इतिहास (मध्यप्रदेश)

Total Questions: 44

21. गूजरी महल किसने बनवाया था? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) मानसिंह
Solution:ग्वालियर में स्थित गूजरी महल भारत के प्रसिद्ध पुरातात्विक संग्रहालयों में से एक है। इसका निर्माण राजा मानसिंह तोमर ने अपनी पत्नी मृगनयनी के लिए करवाया था, जो एक गूजर थी। अतः इस महल का नाम गूजरी महल पड़ा। वर्ष 1922 में पुरातात्विक विभाग द्वारा इसे एक संग्रहालय में बदल दिया गया। गूजरी महल संग्रहालय की मूर्तियों में प्रसिद्ध शालमंजिक यक्षी, त्रिमूर्ति नटराज, अर्द्धनारीश्वर और यमराज शामिल हैं। यहां 15वीं शताब्दी के महान संगीतकार तानसेन के जीवन से संबंधित प्रमाण भी मिलते हैं।

22. हिंडोला महल कहां है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1994]

Correct Answer: (b) मांडू
Solution:हिंडोला महल का निर्माण हुसंगशाह (होसंगशाह) ने मांडू में करवाया था। यह महल स्थापत्य कला का सुंदर नमूना है। हिंडोला महल, मांडू की शाही इमारतों में से एक है।

23. मध्य प्रदेश का ऐसा पर्यटन स्थल, जो अपने मंदिरों के लिए प्रख्यात है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1995, 1999]

Correct Answer: (d) कहीं नहीं
Solution:बाघ और उदयगिरि गुफा कला के लिए तथा मांडू अपने हिंडोला महल एवं जहाज महल के लिए प्रसिद्ध है। इनमें से कोई मंदिरों के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नहीं है, जबकि खजुराहो अपने भव्य मंदिरों के लिए सर्वाधिक प्रसिद्ध है।

24. विदेशी पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश का कौन-सा पर्यटन स्थल सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (d) खजुराहो
Solution:विदेशी पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश का खजुराहो पर्यटन स्थल सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र है। म.प्र. के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो में चंदेल वंशी राजाओं ने 10वीं से 12वीं शताब्दी तक अनेक सुंदर तथा भव्य मंदिरों का निर्माण करवाया था, जो पूर्व-मध्ययुगीन वास्तु एवं तक्षण कला का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। यहां का कंदरिया महादेव का मंदिर सर्वश्रेष्ठ है। जैन मंदिरों में पार्श्वनाथ मंदिर प्रसिद्ध है। यहां पर देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ-साथ कई दिक्पालों, गणों, अप्सराओं एवं पशु-पक्षियों की बहुसंख्यक मूर्तियां प्राप्त होती हैं, जो अत्यंत कलापूर्ण एवं आकर्षक है एवं जिन पर संभवतः तांत्रिक विचारधारा का प्रभाव दिखाई पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खजुराहो में नागर शैली के भव्य मंदिर निर्मित हैं।

25. खजुराहो के मंदिर .......... जिले में स्थित हैं। [M.P.P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (b) छतरपुर
Solution:विदेशी पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश का खजुराहो पर्यटन स्थल सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र है। म.प्र. के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो में चंदेल वंशी राजाओं ने 10वीं से 12वीं शताब्दी तक अनेक सुंदर तथा भव्य मंदिरों का निर्माण करवाया था, जो पूर्व-मध्ययुगीन वास्तु एवं तक्षण कला का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। यहां का कंदरिया महादेव का मंदिर सर्वश्रेष्ठ है। जैन मंदिरों में पार्श्वनाथ मंदिर प्रसिद्ध है। यहां पर देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ-साथ कई दिक्पालों, गणों, अप्सराओं एवं पशु-पक्षियों की बहुसंख्यक मूर्तियां प्राप्त होती हैं, जो अत्यंत कलापूर्ण एवं आकर्षक है एवं जिन पर संभवतः तांत्रिक विचारधारा का प्रभाव दिखाई पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खजुराहो में नागर शैली के भव्य मंदिर निर्मित हैं।

26. मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल का नाम बताएं, जो अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है और दैनिक वायु सेवा से जुड़ा है। [M.P.P.C.S. (Pre), 1994]

Correct Answer: (c) खजुराहो
Solution:विदेशी पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश का खजुराहो पर्यटन स्थल सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र है। म.प्र. के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो में चंदेल वंशी राजाओं ने 10वीं से 12वीं शताब्दी तक अनेक सुंदर तथा भव्य मंदिरों का निर्माण करवाया था, जो पूर्व-मध्ययुगीन वास्तु एवं तक्षण कला का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। यहां का कंदरिया महादेव का मंदिर सर्वश्रेष्ठ है। जैन मंदिरों में पार्श्वनाथ मंदिर प्रसिद्ध है। यहां पर देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ-साथ कई दिक्पालों, गणों, अप्सराओं एवं पशु-पक्षियों की बहुसंख्यक मूर्तियां प्राप्त होती हैं, जो अत्यंत कलापूर्ण एवं आकर्षक है एवं जिन पर संभवतः तांत्रिक विचारधारा का प्रभाव दिखाई पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खजुराहो में नागर शैली के भव्य मंदिर निर्मित हैं।

27. खजुराहो के मंदिर को बनाने वाले कौन-से परिवार के राजा थे? [M.P.P.C.S. (Pre), 2005]

Correct Answer: (a) चंदेल
Solution:विदेशी पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश का खजुराहो पर्यटन स्थल सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र है। म.प्र. के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो में चंदेल वंशी राजाओं ने 10वीं से 12वीं शताब्दी तक अनेक सुंदर तथा भव्य मंदिरों का निर्माण करवाया था, जो पूर्व-मध्ययुगीन वास्तु एवं तक्षण कला का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। यहां का कंदरिया महादेव का मंदिर सर्वश्रेष्ठ है। जैन मंदिरों में पार्श्वनाथ मंदिर प्रसिद्ध है। यहां पर देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ-साथ कई दिक्पालों, गणों, अप्सराओं एवं पशु-पक्षियों की बहुसंख्यक मूर्तियां प्राप्त होती हैं, जो अत्यंत कलापूर्ण एवं आकर्षक है एवं जिन पर संभवतः तांत्रिक विचारधारा का प्रभाव दिखाई पड़ता है। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खजुराहो में नागर शैली के भव्य मंदिर निर्मित हैं।

28. कौन-सा पर्यटन स्थल 'मूर्तिकला का तीर्थ' कहलाता है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) खजुराहो
Solution:खजुराहो पत्थरों पर तराशी गई सुंदर कला की नगरी है। यहां के विश्व प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण चंदेल शासकों द्वारा 950-1050 ई. के मध्य करवाया गया था। ये मंदिर मध्ययुगीन भारत की शिल्प एवं वास्तुकला के सर्वोत्कृष्ट नमूने हैं। मंदिरों की दीवारों पर देवताओं एवं मानवों की आकृतियों का अंकन भव्य है। खजुराहो के मंदिरों को यूनेस्को द्वारा वर्ष 1986 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया है।

29. धर्म राजेश्वर स्मारक निम्नलिखित में से किस प्राचीन नगर से संबंधित है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (a) दशपुर
Solution:धर्म राजेश्वर स्मारक मंदसौर से लगभग 106 किमी. दूर गरोठ तहसील में स्थित है। पांचवीं-छठी शताब्दी में निर्मित यह मंदिर पत्थरों को काटकर बनाया गया है। यह मंदिर एलोरा में चट्टानों को काटकर बनाए गए विरासत स्थलों से समानता रखता है। शुरू में यह मंदिर विष्णु भगवान को समर्पित था, बाद में इसे शिव मंदिर के रूप में तैयार किया गया। ध्यातव्य हो कि मंदसौर का प्राचीन नाम दशपुर था।

30. भारत में सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप कहां स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2000]

Correct Answer: (b) सांची
Solution:भारत का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप मध्य प्रदेश के सांची में अवस्थित है। इसका निर्माण सम्राट अशोक ने करवाया था। सांची को पूर्व में काकणाय, काकणादबोट, बोट श्रीपर्वत आदि नामों से जाना जाता था।