आवर्त सारणी-(रसायन विज्ञान)-(भाग-7)

Total Questions: 47

21. चार राज्यों की परमाणु संखा F(9), P(15), CI(17) Ar (18) हैं। निद्र में से किल दो तत्वों रासायनिक गुण समान होगे? [RRB ALP Tier-1(13/08/2018) Aftermoon]

Correct Answer: (d) F और CI
Solution:F और CI | फ्लोरीन (F) और क्लोरीन (CI) रासायनिक रूप से समान हैं क्योंकि ये दोनों हैलोजन परिवार से संबंधित हैं। फ्लोरीन (F) परमाणु संख्या 9, समूह 17, इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,7 । क्लोरीन (CI): परमाणु संख्या 17, समूह 17, इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,7 | फास्फोरस (P): परमाणु संख्या 15, समूह 15, इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,5 | आर्गन (Ar) परमाणु संख्या 18, समूह 18, इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2,8,8 |

22. निम्रलिखित नियम किसने प्रदान किया थाः तत्वों का गुणधर्म उनके परमाणु द्रव्यमानों का आवधिक गुणधर्म होता है? [RRB ALP Tier-1 (13/08/2018) Evening]

Correct Answer: (b) मेंडेलीव
Solution:मेंडेलीव (आवर्त सारणी का जनक) {(63 तत्व) पहला हाइड्रोजन (H) और अंतिम यूरेनियम (U)}: उन्होंने तत्वों को आवर्त (श्रीतिज पंक्तियों) और समूहों (ऊर्ध्वाधर कॉलम) में परमाणु भार के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया। सीमाएँ समस्थानिकों को आवर्त सारणी में पृथक स्थान नहीं दिया गया, मेन्डेलीव समान तत्वों के आवर्तता पृथक्करण का कारण स्पष्ट नहीं कर सके तथा एक तत्व से दूसरे तत्व में जाने पर परमाणु भार में वृद्धि नियमित नहीं थी। गुण अभी तक खोजे जाने वाले तत्वों के लिए कुछ स्थान छोड़े गए थे।

23. आधुनिक आवर्त सारणी में प्रथम धात्विक तत्व कौन-सा है ? [RRB ALP Tier-1 (14/08/2018) Morning]

Correct Answer: (c) Li
Solution:Li (लिथियम) परमाणु संख्या-3. परमाणु द्रव्यमान 7. खोजकर्ताः जोहान अगस्त अरफवेडसन। H (हाइड्रोजन) परमाणु संख्या - 1, परमाणु द्रव्यमान - 1, खोजकर्ता हेनरी कैवेंडिश। Na (सोडियम) परमाणु संख्या - 11, परमाणु द्रव्यमान - 22, खोजकर्ता - हम्फ्री डेवी। He (हीलियम) परमाणु संख्या - 2, परमाणु द्रव्यमान - 4, खोजकर्ता - जूल्स जानसेन।

24. आधुनिक आवर्त सारणी में, कौन से दो आवर्ती में 8 तत्व मौजूद हैं? [RRB ALP Tier-1 (14/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (c) 2 और 3
Solution:2 और 3 आवर्त सारणी में सात आवर्त हैं, जिनमें से प्रत्येक सबसे बाईं ओर से शुरू होता है। आवर्त 1 में केवल दो तत्व (हाइड्रोजन और हीलियम) हैं, जबकि आवर्त 2 और 3 में 8 तत्व हैं। आवर्त 4 और 5 में 18 तत्व हैं। आवर्त 6 और 7 में 32 तत्व हैं। आवर्त सारणी में कुल 18 समूह है।

25. आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों की व्यवस्था किस प्रकार की गई है? [RRB ALP Tier 1(14/08/2018) Evening]

Correct Answer: (a) उनकी परमाणु संख्या के बढ़ते कम में
Solution:आधुनिक आवर्त सारणी (हेनरी मोस्ले द्वारा दी गई तालिका तत्वों को उनके परमाणु क्रमांक के क्रम में सात क्षेतिज पक्तियों (आवर्त) और अठारह ऊर्ध्वाधर स्तंभों (समूहों पा परिवारों) में व्यवस्थित करती है। मेडेलीव का आवर्त नियम कहता है कि तत्वों के रासायनिक और भौतिक गुण समय-समय पर दोहराते हैं जब तत्वों को उनके परमाणु भार के क्रम में व्यवस्थित किया जाता है।

