उत्तराखण्ड समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 50

1. ग्रामीण अवस्थापना विकास कोष का सृजन किसके अधीन किया गया है?

Correct Answer: (b) नाबार्ड
Solution:व्याख्या-नाबार्ड (NABARD- राष्ट्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास बैंक) की स्थापना 12 जुलाई 1982 को की गयी थी। यह देश में कृषि एवं विकास हेतु वित्त उपलब्ध कराने वाली शीर्ष संस्था है। सन् 1995- 96 से नाबार्ड के तहत एक नई ग्रामीण आधारिक संरचनात्मक विकास निधि (Rural infrastructural) की स्थापना की गई।

2. राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग की स्थापना कब हुई थी ?

Correct Answer: (d) 12 जुलाई, 2006
Solution:व्याख्या-भारत सरकार ने 1 जून, 2005 के संकल्प के माध्यम से राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (NSC) की स्थापना की है। एनएससी की स्थापना रंगराजन आयोग, जिसने भारतीय सांख्यिकी प्रणाली की 2001 में समीक्षा की थी, की सिफारिशों को स्वीकार करने के लिए मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद की गई है। एनएससी की स्थापना सांख्यिकी मामलों में नीतियां तैयार करने, प्राथमिकताएं और मानक तय करने के उद्देश्य से 12 जुलाई, 2006 से की गई है। एनएससी के अध्यक्ष के अलावा चार सदस्य हैं। यह सभी सदस्य विनिर्दिष्ट सांख्यिकी क्षेत्र में विशेषज्ञता और अनुभव प्राप्त है।

3. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के कार्यकाल की अवधि होती है:

Correct Answer: (b) 3 साल
Solution:व्याख्या-भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 1935 में की गयी। इसके गवर्नर का कार्यकाल समान्यतः 5 वर्ष का होता है, जिसे सरकार किसी भी समय घटा या बढ़ा सकती है। वर्तमान में इनके कार्यकाल की अवधि 3 वर्ष है। वर्तमान में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास है।

4. जब बर्फ पिघलती है तो उसका आयतन :

Correct Answer: (a) घटता है।
Solution:व्याख्या-जब बर्फ पिघलती है, तो उसका आयतन घटता है। और घनत्व बढ़ता है। जब पानी को 0°C से 4°C तक गर्म किया जाता है तो वह सिकुड़ता है इसके विपरीत 4°C से 0°C तक ठंडा होने पर फैलता है।

5. निम्नलिखित में से किसमें कार्बन नहीं होता है ?

Correct Answer: (d) बलुआ पत्थर
Solution:व्याख्या हीरा, ग्रेफाइट, कोयला कार्बन के अपररुप होते हैं। अतः इनमें कार्बन पाया जाता है। जबकि बलुआ पत्थर में कार्बन नहीं होता है। बलुआ पत्थर (सैण्ड स्टोन) ऐसी दृढ़ चट्टान है जो मुख्यतया बालू के कणों का दबाव पाकर जम जाने से बनती है और किसी योजक पदार्थ से जुड़ी होती है। बालू के समान इसकी रचना में अनेक पदार्थ विभिन्न मात्रा में हो सकते है, किन्तु इसमें अधिकांश स्फटिक ही होता है। बलुआ पत्थर में वे ही धात्विक तत्व होते है, जिसमें स्फटिक की बहुतायात मात्रा होती है, जिसके साथ प्रायः फेल्सपार तथा कभी-कभी श्वेत अभ्रक भी होता है।

6. भारी जल है एक :

Correct Answer: (b) मन्दक
Solution:व्याख्या- भारी जल का प्रयोग मंदक के रूप में इसलिए किया जाता है, क्योंकि यह सामान्य जल की अपेक्षा कम न्यूट्रान अवशोषित करता है व उसकी गति को मंद करता है।

7. निम्न में से कौन-सी धातु चाकू से काटी जा सकती है?

Correct Answer: (d) सोडियम
Solution:व्याख्या-विकल्प में दी गई धातुओं में सोडियम धातु, चाकू से काटी जा सकती है। अत्यंत क्रियाशील होने के कारण यह मुक्त अवस्था में नहीं पायी जाती है। यह चाँदी के समान सफेद धातु है। यह मुलायम होती है। इसका आपेक्षिक घनत्व 0.97 होता है। पानी से हल्का होने के कारण यह पानी पर तैरने लगता है। यह विद्युत का सुचालक होता है। सोडियम धातु को केरोसिन (मिट्टी का तेल) तेल के अंदर डुबाकर रखा जाता है।

8. वर्षा ऋतु में लकड़ी से बने दरवाजों के फूलने का कारण है-

Correct Answer: (b) अन्तः शोषण
Solution:व्याख्या - वर्षा ऋतु में लकड़ी से बने दरवाजों के फूलने का कारण अन्तः शोषण है। यह एक विशेष प्रकार का विसरण है। जब ठोस एवं कोलाइडस द्वारा पानी को अवशोषित किया जाता है तो इसके कारण उसके आयतन में वृद्धि होती है। अंतः शोषण के उदाहरणों में बीजों और सूखी लकड़ियों द्वारा जल का अवशोषण है।

9. पादपों द्वारा वायुमंडल में जल परिवर्धन की प्रक्रिया कहलाती है-

Correct Answer: (d) वाष्पोत्सर्जन
Solution:व्याख्या- पेड़-पौधों द्वारा अपनी जड़ों के माध्यम से मिट्टी से जल का अवशोषण करना और फिर पत्तियों द्वारा इस जल को वायुमंडल में छोड़ देना ही वाष्पोत्सर्जन कहलाता है। इस प्रक्रिया से मृदा जल का हास होता है। वाष्पोत्सर्जन की मात्रा वनस्पति के घनत्व के अनुपात में होती है।

10. विटामिन-सी का रासायनिक नाम है :

Correct Answer: (c) एस्कॉर्बिक अम्ल
Solution:व्याख्या-विटामिन-सी को एस्कॉर्बिक अम्ल के नाम से जाना जाता है। विटामिन-सी की कमी से स्कर्वी नामक रोग हो जाता है। मनुष्यों को विटामिन-सी अलग से खाद्य पदार्थों के साथ ग्रहण करना होता है, क्योंकि शरीर इसका स्वयं निर्माण नहीं करता। ये खट्टे फलों और सब्जियों से प्राप्त होता है जैसे- आँवला, नीबू, संतरा, मिर्च, स्ट्रॉबेरी आदि।