आवर्त सारणी-(रसायन विज्ञान)-(भाग-7)

Total Questions: 47

11. उस तत्व का नाम बताएं जिसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8 और 6 है। [RRB Group D 13/12/2018 (Morning)]

Correct Answer: (b) सल्फर
Solution:सल्फर। बेरिलियमः परमाणु संख्या 4, इलेक्ट्रॉन विन्यासः [He] 2s²। पोटेशियम (K): परमाणु संख्या-19, इलेक्ट्रॉन विन्यास - [Ar] 4s¹| फ्लोरीनः परमाणु संख्या 9. इलेक्ट्रॉन विन्यास - [He] 2s²2p⁵ |

12. सिलिकॉन हाइड्रोजन के साथ वह यौगिक बनाता है जिसमें______परमाणुओं की श्रृंखला होती है। [RRB Group D 14/12/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 7 या 8
Solution:7 or 8. लेकिन, ये यौगिक अत्यधिक अभिक्रियाशील होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि सिलिकॉन में कार्बन की तुलना में बड़ी परमाणु त्रिज्या और कम विद्युतऋणात्मकता (lower electronegativity) होती है, जो Si-H बंध को दुर्बल बनाती है और हाइड्रोलिसिस के प्रति अधिक संवेदनशील होती है। इन यौगिकों को सिलेन कहा जाता है, और वे कार्बनिक रसायन विज्ञान में अल्केन्स के अनुरूप हैं।

13. न्यूलैण्ड के अष्टक वर्गीकरण में निम्नलिखित में से कौन सा अंतिम तत्व है? [RRB ALP Tier-1 (09/08/2018) Morning]

Correct Answer: (c) थोरियम
Solution:थोरियम (Th): परमाणु क्रमांक 90। न्यूलैण्ड द्वारा 1864 में परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम में 56 ज्ञात तत्वों की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने देखा कि प्रत्येक आठवें तत्व का गुण पहले तत्व के गुणों के समान हैं। पहला तत्थय. हाइ‌ड्रोजन (H)। उदाहरण: सोडियम (Na, 11) में लिथियम (Li, 3) के समान गुण होते हैं। तत्व और परमाणु संख्या रेडियम (Ra, 88), आयरन (Fe, 26) और रोडियम (Rh, 45) |

14. तत्व A, B और C डॉबेराइनर त्रिक के रूप में व्यवस्थित हैं। यदि A का परमाणु द्रव्यमान 7 और C का 39 है, तो का परमाणु द्रव्यमान कितना होगा ? [RRB ALP Tier-1 (09/08/2018) Morning]

Correct Answer: (b) 23
Solution:23 । डॉबेराइनर का त्रिक नियम - त्रिक के मध्य तत्व का परमाणु द्रव्यमान अन्य दो तत्वों के परमाणु द्रव्यमान का अंकगणितीय माध्य होता है। उन्होंने 3 ट्रायड्स की पहचान की पहला (लिथियम (Li), सोडियम (Na), पोटेशियम (K)}. दूसरा (कैल्शियम (Ca), स्ट्रॉटियम (Sr), बेरियम (Ba)}, तीसरा (क्लोरीन (CI), ब्रोमाइन ( Br), आयोडीन (I)}। दिया गया है, A का परमाणु द्रव्यमान = 7, C का परमाणु द्रव्यमान = 39 |

इसलिए, B का परमाणु द्रव्यमान = A+C/2

= 7+39/2 = 23

15. जब हम आवर्त सारणी के समूहों में नीचे जाते हैं तो क्या होता है? [RRB ALP Tier-1 (09/08/2018) Evening]

Correct Answer: (c) कोशों की संख्या बढ़ती है
Solution:आवर्त सारणी के किसी समूह में ऊपर से नीचे जाने परः परमाणु का आकार (बढ़ता है), विद्युत-ऋणात्मकता (घटती है), इलेक्ट्रान बन्धुता (घटती है)। आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर परमाणु का आकार (घटता है). वैद्युतीयऋणात्मकता (बढ़ती है), संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या (बढ़ती है) |

