उत्तराखण्ड समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री) परीक्षा, 2021 सामान्य अध्ययन, सामान्य बुद्धि परीक्षण एवं सामान्य हिन्दी (Part-I)

Total Questions: 75

1. In which language Sangam literature is written? संगम साहित्य किस भाषा में लिखा गया है?

Correct Answer: (a) Tamil/तमिल
Solution:संगम संस्कृति में सुदूर दक्षिण के तीन राज्यों चोल, चेर एवं पाण्ड्य की संस्कृति आती है। संगम काल के साहित्य की भाषा तमिल है। संगम साहित्य के कुछ प्रमुख ग्रन्थ निम्नलिखित हैं- तोलकाप्पियम् (व्याकरणग्रन्थ), एतुत्तौके, शिलप्पादिकारम्, मणिमेखलै, जीवक चिन्तामणि आदि।

2. At which place Muslim League was formed in 1906. / 1906 में मुस्लिम लीग का गठन किस स्थान पर किया गया था?

Correct Answer: (b) Dhaka/ढाका
Solution:मुस्लिम लीग की स्थापना नवाब सलीमुल्लाह के नेतृत्व में 30 दिसम्बर, 1906 को ढाका में आयोजित एक बैठक में की गई। नवाब सलीमुल्लाह इसके संस्थापक अध्यक्ष थे। मुस्लिम लीग की स्थापना का उद्देश्य मुसलमानों में ब्रिटिश सरकार के प्रति निष्ठा को बढ़ाना, उनके राजनीतिक अधिकारों की रक्षा करना था। इसके प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता वकार-उल-मुल्क (मुस्ताक हुसैन) ने की थी।

3. Great scholar Ashwaghosh was the contemporary of which ruler?/महान विद्वान अश्वघोष किस शासक का समकालीन था?

Correct Answer: (c) Kanishka/कनिष्क
Solution:महान विद्वान अश्वघोष कनिष्क के समकालीन थे। ये कनिष्क के राजकवि थे। इनकी प्रमुख रचनाएँ निम्नलिखित हैं- (1) बुद्धचरित (2) सौन्दरानन्द (3) सारिपुत्रप्रकरण। इनमें प्रथम दो महाकाव्य हैं तथा अन्तिम रचना एक नाटक ग्रन्थ है। कवि तथा नाटककार होने के साथ-साथ अश्वघोष संगीतज्ञ, कथाकार तथा दार्शनिक भी थे। इनके अतिरिक्त कनिष्क के दरबार में नागार्जुन, वसुमित्र, चरक, पार्श्व आदि भी थे।

4. Who had constructed the Sudarshan Lake? सुदर्शन झील का निर्माण किसने कराया था?

Correct Answer: (c) Pushyagupta Vaishya/पुष्यगुप्त वैश्य
Solution:सुदर्शन झील का निर्माण चन्द्रगुप्त मौर्य के शासनकाल में सौराष्ट्र के गवर्नर पुष्यगुप्त वैश्य द्वारा कराया गया था। यह जानकारी शक शासक रूद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख (150 ई.) से मिलती है। इसी अभिलेख से यह भी पता चलता है कि अशोक के शासन काल में इसी झील का पुनर्निमाण कराया गया था। उस समय वहाँ का राज्यपाल तुषाष्प था। इसके अतिरिक्त इसी अभिलेख से इस झील के बाँधों के पुनर्निर्माण की जानकारी स्कन्दगुप्त के शासनकाल में गिरनार के प्रशासक सुविशाख द्वारा भी प्राप्त होती है।

5. Which animal picture is not inscribed in Ashoka's Sarnath Pillar?/अशोक के सारनाथ स्तम्भ पर कौन सा पशु अंकित नहीं है?

Correct Answer: (d) Rhinoceros/गैंडा
Solution:सारनाथ स्तम्भ पर चार पशु दौड़ती हुई मुद्रा में दर्शाये गये हैं। ये निम्न है- बैल, घोड़ा, हाथी एवं सिंह। स्मिथ के अनुसार इस स्तम्भ में जिस प्रकार पशुओं का चित्रण सुन्दरतापूर्वक किया गया है वह विश्व में कहीं नहीं है। इस स्तम्भ पर गैंडा पशु नहीं दर्शाया गया है। इसके अतिरिक्त अशोक के शिलालेख, स्तम्भ लेख और गुहा लेखों से मौर्यकालीन सामाजिक, राजनीतिक, व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त होती है।

