथ्वी पर एकमात्र धातु है, जो कमरे के तापमान पर तरत अवस्था में होता है।

49. क्लोरीन, फ्लोरीन और आयोडीन_______के उदारहण हैं। [RRB Group D 01/12/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) हैलोजन
Solution:हैलोजन। ये वर्ग 17 (वर्ग VIIA) से संबंधित हैं और इसमें फ्लोरीन (F₉), क्लोरीन (CI₁₇), ब्रोमीन (Br₃₅), आयोडीन (I₅₃), और एस्टेटिन (At₈₅), शामिल हैं। इन तत्वों की विशेषता है की इनमे संयोजी इलेक्ट्रॉन की संख्या 7 होती हैं।

50. निम्र में से कौन सी धातु अधिक तत्परता से धनावेशित आयन बनाती है ? [RRB Group D 03/12/2018 ( Evening)]

Correct Answer: (a) सोडियम
Solution:सोडियम। यह एक इलेक्ट्रॉन त्यागकर आसानी से धनावेशित आयन (धनायन) बनाता है। यह एक विद्युत धनात्मक धातु है। सोडियम (Na): परमाणु संख्या - 11, गलनांक: 97.794°C, कथनांक: 882.940°C |