आवर्त सारणी-(रसायन विज्ञान)-(भाग-7)

Total Questions: 47

41. संक्रमण तत्वों के लिए निम्न में से कौन सा कधन सर्वाधिक उपयुक्त है? [RRB ALP Tier-1 (30/08/2018) Evening]

Correct Answer: (c) इनके बाह्यतम कोशों में से दो अपूर्ण होते हैं।
Solution:संक्रमण तत्व को एक ऐसे तत्व के रूप में परिभाषित किया जाता है, जिसकी भरण अवस्था में या उसके किसी एक ऑक्सीकरण अवस्था में "d" ऑर्बिटल्स अपूर्ण रूप से भरे होते हैं। सभी संक्रमण तत्व विशिष्ट धात्विक गुणों जैसे उच्च तन्यता शक्ति, लचीलापन, आघातवर्धनीयता, उच्च तापीय और विद्युत चालकता और धात्विक चमक प्रदर्शित करते हैं। जिंक (Zn), कैडमियम (Cd), पारा (Hg) और मैंगनीज (Mn) के अपवाद है।

42. न्यूलैंड के अष्टकों के नियम में निम्न तत्वों में से कौन सा तत्व अंतिम तत्व थे? [RRB ALP Tier-1 (31/08/2018) Morning]

Correct Answer: (b) थोरियम
Solution:थोरियम। न्यूलैंड का अष्टक नियम पहला ऐसा नियम है जो तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु भार के आधार पर वर्गीकृत करता है, फिर हर आठ तत्व की प्रतिष्ठा पहले तत्व के समान गुणधर्म होती है। इस नियम का उपयोग कैल्शियम तक ही संभव था। कैल्शियम के बाद, यह नियम सही प्रमाणित नहीं हुए। इसी कारण इस नियम को रद्द कर दिया गया।

43. एक ही आवर्त में मौजूद आधुनिक आवधिक तालिका तत्वों में निम्न में से क्या समान होगा: [RRB ALP Tier-1(31/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (b) कोशों की संख्या
Solution:कोशों की संख्या। सभी तत्वों को उनके परमाणु क्रमांक के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया गया है। क्षेतिज पंक्तियों को आवर्त (7) कहा जाता है। प्रत्येक आवर्त एक विशिष्ट ऊर्जा स्तर का प्रतिनिधित्व करती है जो कि इलेक्ट्रॉन एक परमाणु के नाभिक के चारों ओर व्याप्त होते हैं। लंबवत स्तंभों को आवर्त सारणी में समूह (18) समूह कहा जाता है।

44. हैलोजेनों में उच्चतम इलेक्ट्रान बन्धुता वाला तत्व कौन है? [RRB ALP Tier-1(31/08/2018) Afternoon]

Correct Answer: (c) CI
Solution:CI (क्लोरीन)। इलेक्ट्रान बन्धुता -CI (क्लोरीन) >F (फ्लोरीन) >Br (ब्रोमीन) >। (आयोडीन)। हलोजन समूह के गुण कम गलनांक और कथनांक, उच वैद्‌युतीयऋणात्मकता, और पानी में कम घुलनशील होते हैं। हलोजन गैस का उपयोग -अग्निशामक यंत्र (ब्रोमीन), दंत स्वास्थ्य (फ्तोरीन), रेफ्रिजरेट एयर कंडीशन और फ्रीजर में, थायराइड हार्मोन (आयोडीन) के उत्पादन में।

45. नीचे के विकल्पों में तत्वों के किसी खास लक्षण और उनके आवर्त में बाएं से दायें और समूह में ऊपर से नीचे दिखने वाली विभिन्नता को निम्न रूप से दर्शाया गया है: [RRB ALP Tier-1 (31/08/2018) Evening]

तत्व का लक्षण - आवर्त में बाएं से दायें समूह में ऊपर से नीचे सही विकल्प का चयन करें।

Correct Answer: (c) विद्युत धनात्मकता / धात्विक लक्षण घटता हे/हास होता है- बढ़ता है/वृद्धि होती है
Solution:आधुनिक आवर्त सारणी में ऊर्ध्वाधर स्तंभ होते हैं जिन्हें समूह कहा जाता है और क्षैतिज पंक्तियाँ जिन्हें आवर्त कहा जाता है। तत्वों को बढ़ती परमाणु संख्याओं के आधार पर व्यवस्थित किया गया है। जैसे-जैसे हम आवर्त सारणी में किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाते हैं. परमाणु त्रिज्या घटती जाती है और जैसे-जैसे हम किसी समूह में ऊपर से नीचे की ओर बढ़ते हैं, परमाणु त्रिज्या बढ़ती जाती है। जैसे-जैसे हम आवर्त सारणी में किसी आवर्त में बाएँ से दाएँ जाते हैं. आयनिक त्रिज्या घटती जाती है और जैसे-जैसे हम किसी समूह में ऊपर से नीचे की ओर बढ़ते हैं, आयनिक त्रिज्या बढ़ती जाती है। आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर आयनीकरण ऊर्जा बढ़ती है और एक समूह में नीचे जाने पर घट जाती है।

46. आधुनिक आवर्त सारणी के समूह______में 2, 8, 6 के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास वाला एक तत्व रखा गया है। [RRB Group D 25/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) 16
Solution:16. चूंकि, दिए गए तत्व का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 6 है। इसलिए, इसका परमाणु क्रमांक 2 + 8 + 6 = 16 होगा। इसका तात्पर्य यह है कि दिया गया तत्व सल्फर है।

47. तीन तत्व A, B और C डांबेराइनर का त्रिक बनाते हैं। यदि तत्व A का परमाणु द्रव्यमान 7 और तत्व C का परमाणु द्रव्यमान 39 है, तो तत्व B का परमाणु द्रव्यमान क्या होगा? [RRB Group D 14/12/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 23
Solution:23. डोबेराइनर के त्रिक के अनुसार, मध्य तत्व का परमाणु द्रव्यमान पहले और तीसरे तत्व के परमाणु द्रव्यमान के लगभग अंकगणितीय माध्य के बराबर होता है।

∴ B का परमाणु द्रव्यमान

= A का परमाणु द्रव्यमान + C का परमाणु द्रव्यमान/2

7+39/2 = 23 u.