उत्तराखण्ड समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री) परीक्षा, 2021 सामान्य अध्ययन, सामान्य बुद्धि परीक्षण एवं सामान्य हिन्दी (Part-I)

Total Questions: 75

11. In which year Gadar party was formed? गदर पार्टी का गठन किस वर्ष किया गया था?

Correct Answer: (c) 1913
Solution:गदर पार्टी की स्थापना 1 नवम्बर, 1913 ई. को अमेरिका के सैनफ्रांसिस्को नगर में हुई। लाला हरदयाल इसके संस्थापक थे, जबकि इस पार्टी के अध्यक्ष सोहन सिंह भाकना थे। इस पार्टी के अन्य प्रमुख नेता रासबिहारी बोस, रामचन्द्र, मैडम भीकाजी कामा आदि थे। इन्होंने गदर पत्रिका का प्रकाशन भी किया।

12. In which year Vernacular Press Act was passed? किस वर्ष वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट पारित किया गया?

Correct Answer: (a) 1878
Solution:वर्नाकुलर प्रेस अधिनियम 1878 ई. में पारित किया गया। इस अधिनियम को लार्ड लिटन द्वारा पारित कराया गया। इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य भारतीय भाषा के समाचार पत्रों को अधिक नियंत्रण में लेना तथा ब्रिटिश सरकार विरोधी लेखों को दबाना था। इस अधिनियम को न मानने वाले पत्रों पर सजा का भी प्रावधान था। इसे मुंह बन्द करने वाला अधिनियम भी कहा गया। इस अधिनियम का प्रभाव यह रहा कि भारतीय समाचार पत्रों की भाषा एवं प्रवृत्ति प्रभावित हुई। भारतीय भाषाओं के समाचार पत्रों ने इसका विरोध किया।

13. Gandhi-Irwin Pact was signed in the year: गाँधी-इरविन समझौते पर किस वर्ष हस्ताक्षर हुए?

Correct Answer: (b) 1931
Solution:गांधी-इरविन समझौता 5 मार्च, 1931 को हुआ। इसे दिल्ली पैक्ट के नाम से भी जानते है। इस समझौते के तहत सविनय अवज्ञा आन्दोलन का स्थगन, बिना नमक कर दिये, नमक बनाने की छूट (किनारों पर), हिंसा आरोपियों के अलावा राजनीतिक बंदियों की रिहाई, कांग्रेस द्वारा ब्रिटिश सामान का बहिष्कार न करना आदि थे। कांग्रेस नेताओं ने इसका स्वागत किया। के.एम. मुंशी ने इस समझौते को 'भारत के सांविधानिक इतिहास की एक युग प्रवर्तक घटना' कहा इस समझौते के संदर्भ में सरोजिनी नायडू ने गाँधी और इरविन को 'दो महात्मा' की संज्ञा दी थी।

14. Poona Pact was signed on पूना समझौता पर हस्ताक्षर कब हुए?

Correct Answer: (c) 24th September, 1932/24 सितम्बर, 1932
Solution:पूना समझौता 24 सितम्बर, 1932 को गांधी जी और दलित नेता बी.आर. अम्बेडकर के मध्य हुआ और इसी दिन इस पर हस्ताक्षर किये गए। इस समझौते के तहत दलितों के लिए पृथक निर्वाचन व्यवस्था समाप्त कर दी गई तथा विभिन्न प्रान्तीय मण्डलों में दलित वर्ग के लिए 148 सीटें तथा केन्द्रीय विधान मण्डल में 18 प्रतिशत सीटें आरक्षित कर दी गई। ब्रिटिश प्रधानमंत्री रैम्जे मैकडोनाल्ड द्वारा जारी साम्प्रदायिक पंचाट में पृथक निर्वाचन पद्धति को मुसलमानों के साथ-2 दलित वर्गों पर लागू करने के कारण महात्मा गाँधी द्वारा जेल में आमरण अनशन प्रारम्भ कर दिया गया था। इस अनशन का समापन पूना समझौते के बाद हुआ।