6. During whose reign the third Buddhist council was organized?/तृतीय बौद्ध संगीति किसके शासनकाल में आयोजित की गयी?

Correct Answer: (a) Ashok/अशोक
Solution:तृतीय बौद्ध समिति अशोक के शासनकाल में ५. लिपुत्र में 251 ई.पू. में आयोजित की गई थी। इसकी अध्यक्षता मोगलिपुत्ततिस्स द्वारा की गई। इसके अलावा प्रथम बौद्ध संगीति राजगृह में अजातशत्रु के शासनकाल में (अध्यक्ष- महाकस्सप), द्वितीय बौद्ध संगीति वैशाली में कालाशोक के शासनकाल में (अध्यक्ष-सब्बकामी) तथा चतुर्थ बौद्ध संगीति कश्मीर के कुण्डलवन में कनिष्क के शासनकाल (अध्यक्ष-वसुमित्र) में सम्पन्न हुई।

7. According to Martimer wheeler and Stuart Piggott, the date of Indus Civilization was मार्टिमर व्हीलर और स्टुअर्ट पिग्गट के अनुसार सिंधु सभ्यता की तिथि थी :

Correct Answer: (b) 2500 В.С.-1500 B.C./2500 ई.पू.-1500 ई.पू.
Solution:मार्टिमर व्हीलर और स्टुअर्ट पिग्गट के अनुसार, सिन्धु सभ्यता की तिथि 2500 ई.पू. से 1500 ई.पू. को माना गया है। जबकि रेडियो कार्बन विधि के आधार पर 2300 ई.पू. से 1700 ई.पू.। जॉन मार्शल के अनुसार 3250 ई.पू. से 2750 ई.पू. तथा मैके के अनुसार, 2800 ई.पू. 2500 ई.पू. को माना गया है।

8. The author of 'Prabandh Chintamani' was 'प्रबन्ध चिन्तामणि' का लेखक था :

Correct Answer: (d) Merutung/मेरूतुंग
Solution:प्रबन्धचिन्तामणि के लेखक मेरूतुंग है। यह पुस्तक 14वीं शताब्दी के राजनीतिक व सांस्कृतिक जीवन पर प्रकाश डालती है। इसकी रचना 1305 ई. में की गई। यह ग्रंथ जैन साहित्य का महत्वपूर्ण अंग है। यह ग्रन्थ पाँच खण्डों में विभाजित है तथा विभिन्न समकालीन शासकों के बारे में जानकारी देता है।

9. In which language 'Periplus of the Erythraen Sea' is written?/पेरिप्लस ऑफ द एरिथ्रिअन सी' किस भाषा में लिखी गयी?

Correct Answer: (a) Greek/यूनानी
Solution:'पेरीप्लस ऑफ द एरीब्रिअन सी' नामक पुस्तक एक अज्ञात यूनानी लेखक द्वारा 80 ई. में यूनानी भाषा में लिखी गई। इस पुस्तक के माध्यम से भारत के समुद्री तटों के बारे में जानकारियाँ प्राप्त होती है। यह पुस्तक रोमन, मिन के बन्दरगाहों, तथा हार्न ऑफ अफ्रीका के देशों के बारे में तथा पूर्वी दुनिया के बीच व्यापार का वर्णन करती है।

10. Who was the Viceroy of India at the time of foundation of Indian National Congress?/भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय भारत का वायसराय कौन था?

Correct Answer: (c) Lord Dufferin/लॉर्ड डफरिन
Solution:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिसम्बर, 1885 में बम्बई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज के भवन में हुई थी। उस समय लार्ड डफरिन भारत का वायसराय था। कांग्रेस की स्थापना एलन आक्टेवियन ह्यूम (संस्थापक) के नेतृत्व में हुई थी तथा इसके प्रथम अधिवेशन के अध्यक्ष व्योमेश चन्द्र बनर्जी थे। प्रारम्भ में इसका नाम 'भारतीय राष्ट्रीय संघ' था परन्तु दादाभाई नौरोजी के सुझाव पर इसका नाम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कर दिया गया।