26. आधुनिक आवर्त सारणी में धातुओं को कहाँ पर रखा गया है? [RRB ALP Tier-1(17/08/2018) Morning]

Correct Answer: (b) बायीं ओर
Solution:बायीं ओर। बायीं ओर के समूहों में ऐसे तत्व होते हैं जिनके बाह्यतम कोश में बहुत कम इलेक्ट्रॉन होते हैं। ये तत्व उत्कृष्ट गैस विन्यास प्राप्त करने के लिए इलेक्ट्रॉन दान करना पसंद करते हैं। आधुनिक आवर्त सारणीः क्षेतिज पंक्तियाँ आवर्त, ऊर्ध्वाधर पंक्तियाँ समूहः दाईं ओर- अधातुएँ, बाईं ओर क्षार धातुएँ। रासायनिक तत्वों को परमाणु क्रमांक के बढ़ते क्रम में बाएँ से दाएँ और ऊपर से नीचे व्यवस्थित किया जाता है। आवर्त सारणी के जनक दिमित्री मेंडेलीव।

27. लोहा जो कि गुणों में कोबाल्ट और निकल जैसा होता है, को इन तत्वों से बहुत दूर रखा गया है। यह किसकी कमियों में से एक था: [RRB ALP Tier-1 (17/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (d) न्यूलैण्ड का अष्टक (ऑक्टेव) नियम
Solution:उस समय ज्ञात 56 तत्वों की जांच ब्रिटिश वैज्ञानिक जॉन न्यूलैंड्स ने 1864 में की थी। न्यूलैण्ड के अष्टक नियम की सीमाएँ यह केवल उन हत्के तत्वों पर लागू होता था जिनका परमाणु द्रव्यमान 400 तक होता है, अर्थात् कैल्शियम तक। न्यूलैंड के अष्टक के बाद जिन तत्वों की खोज हुई, वे अष्टक के नियम का पालन नहीं करते थे। कुछ समान तत्वों को एक दूसरे से अलग कर दिया गया है जबकि कुछ असमान तत्वों को एक ही कॉलम में रखा गया है।

28. अधात्विक गुण बढ़ता है________ [RRB ALP Tier-1 (17/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (b) सोडियम से क्लोरीन तक
Solution:सोडियम से क्लोरीन तक। धात्विक गुण दर्शाता है कि कोई परमाणु कितनी आसानी से एक इलेक्ट्रॉन खो देता है। इसके विपरीत, गैर-धात्विक गुण का संबंध इस बात से है कि परमाणु इलेक्ट्रॉनों को कितनी आसानी से प्राप्त करता है। सोडियम और क्लोरीन तीसरे आवर्त से संबंधित हैं और जबकि सोडियम समूह 1 में है, क्लोरीन समूह 9 में है, इसलिए जब हम सोडियम (बाएं) से क्लोरीन (दाएं) की ओर बढ़ते हैं सी अधात्विक गुण बढ़ जाता है।

29. निम्नलिखित में से कौन सा वर्गीकरण परमाण्विक संख्याओं पर आधारित है? [RRB ALP Tier-1(17/08/2018) Evening]

Correct Answer: (d) आधुनिक आवर्त सारणी
Solution:आधुनिक आवर्त सारणी। आधुनिक आवर्त सारणी (हेनरी मोस्ले द्वारा दी गई) तालिका में तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु क्रमांक के क्रम में सात क्षैतिज पंक्तियों (आवर्त) और अठारह ऊर्ध्वाधर स्तंभों (समूहों या परिवारों) में व्यवस्थित किया गया है। मेंडेलीव की आवर्त सारणी में, तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के क्रम में व्यवस्थित किया गया है।

30. न्यूलैंड के आवर्ती वर्गीकरण में दसवां तत्व निम्नलिखित में से किसके जैसा दिखता है? [RRB ALP Tier-1 (20/08/2018) Morning]

Correct Answer: (a) तीसरा
Solution:तीसरा । न्यूलैंड्स का अष्टक नियम - जब तत्वों को उनके परमाणु द्रव्यमान के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया जाता है तो प्रत्येक आठवें तत्व के गुण समान होते हैं। ज्ञात 56 तत्वों को उनके समान भौतिक गुणों के आधार पर 11 समूहों में वर्गीकृत किया है। अष्टक का नियम केवल कैल्शियम तक के तत्वों के लिए सत्य था।