15. When was the Non-Cooperation Movement withdrawn? असहयोग आंदोलन कब वापस लिया गया?

Correct Answer: (b) 1922
Solution:चौरी-चौरा की घटना से आहत होने के कारण गांधी जी ने असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने का निर्णय लिया तथा 12 फरवरी, 1922 को बारदोली में हुई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में इस आन्दोलन को समाप्त करने की घोषणा की गई। मोतीलाल नेहरू, सुभाषचन्द्र बोस, सी.आर. दास, जवाहरलाल नेहरू, अलीबंधु, लाला लाजपत राय आदि नेताओं ने आन्दोलन को वापस लेने के निर्णय की आलोचना की।

16. Third Battle of Panipat took place in the year पानीपत का तृतीय युद्ध किस वर्ष हुआ था?

Correct Answer: (b) 1761
Solution:पानीपत का तृतीय युद्ध 14 जनवरी, 1761 को मराठों तथा अहमदशाह आब्दाली (अफगान) के मध्य हुआ। इसमें मराठों का नेतृत्व सदाशिव राव भाऊ ने किया था। इस युद्ध में मराठों की पराजय हुई और पेशवा के पुत्र एवं अनेकों सेनापतियों सहित बड़ी संख्या में सैनिक मारे गए। इस युद्ध का प्रमुख कारण मराठों द्वारा पंजाब पर कब्जा किया जाना था जो कि पहले अफगानों के नियंत्रण में था।

17. Who used to say? "I want to be Gokhale of Muslims": / कौन कहा करता था कि "मैं मुसलमानों का गोखले बनना चाहता हूँ"?

Correct Answer: (b) Mohammad Ali Jinnah/मोहम्मद अली जिन्ना
Solution:प्रश्नगत कथन मोहम्मद अली जिन्ना का है। मोहम्मद अली | जिन्ना अपने आरम्भिक राजनीतिक जीवन की शुरूआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से की थी तथा राजनीतिक रूप से उदारवादी एवं राष्ट्रवादी थे। आगे चलकर इनका झुकाव साम्प्रदायिक राजनीति की ओर बढ़ने लगा। इन्होंने 1940 में मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन की अध्यक्षता की, जिसमें पृथक पाकिस्तान की माँग को स्वीकार किया गया।

18. Which Sultan of Delhi wrote his autobiography? दिल्ली के किस सुल्तान ने अपनी आत्मकथा लिखी?

Correct Answer: (d) Firoz Tughlaq/फिरोज तुगलक
Solution:फिरोजशाह तुगलक ने अपनी आत्मकथा फारसी भाषा में 'फुतुहत-ए-फिरोजशाही' नाम से लिखी है। फिरोजशाह तुगलक ने फारसी एवं संस्कृत भाषा साहित्य के विकास को प्रोत्साहित किया। इसके काल में फारसी भाषा का सर्वाधिक विकास हुआ। बरनी ने 'तारीख-ए फिरोजशाही' की रचना की थी

19. When did Shyam Ji Krishna Verma establish 'India House' in London? / श्यामजी कृष्ण वर्मा ने लन्दन में 'इंडिया हाऊस' की स्थापना कब की?

Correct Answer: (c) 1905
Solution:इंडिया होमरूल सोसाइटी की स्थापना 1905 में लंदन में श्याम जी कृष्ण वर्मा ने की थी। इसी सोसाइटी ने इण्डिया हाउस की स्थापना की। यह भारत के बाहर विदेशी धरती पर स्थापित सबसे पुरानी क्रान्तिकारी संस्था थी। इण्डिया हाउस के प्रमुख सदस्य मदन लाल धींगरा, वी.डी. सावरकर, हरदयाल थे। इसी सोसाइटी के सदस्य मदनलाल धींगरा ने । जुलाई, 1909 को भारत सचिव के राजनीतिक सलाहकार कर्जन वाइली की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

20. How many members of Uttarakhand are represented in the Lok Sabha?/उत्तराखण्ड के कितने सदस्य लोक सभा में प्रतिनिधित्व करते हैं?

Correct Answer: (b) 05
Solution:लोकसभा में उत्तराखण्ड के 5 सदस्य प्रतिनिधित्व करते हैं तथा राज्यसभा में उत्तराखण्ड के सदस्यों की संख्या 3 है। इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड में विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 70 है।