उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालय (भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 42

41. 'ग्राम न्यायालय अधिनियम' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2016]

1. इस अधिनियम के अनुसार, ग्राम न्यायालय केवल सिविल मामलों की सुनवाई कर सकता है, आपराधिक मामलों की नहीं।

2. यह अधिनियम स्थानीय सामाजिक सक्रियतावादियों को मध्यस्थ सुलहकर्ता के रूप में स्वीकार करता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:ग्राम न्यायालय अधिनियम, 2008 की धारा-11 के अंतर्गत ग्राम न्यायालय को सिविल तथा आपराधिक, दोनों ही मामलों की सुनवाई का अधिकार है। अधिनियम की धारा-27 के अनुसार, स्थानीय सामाजिक सक्रियतावादियों को मध्यस्थ/सुलहकर्ता के रूप में स्वीकार किया गया है।

42. भारत में चलित न्यायालय (Mobile Court) इनका मानसपुत्र है- [48th to 52nd B.P.S.C. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
Solution:4 अगस्त, 2007 को हरियाणा के तत्कालीन मेवात (वर्तमान नूह) जिले में स्थित पुन्हाना में देश की पहली मोबाइल (सचल) अदालत का उ‌द्घाटन किया गया। इसका शुभारंभ भारत के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश के. जी. बालाकृष्णन ने किया। इसका उद्देश्य सुदूर एवं पिछड़े इलाकों तक न्यायिक व्यवस्था का लाभ पहुंचाना है। इस रकार के न्यायालयों की परिकल्पना सर्वप्रथम भूतपूर्व राष्ट्रपति १.पी.जे अब्दुल कलाम ने की थी।