उत्तराखण्ड समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-I)

Total Questions: 50

11. 1928 के बारदोली सत्याग्रह का नेतृत्व किसने किया था?

Correct Answer: (a) गाँधीजी के अनुयायियों ने
Solution:व्याख्या-बारदोली सत्याग्रह, भारतीय स्वाधीनता संग्राम के दौरान वर्ष 1928 में गुजरात में हुआ। यह एक प्रमुख किसान आन्दोलन था जिसका नेतृत्व वल्लभभाई पटेल ने किया था। इस सत्याग्रह आंदोलन के सफल होने के बाद वहाँ की महिलाओं ने वल्लभभाई पटेल को सरदार की उपाधि प्रदान की। सरदार पटेल गाँधी जी के अनुयायियों में से एक थे।

12. गदर पार्टी का संस्थापक कौन था?

Correct Answer: (b) लाला हरदयाल
Solution:व्याख्या-भारत को अंग्रेजों को स्वतंत्र कराने के उद्देश्य से गदर पार्टी की स्थापना की गई थी। इस पार्टी के द्वारा 'हिन्दुस्तान गदर' नाम का पत्र भी निकलता था जो कि उर्दू और पंजाबी में छपता था। गदर आंदोलन, गदर दल द्वारा चलाया गया, जिसका गठन 1 नवबंर, 1913 को संयुक्त राज्य अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में लाला हरदयाल द्वारा किया गया था। रामचंद्र, बरकतुल्लाह तथा कुछ अन्य क्रांतिकारियों ने भी इसमें सहयोग किया था। सैन फ्रांसिस्को में गदर दल का मुख्यालय तथा अमेरिका के कई शहरों में इसकी शाखायें खोली गयी।

13. जवाहरलाल नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहली बार अध्यक्ष कब बने ?

Correct Answer: (a) 1929
Solution:व्याख्या-जवाहर लाल नेहरू (नवंबर 14, 1889-मई 27, 1964) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे और स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गाँधी के संरक्षण में, वे भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और 1947 में भारत के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक प्रधानमंत्री रहे। जवाहर लाल नेहरू, भारतीय राष्ट्रीय कॉग्रेस के अध्यक्ष पहली बार 1929 के लाहौर अधिवेशन में बनाये गये जिसमें उन्होंने कॉग्रेस के 'पूर्ण स्वराज' के लक्ष्य की घोषणा किया।

14. 'चौखम्भा सिद्धान्त' के अग्रणीय सिद्धान्तकार कौन थे?

Correct Answer: (c) राम मनोहर लोहिया
Solution:व्याख्या-डा0 राममनोहर लोहिया (1910-1967) भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक तथा समाजवादी राजनेता थे। लोहिया जी चौखम्भा सिद्धांत के सिद्धान्तकार थे। इनकी पुस्तकों में से एक 'गिल्टी मैन ऑफ इंडियॉज पार्टीशन' है।

15. निम्नलिखित में से कौन सा भारत का दक्षिणतम बिंदु है?

Correct Answer: (a) इंदिरा बिंदु
Solution:व्याख्या-भारत का दक्षिणतम बिंदु इन्दिरा प्वाइंट है। यह भारत के निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार द्वीप पर स्थित एक गाँव है। यहाँ एक प्रकाश स्तम्भ स्थित है जो सुमात्रा (इण्डोनेशिया) से लगभग 60 मील दूर है। प्रशासनिक रूप से यह लक्ष्मीनगर पंचायत के अधीन है। देश की चतुर्दिक अंतिम सीमा बिन्दु निम्नलिखित है-

दक्षिणतम बिन्दु - इंदिरा प्वाइंट (ग्रेट निकोबार द्वीप)

उत्तरतम बिन्दु - इंदिरा कॉल (लद्दाख)

पश्चिमोत्तम बिन्दु - गौरमोता (गुजरात)

पूर्वोत्तम बिन्दु - किबिथु (अरुणाचल प्रदेश)

16. सुन्दरबन डेल्टा कौन से पेड़ के लिए प्रसिद्ध है?

Correct Answer: (c) सुन्दरी
Solution:व्याख्या-सुंदरबन भारत तथा बांग्लादेश में स्थित विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है। यह बहुत सी प्रसिद्ध वनस्पतियों और प्रसिद्ध बंगाल टाइगर का निवास स्थान है। यहाँ बड़ी तादात में सुंदरी पेड़ मिलते हैं जिनके नाम पर इन वनों का नाम सुंदरवन पड़ा है। इसके अलावा यहाँ पर देवदार, केवड़ा, तर्मजा, आमलोपी और गोरान वृक्षों की ऐसी प्रजातियाँ हैं, जो सुदंरबन में पायी जाती है।

17. निम्न में से कौन सा भूसंतुलन का उदाहरण है?

Correct Answer: (c) मिसीसीपी मुँहाने का संकुचन
Solution:व्याख्या-मिसीसीपी मुहाने का संकुचन भूसंतुलन का उदाहरण है। इस सिद्धांत के अनुसार विशाल भू-रचनाएं, जैसे ऊँची-ऊँची पर्वतमालाएं, पठार मैदान आदि संतुलन की अवस्था में रहते हैं।

18. भाखड़ा नांगल बांध की ऊँचाई है-

Correct Answer: (c) 226 मी.
Solution:व्याख्या- यह राजस्थान, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त परियोजना है। भाखड़ा नांगल बाँध भूकम्पीय क्षेत्र में स्थित विश्व का सबसे ऊँचा गुरुत्वीय बाँध है। यह बाँध हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में सतलुज नदी पर बनाया गया है। यह बाँध 261 मीटर ऊँचे टिहरी बाँध के बाद भारत का दूसरा सबसे ऊँचा बाँध है। इसकी ऊँचाई 226 मीटर है।

19. निम्न में से कौन से ज्वालामुखी सतही प्लेट के मध्य में घटित होते हैं?

Correct Answer: (d) माउंट किलिमन्जारों
Solution:व्याख्या-किलिमंजारो पर्वत अफ्रीका (तंजानिया-केन्या सीमा पर) का सबसे ऊँचा पर्वत है, यह दुनिया का सबसे लंबा मुक्त पहाड़ है जिसका शिखर 5895 मी. है। किलिमंजारो एक विशाल स्ट्रैटो ज्वालामुखी है जो करीब एक मिलियन साल पहले गठित होना शुरू हुआ था, जब लावा रिफ्ट घाटी से बहना शुरू हुआ। अतः स्पष्ट है कि माउंट किलिमन्जारो ज्वालामुखी सतही प्लेट के मध्य में घटित होते हैं।

20. न्यूनतम वृद्धि काल वाला बायोम है

Correct Answer: (d) दुन्ड्रा
Solution:व्याख्या-टुण्ड्रा एक प्रकार का बायोम है जहाँ वृक्षों की वृद्धि कम तापमान और अपेक्षाकृत छोटे मौसम के कारण प्रभावित होती है। टुण्ड्रा शब्द फिनिश भाषा से आया है जिसका अर्थ 'ऊँची भूमि' या वृक्षविहीन पर्वतीय रास्ता होता है। टुंड्रा प्रदेश तीन प्रकार के हैं- आर्कटिक टुण्ड्रा, अल्पाइन टुण्ड्रा और अंटार्कटिका टुण्ड्रा। इन प्रदेशों की वनस्पतियाँ मुख्यतया बौनी झाँडियाँ, दलदली पौधे, घास, काई और लाइकेन से मिलकर बनते हैं। अतः यह न्यूनतम वृद्धि करने वाला बायोम है।