उत्तराखण्ड समीक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2016 सामान्य अध्ययन (Part-II)

Total Questions: 50

41. विश्व संस्कृति महोत्सव के दौरान दिल्ली में यमुना की जैव-विविधता को नुकसान पहुँचाने के लिए राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण द्वारा किस संगठन पर जुर्माना लगाया गया था?

Correct Answer: (b) आर्ट ऑफ लिविंग
Solution:व्याख्या-विश्व संस्कृति महोत्सव के दौरान दिल्ली में यमुना की जैवविविधता को नुकसान पहुँचाने के लिए राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग संस्था पर जुर्माना लगाया गया था।

42. आई.पी.एल. 2016 की ट्रॉफी किस टीम ने जीती थी?

Correct Answer: (b) सन राइजर्स हैदराबाद
Solution:व्याख्या-आई.पी.एल. 2016 की ट्रॉफी सन राइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को हराकर जीता। आई.पी.एल. 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर यह खिताब अपने नाम किया।

43. इसरो ने, पी.एस.एल.वी. C-37 के द्वारा, कितने उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है?

Correct Answer: (c) 104
Solution:व्याख्या-पीएसएलवी-सी-37 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा संचालित PSLV श्रृंखला का एक उपग्रह प्रमोचन वाहन है जिसने 15 फरवरी, 2017 कुल को 104 उपग्रहों को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करके एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।

44. जीव मिल्खा सिंह किस खेल से जुड़े हैं?

Correct Answer: (c) गोल्फ
Solution:व्याख्या-जीव मिल्खा सिंह भारत के पहले प्रोफेशनल गोल्फर हैं। ये फ्लाइंग सिक्ख के नाम से जाने जाने वाले प्रसिद्ध भारतीय धावक मिल्खा सिंह के पुत्र हैं। उनकी माता निर्मल, भारत की पहली महिला वॉलीबाल टीम की कप्तान रह चुकी हैं।

45. निम्न में से किसने 2017 की विम्बलडन टेनिस-खेल प्रतियोगिता में, महिला एकल का खिताब जीता?

Correct Answer: (b) गर्बाइन मुगुरूजा
Solution:व्याख्या-स्पेन की खिलाड़ी गार्बाइन मुगुरूजा ने सेंटर कोर्ट में पाँच बार की चैम्पियन वीनस विलियम्स को आसानी से सीधे सेटों में 7- 5, 6-0, से शिकस्त देकर पहला विम्बलडन महिला एकल ग्रैंडस्लैम खिताब 2017 में जीत हासिल की। बिम्बलंडन टेनिस चैम्पियनशिप 2023 की महिला एकल खिताब मार्केटा वोड्रोसोवा (चेक गणराज्य) ने जीता है।

46. किस वर्ष नीति आयोग अस्तित्व में आया ?

Correct Answer: (d) जनवरी 01, 2015
Solution:व्याख्या-नीति आयोग (NITI-राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान) भारत सरकार द्वारा गठित एक नया संस्थान है जिसे योजना आयोग के स्थान पर बनाया गया है। 1 जनवरी 2015 को इस नए संस्थान के संबध में जानकारी देने वाला मंत्रिमंडल का प्रस्ताव जारी किया गया। यह संस्थान सरकार के थिंक टैंक के रूप में सेवाएँ प्रदान करेगा और उसे निर्देशात्मक एवं नीतिगत गतिशीलता प्रदान करेगा। नीति आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी हैं जो भारत के प्रधानमंत्री हैं। इसके उपाध्यक्ष सुमन बेरी तथा CEO बी.वी.आर. सुब्रमण्यम हैं।

47. भारत का उन्तीसवाँ राज्य कौनसा है?

Correct Answer: (d) तेलंगाना
Solution:व्याख्या-भारत का उन्नीतसवाँ राज्य तेलंगाना है। तेलंगाना भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर 29वाँ राज्य बना। हैदराबाद को 10 वर्ष के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी बनाया जाएगा। 5 सितम्बर, 2013 को मंत्री समूह द्वारा बनाये गये ड्राफ्ट बिल को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। 18 फरवरी, 2014 को तेलंगाना बिल लोकसभा में पास हो गया तथा 2 दिन बाद इसे राज्यसभा से भी मंजूरी मिल गयी। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ तेलंगाना औपचारिक तौर पर भारत का 29वाँ राज्य बन गया। वर्तमान में भारत में 28 राज्य व 8 केन्द्रशासित प्रदेश हैं। दादर एवं नागर हवेली तथा दमन एवं दीव को 26 जनवरी 2020 को संयुक्त करके एक केन्द्रशासित प्रदेश बना दिया गया है।

48. पनामा पेपर्स स्कैंडल का संबंध हैः

Correct Answer: (b) बड़ी हस्तियों के घोटालों से
Solution:व्याख्या-पनामा पेपर एक अंतर्राष्ट्रीय रूप से किया गया भ्रष्टाचार है, जिसका खुलासा लगभग 11.5 मिलियन डाक्यूमेंट फाइल के लीक होने से हुआ। यह फाइल पनामा स्थित एक उपतटीय मौसैक फोंसेका लॉ फर्म से संबधित थी। इस कंपनी ने कई देशों के लोगों को टैक्स बचाने से गैर कानूनी रूप से मदद की थी, साथ ही यहाँ से काफी मात्रा में मनी लॉन्ड्रिग भी हुई। इसी वजह से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इस्तीफा भी देना पड़ा है।

49. वर्ष 2005 में, द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग, किसकी अध्यक्षता में बनाया गया था?

Correct Answer: (b) वी. मोइली
Solution:व्याख्या-प्रशासनिक सुधार आयोग (Administrative Reforms Commission या ARC) एक समिति है जो भारत के लोक प्रशासन को और अधिक कारगर बनाने के लिए सुझाव देने हेतु भारत सरकार द्वारा गठित की गयी है। प्रथम प्रशासनिक सुधार आयोग 5 जनवरी 1966 को गठित किया गया। दूसरा प्रशासनिक सुधार आयोग 31 अगस्त 2005 को गठित किया गया इसके अध्यक्ष वीरप्पा मोइली थे।

50. कबीर का पालन-पोषण एक मुस्लिम जुलाहे ने किया था जिसका नाम थाः

Correct Answer: (c) नीरू
Solution:व्याख्या-कबीर (1398-1518) का नाम हिन्दी साहित्य में बहुत ही प्रसिद्ध है। ये मध्यकालीन भारत के स्वाधीनचेत्ता महापुरूष थे और इनका परिचय प्रायः इनके जीवनकाल से ही, सफल साधक, भक्त कवि, मतप्रवर्तक अथवा समाज सुधारक मानकर दिया जाता रहा है। तथा इनके नाम पर कबीर पंथ नामक संप्रदाय भी प्रचलित है। कबीर के जन्म के संबंध में अनेक किवदन्तियाँ हैं। इनका पालन पोषण नीरू-नीमा नामक एक जुलाहे दंपति ने किया।