इतिहास (मध्यप्रदेश)

Total Questions: 44

11. भोपाल राज्य के मूल संस्थापक कौन थे? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (a) दोस्त मोहम्मद खां
Solution:अफगान सरदार दोस्त मोहम्मद खां ने 1720-26 ई. के मध्य भोपाल गांव की किलाबंदी कर इसे एक शहर में रूपांतरित कर दिया। भोपाल रियासत 18वीं शताब्दी के भारत में एक सहायक राज्य था।

12. मंडला राजधानी थी- [M.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (c) गोंड की
Solution:मंडला, गोंड राज्य की राजधानी थी। यह जबलपुर के पास स्थित है। यहां की शासिका महोबा की चंदेल राजकुमारी दुर्गावती थीं। गोंडों का राज्य 'गढ़कटंगा' कहा जाता था। इस राज्य की स्थापना अमनदास ने की थी। 1564 ई. में अकबर के सेनापति आसफ खां ने इसे विजित कर अपने साम्राज्य में मिला लिया था।

13. ग्वालियर राज्य की स्थापना किसने की थी? [M.P.P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (c) महादजी सिंधिया
Solution:मराठा संघ के अंतर्गत ग्वालियर राज्य की स्थापना 18वीं शताब्दी के प्रारंभ में रानोजी सिंधिया द्वारा की गई थी। महादजी सिंधिया के अंतर्गत ग्वालियर राज्य उत्तर भारत में नेतृत्वकारी भूमिका में आ सका। अतः निकटतम उत्तर विकल्प (c) होगा।

14. राजा वीरसिंह देव की राजधानी कहां थी? [M.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (b) गहोरा
Solution:राजा वीरसिंह देव ने 'गहोरा' को अपनी राजधानी बनाई। 'गहोरा' नगर चारों ओर पर्वतों से घिरा था। मध्य-पूर्व विध्य के बघेल शासकों का पहला स्वाधीन राज्य गहोरा में स्थिर हुआ था, जो रेवा पठार के तलहट में स्थित था। इसका 'भट्टा-गहोरा' या 'भट-गोर' नाम भी मिलता है।

15. भीमा नायक का संबंध किस रियासत में था? [M.P. P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (b) बड़वानी
Solution:स्वाधीनता संघर्ष और जनजातीय चेतना के नायक मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र के भीमा नायक ने 1840-1864 ई. तक अंग्रेजों के विरुद्ध भीलों की क्रांति का नेतृत्व किया। तात्या टोपे से प्रेरित और उन्हें नर्मदा पार करवाने वाले इस नायक ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में निमाड़ में अंग्रेजों को कड़ी चुनौती दी थी। पश्चिम मध्य भारत की भील जनजातियों का नेतृत्व करने वाला भीमा नायक बड़‌वानी रियासत के पंचमोहली गांव के रहने वाले थे।

16. निम्नलिखित वाक्यों पर विचार कीजिए। [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

I. मांडू धार जिले में है।

II. मांडू में हिंडोला महल है।

उक्त वाक्यों के आधार पर सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (d) दोनों सत्य हैं।
Solution:मांडू, मध्य प्रदेश के घार जिले में है। हिंडोला महल मांडू में स्थित है। हिंडोला महल का शाब्दिक अर्थ होता है- झूलती जगह। इस महल का उपयोग मुख्य रूप से दरबार के रूप में किया जाता था, जहां बैठकर राजा अपनी प्रजा की समस्याओं को सुनते थे।

17. 'मांडू' निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (b) रानी रूपमती
Solution:'मांडू' मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित है। मांडू में रानी रूपमती का मंडप स्थित है। रानी रूपमती मालवा के अंतिम स्वाधीन अफगान सुल्तान बाज बहादुर की प्रेमिका थीं, वह अत्यंत सुंदर थीं। जब अकबर के सेनानायक आदम खां के नेतृत्व में मुगल सेनाओं ने मालवा पर आक्रमण किया, तब बाज बहादुर पराजित होकर भाग गया और रूपमती को बंदी बना लिया गया। रूपमती के सौंदर्य पर मुग्ध होकर आदम खां ने उसे अपनी प्रेमिका बनाना चाहा, किंतु रूपमती ने विष पीकर प्राण त्याग दिए। बाज बहादुर और रूपमती का मकबरा सारंगपुर (मालवा) में एक तालाब के मध्य में बना हुआ है।

18. "मांडू विजय, दक्षिण विजय की कुंजी थी" यह किसने कहा था? [M.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (d) अमीर खुसरो
Solution:अमीर खुसरो ने कहा था, "मांडू विजय, दक्षिण विजय की कुंजी थी"। मांडू को शादियाबाद (हर्षोल्लास का शहर) कहा जाता है।

19. मांडू के 'जहाज महल' का निर्माण निम्नलिखित में से किस शासक ने करवाया था? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (b) सुल्तान गियास-उद-दीन खिलजी
Solution:मांडू के 'जहाज महल' का निर्माण सुल्तान गियासुद्दीन खिलजी ने करवाया था। यह महल दो झीलों के बीच बना हुआ है, जो देखने में जहाज जैसा दिखता है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी अपनी अंतिम उत्तर-कुंजी में इस प्रश्न को मूल्याकंन से बाहर कर दिया गया है।

20. 'बोधन दौआ' किसका सेनापति था? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (a) शाहगढ़ के राजा बखतवली का
Solution:'बोधन दौआ' शाहगढ़ के राजा बखतवली का सेनापति था। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे बखतवली शाह जूदेव का राज्य शाहगढ़ से गढ़ाकोटा, मालथौन तक विस्तृत था।