इतिहास (मध्यप्रदेश)

Total Questions: 44

31. सोनगिरि के प्रसिद्ध जैन मंदिर मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 1996]

Correct Answer: (c) दतिया
Solution:सोनगिरि जैनियों का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यह मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्थित है, यहां लगभग 100 से अधिक मंदिर हैं।

32. उज्जैन स्थित 'महाकाल' का मंदिर किस नदी के किनारे स्थित है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2013]

Correct Answer: (c) क्षिप्रा
Solution:उज्जैन स्थित 'महाकाल' का मंदिर शिप्रा (क्षिप्रा) नदी के तट पर स्थित है। उज्जैन का महाकाल ज्योतिर्लिंग, भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

33. 1842 के बुंदेला विद्रोह में प्रमुख भागीदारी देने वाले राजा हिरदेशाह किस स्थान के जमींदार थे? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (d) हीरापुर
Solution:1842 ई. के बुंदेला विद्रोह में प्रमुख भागीदारी देने वाले राजा हिरदेशाह हीरापुर के जमींदार थे। नरहुत के ठाकुर राव विजय बहादुर और चंद्रपुर के ठाकुर जवाहर सिंह के साथ बुंदेला विद्रोह में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

34. प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी भगीरथ सिलावट, सादत खान एवं वंश गोपाल का संबंध निम्नलिखित में से किस स्थान से है? [M.P. P.C.S. (Pre), 2022]

Correct Answer: (b) इंदौर
Solution:मेरठ की 1857 क्रांति के बाद मध्य प्रदेश में चिनगारी भड़की। इन स्वतंत्रता सेनानियों में इंदौर में विद्रोह के नेता सआदत (सादत) खान, वंश गोपाल, अर्शराव सिंह, भगीरथ सिलावट, नवाब वारिस मोहम्मद खान, मौलवी अब्दुल समद इत्यादि थे। इनमें सआदत खान और वंश गोपाल की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण थी।

35. 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में भोपाल के किस वीर ने बहादुरीपूर्ण मुख्य संघर्ष कर बलिदान दिया? [M.P.P.C.S. (Pre), 2019]

Correct Answer: (a) फाजिल मुहम्मद खान
Solution:अंबापानी (भोपाल राज्य; वर्तमान मध्य प्रदेश) के जागीरदार नवाब फाजिल मुहम्मद खान ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के विरुद्ध नेतृत्व संभाला था।

36. जनजाति नेता सीताराम कंवर और रघुनाथ सिंह मंडलोई मिलाला अंग्रेज विरोधी क्रांति में कब शामिल हुए थे? [M.P. P.C.S. (Pre), 2023]

Correct Answer: (b) 1857 ई.
Solution:सीताराम कंवर और रघुनाथ सिंह मंडलोई मिलाला जनजाति नायक थे। उन्होंने 1857 ई. के युद्ध में अंग्रेजों के विरुद्ध निमाड़ क्षेत्र में आवाज उठाई। शोषण के खिलाफ मोर्चा लिया और अंग्रेजों से युद्ध करते हुए शहीद हो गए।

37. किस नरसंहार को मध्य प्रदेश का जलियांवाला बाग कांड कहा जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (a) चरण पादुका नरसंहार
Solution:चरण पादुका नरसंहार वर्ष 1931 में हुआ था। इसे मध्य प्रदेश का जलियांवाला बाग कांड कहा जाता है। यह म.प्र. के छतरपुर जिले में हुआ था।

38. चंद्रशेखर आजाद का जन्म मध्य प्रदेश के किस जिले में हुआ था? [M.P.P.C.S. (Pre), 2017]

Correct Answer: (c) झाबुआ
Solution:चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले (वर्तमान में अलीराजपुर जिला) के भाबरा नामक स्थान पर हुआ था। इनके पिता का नाम पंडित सीताराम तिवारी एवं माता का नाम जगरानी देवी था। आजाद का जन्म स्थान 'भाबरा' वर्तमान में 'आजाद नगर' के नाम से जाना जाता है।

39. स्वतंत्रता आंदोलन में निवाड़ी जिले की थौना लुहारी गोलीकांड की घटना कब घटित हुई थी?

Correct Answer: (c) 1939
Solution:8 फरवरी, 1939 को थौना लुहारी (Thona Luhari) गांव में स्वतंत्रता सेनानियों ने राज्य सरकार के विरुद्ध झंडा फहराकर आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। उस दिन लालाराम बाजपेयी के नेतृत्व में थौना लुहरी में सप्ताहिक बाजार में एक जुलूस के दौरान झंडा फहराया गया था और भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने अप्रत्याशित रूप से गोलियां चला दी, जिससे कई स्वतंत्रता सेनानियों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए।

40. 1956 में मध्य प्रदेश का कौन-सा क्षेत्र महाराष्ट्र में मिला दिया गया था? [M.P.P.C.S. (Pre), 2010]

Correct Answer: (c) विदर्भ
Solution:स्वतंत्रता के दौरान (1947 में) विदर्भ क्षेत्र मध्य प्रदेश में सम्मिलित था। वर्ष 1956 में इसके मराठी भाषी क्षेत्रों को महाराष्ट्र में मिला दिया गया था।