16. रासायनिक गुणों में से मेंडेलीव ने कौन से तत्वों द्वारा बनाये गये यौगिकों पर ध्यान केंद्रित किया? [RRB ALP Tier-1(10/08/2018) Morning]

Correct Answer: (a) हाइड्रोजन और ऑक्सीजन
Solution:वे अत्यधिक अभिक्रियाशील होते हैं और इसलिए लगभग सभी तत्वों के साथ यौगिक बनाते हैं। दिमित्री मेंडेलीव आवर्त सारणी के जनक। आवर्त नियम-तत्वों के गुण उनके परमाणु द्रव्यमान के आवर्ती फलन होते हैं

17. निम्न में से कौन सा एक बार्डर लाइन तल नहीं है? [RRB ALP Tier-1 (10/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (c) बिस्मथ
Solution:विस्मथ (BM)। परमाणु संखा 83. उपधातुओं को सीमा रेखा तत्व कहा जाता है, क्योंकि उनमें धातु और अधातु दोनों के गुण होते हैं और दोनों के बीच बार्डर लाइन बनाते हैं। उदाहरण बोरॉन (B), सिलिकॉन (Si), जर्मेनियम (Ge), आर्सेनिक (As), एंटीमनी (Sb), टेल्यूरियम (Te), पोलोनियम (Po), और एस्टेटिन (At)।

18. संक्रमण तत्व क्या होते हैं? [RRB ALP Tier-1(10/08/2018) Aftermoon]

Correct Answer: (d) वह तत्व, जिनके दो सबसे बाहरी शेल अधूरे होते हैं
Solution:संक्रमण तत्व वे तत्व जिनके दो बाहरी कोश अधूरे होते हैं। IUPAC (इंटरनेशनल यूनियन ऑफ प्योर एंड एप्लाइड केमिस्ट्री) के अनुसार, d उप-कोश वाला एक तत्व जो आंशिक रूप से भरा हुआ है या कोई भी तत्व जो अपूर्ण रूप से भरे d कक्ष के साथ स्थिर धनायन बना सकता है। आधुनिक आवर्त सारणी में d-ब्लॉक के तत्व संक्रमण तत्वों के अंतर्गत आते हैं। उदाहरण-कॉपर (Cu), आयरन (Fe), निकेल (Ni).

19. इनमें से कौन सी नोबल गैस नहीं है? [RRB ALP Tier-1 (13/08/2018) Morning]

Correct Answer: (d) हाइड्रोजन
Solution:हाइड्रोजन। उत्कृष्ट गैसें (प्रतीक, परमाणु संख्या, परमाणु द्रव्यमान) - हीलियम (He, 2, 4), नियॉन (Ne, 10, 20), आर्गन (Ar, 18, 39), क्रिप्टॉन (Kr, 36, 83), जेनॉन (Xe, 54, 131) और रेडॉन (Rn, 86, 222); गुण समूह 18 तत्व, सबसे बड़ी आयनीकरण ऊर्जा, रासायनिक रूप से निष्क्रियः अत्यधिक स्थिर (बाहरी कोश भरे हुए हैं), इलेक्ट्रॉन प्राप्त करने या खोने की छोटी प्रवृत्तिः कम क्वथनांक और गलनांक (कमजोर अंतःपरमाण्विक बल होते हैं)।

20. निम्न में से कौन सा रेडियोधर्मी तत्व नहीं है? [RRB ALP Tier-1 (13/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (a) टाइटेनियम
Solution:टाइटेनियम (Ti)। रेडियोधर्मिता कुछ तत्वों के अस्थिर नाभिकों से कणों या तरंगों के स्वतः उत्सर्जन की घटना है। तीन प्रकार के रेडियोधर्मी उत्सर्जनः अल्फा, बीटा और गामा। यूरेनियम (U), थोरियम (Th) और एक्टिनियम (Ac) तीन प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले रेडियोधर्मी पदार्थ हैं जो जल संसाधनों को दूषित करते हैं। यूरेनियम (U) - परमाणु संख्या 92, परमाणु द्रव्यमानः 238 u। यूरेनियम रूपांतरित चट्टानों में पाया जाता है। थोरियम (Th) परमाणु