इनपुट एवं आउटपुट डिवाइस (Part -II)

Total Questions: 50

1. निम्नलिखित में से कौन इनपुट डिवाइस है? [LIC AAO EXAM-2016 (Online)]

(i) की-बोर्ड

(ii) प्वॉइंटर

(iv) स्पीकर

(v) स्पीकर

(vi) स्कैनर

(vii) स्कैनर

(viii) प्लॉटर

Correct Answer: (e) (i), (ii), (iv)
Solution:उपर्युक्त दिए गए विकल्पों में की-बोर्ड, प्वॉइंटर, स्कैनर इनपुट युक्ति (Input Device) हैं, जबकि स्पीकर और प्लॉटर आउटपुट युक्तियां हैं।

2. लैपटॉप का डिफॉल्ट प्वॉइंटिंग डिवाइस कौन-सा है?

Correct Answer: (c) Touchpad/टचपैड
Solution:लैपटॉप में डिफॉल्ट रूप से प्रयोग होने वाला प्वॉइंटिंग डिवाइस टचपैड (Touchpad) है। टचपैड एक इनपुट उपकरण है। इसका उपयोग माउस (Mouse) के स्थान पर होता है।

3. ट्रैकबॉल_______का एक उदाहरण है। [L.B.P.S. (C.G.) 27.11.11 (Μ.Τ.)]

Correct Answer: (b) प्वॉइटिंग डिवाइस
Solution:ट्रैकबॉल (Trackball) एक प्वॉइंटिंग डिवाइस है। इसमें एक सेंसर युक्त सॉकेट में एक बॉल लगी होती है, जिसके घूर्णन (Rotation) को सेंसर डिटेक्ट करते हैं।

4. निम्नलिखित में से किस उपकरण में जाइरोस्कोप का प्रयोग किया जाता है? [रेलवे एनटीपीसी ऑनलाइन परीक्षा, 7, 18 अप्रैल, 2016 (11-पाली)]

Correct Answer: (b) कंप्यूटर माउस
Solution:घूर्णदर्शी या जाइरोस्कोप (Gyroscope) का प्रयोग कंप्यूटर माउस में किया जाता है। इसकी क्रियाविधि कोणीय संवेग के संरक्षण के सिद्धांत (Principal of Conservation of Angular Momen-tum) पर आधारित है।

5. सबसे कॉमन इनपुट डिवाइस में_______शामिल है। [L.B.P.S. (C.G) 11.12.11 (Ε.Τ.)]

Correct Answer: (c) माउस व की-बोर्ड
Solution:कंप्यूटर में इनपुट के लिए प्रयोक्ता (User) के द्वारा माउस व की-2) बोर्ड का प्रयोग सर्वाधिक किया जाता है। अतः इन्हें सबसे कॉमन इनपुट डिवाइस माना जाता है। मॉनीटर व प्रिंटर आदि आउटपुट डिवाइसें हैं।

6. निम्नांकित में से किसका वीडियो गेम (video game) खेलने के लिए प्रयोग किया जाता है? [BPSC PRT 15.12.2023]

Correct Answer: (c) जॉयस्टिक (Joystick)
Solution:जॉयस्टिक एक इनपुट डिवाइस के साथ-साथ संकेतन युक्ति (Pointing Device) भी है, जिसका उपयोग कंप्यूटर में कर्सर या प्वॉइंटर की गति को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। इसे सभी दिशाओं में घुमाया जा सकता है। इसका अनुप्रयोग वीडियो गेम्स को खेलने, फ्लाइट सिम्युलेटर (Simulator), ट्रेनिंग सिम्युलेटर (Training Simulator) व औद्योगिक रोबोट को रिमोट द्वारा कंट्रोल करने में किया जाता है।

7. जब आप कोई टेक्स्ट एडिटर खोलते हैं तो कंप्यूटर स्क्रीन पर टिमटिमाता चिह्न (ब्लिकिंग सिंबल)_________ कहलाता है। [[UPSI/ASI 05.12.2021 (Ist Shift)|]

Correct Answer: (d) कर्सर
Solution:जब आप कोई टेक्स्ट एडिटर खोलते हैं तो कंप्यूटर स्क्रीन पर टिमटिमाता चिह्न कर्सर (Cursor) कहलाता है। इसे टेक्स्ट कर्सर या इंसर्सन प्वॉइंट भी कहा जाता है। कर्सर एक ऐसा संकेतक होता है जिसका उपयोग कंप्यूटर मॉनीटर या अन्य डिस्प्ले डिवाइस पर यूजर इंटरैक्शन हेतु वर्तमान स्थिति दिखाने के लिए किया जाता है।

8. आजकल सबसे अधिक प्रयुक्त होने वाली 'इनपुट डिवाइस' कौन-सी है? [Uttarakhand P.C.S. (P.) 2010, Uttarakhand P.C.S. (M.) 2006, LIC AAO 2016, L.B.P.S. (C.G.) 27.11.11, I.B.P.S. (Clerk) 08.12.2013, I.B.P.S. (C.G) 11.12.11, IL.B.P.S. (C.G.) 27.11.11, I.B.P.S. (Central Bank) 09.09.2012, I.B.P.S. (Clerk) 16.12.2012, Ι.Β.P.S. (C.G) 04.12.2011, I.B.P.S. Gramin Bank 29.09.2013, S.B.I. Associate 16.01.11, IBPS BANK CLERK 2014]

Correct Answer: (c) की-बोर्ड
Solution:वर्तमान कंप्यूटरों में सबसे अधिक प्रयुक्त होने वाली 'इनपुट डिवाइस' की-बोर्ड एवं माउस हैं।

9. आजकल सबसे अधिक प्रयोग होने वाली निवेश युक्ति है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (c) माउस
Solution:वर्तमान कंप्यूटरों में सबसे अधिक प्रयुक्त होने वाली 'इनपुट डिवाइस' की-बोर्ड एवं माउस हैं।

10. टच पैड पर कार्य करते समय निम्न में से किसका उपयोग किया जाता है? [RSSB, Comp. Operator-2023]

Correct Answer: (a) उंगली
Solution:टच पैड एक प्रकार की निविष्ट युक्ति (Input Device) है। इसे ग्लाइट पैड या ट्रैक पैड भी कहा जाता है। टच पैड का सेंसर केवल फिंगरप्रिंट एवं उंगलियों के दबाव से कार्य आरंभ करता है। इसका उपयोग लैपटॉप में माउस के स्थान पर किया जाता है।