उत्तराखण्ड समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 50

21. राउटर (Router) किस प्रकार की युक्ति है ?

Correct Answer: (c) तन्त्रजाल (Networking)
Solution:व्याख्या- राउटर एक नेटवर्किंग उपकरण है जिसका प्रयोग कई नेटवर्कों को जोड़ने के लिए किया जाता है। यह ओएसआई संदर्भ के तीसरे स्तर का उपकरण है। इसका प्रयोग विभिन्न रूट पर पहुँचने और उनका पता लगाने के लिए किया जाता है। इसके अतिरिक्त यह द्वितीय स्तर के विभिन्न उपकरणों के बीच एक सेतु का काम भी करता है।

22. कम्प्यूटर विषाणु (Virus) प्रभावित करता है

Correct Answer: (a) सॉफ्टवेयर को
Solution:व्याख्या- कम्प्यूटर वायरस या कम्प्यूटर विषाणु एक कम्प्यूटर प्रोग्राम (Computer Program) है जो अपनी प्रतिलिपि कर सकता है और उपयोगकर्ता की अनुमति के बिना एक कम्प्यूटर को संक्रमित कर सकता है इसके साथ उपयोगकर्ता को इसका पता नहीं चलता है। कम्प्यूटर वायरस, कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर को प्रभावित करता है।

23. निम्नलिखित में से कौन-सी विधि/प्रक्रिया जैव- प्रौद्योगिकी की है ?

Correct Answer: (b) दही बनाना
Solution:व्याख्या - दही (yoghurt) एक ऐसा उत्पाद है, जिसे दूध के जीवाण्विक किण्वन के द्वारा बनाया जाता है। लैक्टोज के किण्वन से लैक्टिक अम्ल बनता है, जो दूध के प्रोटीन पर कार्य करके इसे दही बनता है।

24. "चिपको आन्दोलन" सम्बन्धित है :

Correct Answer: (c) वन संरक्षण से
Solution:व्याख्या - सन् 1973 में भारत के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा, कामरेड गोविंद सिंह रावत, चण्डी प्रसाद भट्ट तथा श्रीमती गौरा देवी के नेतृत्व में इस आंदोलन को चमोली जिले के रैणी गाँव (वर्तमान में उत्तराखण्ड) में शुरू किया गया था। चिपको आन्दोलन एक पर्यावरण-रक्षा का आन्दोलन है। यह भारत के उत्तराखण्ड राज्य (तब उत्तर प्रदेश का भाग) में किसानों ने वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए किया था। वे राज्य के वन विभाग के ठेकेदारों द्वारा वनों की कटाई का विरोध कर रहे थे और उन पर अपना परम्परागत अधिकार जता रहे थे।

25. 'मानोदय काव्य' की रचना की थी

Correct Answer: (d) भरतकवि
Solution:व्याख्या-मानोदय काव्य' की रचना भरतकवि ने किया था।

26. पुरूषोत्तम पन्त को किस राजा द्वारा पुरस्कृत किया गया था?

Correct Answer: (a) रूद्रचंद
Solution:व्याख्या-पुरुषोत्तम पन्त को राजा रुद्रचंद द्वारा पुरस्कृत किया गया था। चंद वंश के राजाओं ने भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ क्षेत्र में मध्य काल में शासन किया। चंदवंश की स्थापना सोमचंद ने इलाहाबाद में की थी। ये कन्नौज से आए थे।

27. मुक्तेश्वर में बैक्ट्रीयोलॉजिकल प्रयोगशाला की स्थापना का श्रेय दिया जाता है-

Correct Answer: (b) डॉ. एल्फ्रेड लिगार्ड को
Solution:व्याख्या-मुक्तेश्वर में बैक्ट्रीयोलॉजिकल प्रयोगशाला की स्थापना का श्रेय डा. एल्फ्रेड लिगार्ड को दिया जाता है। इन्हीं की सलाह पर सन् 1893 ई. में इस प्रयोगशाला की स्थापना की गयी।

28. निम्नलिखित नदी-युम्मों में से कौन सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (c) विष्णुगंगा-धौली (पूर्व)
Solution:व्याख्या-विकल्प (c) विष्णुगंगा-धौली (पूर्व) में सुमेलित नहीं है। पूर्वी धौली गंगा काली नदी की एक सहायक नदी है।

29. उत्तराखण्ड में भाबर पेटी में निम्न में से किस प्रकार की जलवायु दशाएँ हैं?

Correct Answer: (b) उपोष्ण
Solution:व्याख्या-भाबर पेटी में उपोष्ण जलवायु दशा पायी जाती है। भाबर पेटी तराई क्षेत्र के उत्तर तथा शिवालिक क्रम की पहाड़ियों के दक्षिण 10-12 किमी. चौड़ी पट्टी के रूप में फैली हुई है। पश्चिमी भाग में इसकी चौड़ाई अपेक्षाकृत अधिक है। इस क्षेत्र की भूमि ऊबड़-खाबड़ और मिट्टी कंकड़, पत्थर तथा मोटे बालू से युक्त होती है।

30. उत्तराखण्ड में निम्नलिखित में से कौनसी पर्वत श्रेणी मुख्य सीमान्त भ्रंश और मुख्य मध्यवर्ती भ्रंश के बीच स्थित है?

Correct Answer: (b) लघु हिमालय
Solution:व्याख्या-उत्तराखण्ड में लघु हिमालय पर्वत श्रेणी मुख्य सीमान्त भ्रंश (Main Boundary Fault) और मुख्य मध्यवर्ती भ्रंश (Main Central Thrust) के बीच स्थित है। यह क्षेत्र या पर्वत श्रेणी शिवालिक श्रेणियों के उत्तर तथा वृहत हिमालय के दक्षिण चम्पावत (पूर्वी छोर) आदि 9 जिलों में पूर्व-पश्चिम में विस्तृत है। राज्य में इसकी चौड़ाई (70-100) किमी. तक है। लघु हिमालय की ऊँचाई (1200-4500) मीटर के बीच है।