उत्तराखण्ड समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री) परीक्षा, 2021 सामान्य अध्ययन, सामान्य बुद्धि परीक्षण एवं सामान्य हिन्दी (Part-I)

Total Questions: 75

31. Who was the Chairman of the 15th Finance Commission of India? भारत के 15वें वित्त अयोग के अध्यक्ष कौन थे?

Correct Answer: (d) N.K. Singh/एन.के. सिंह
Solution:भारत के 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन.के. सिंह है। वित्त आयोग एक संवैधानिक निकाय है। इसका उपबन्ध संविधान के अनुच्छेद 280 में है। इसका प्रमुख कार्य संघ एवं राज्यों के बीच शुद्ध आगमों (करों) का वितरण है।

32. According to World Bank's annual Report 2020 on 'The Ease of Doing Business', the India's rank is/ व्यवसाय करने में आसानी' पर विश्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट 2020 के अनुसार भारत की रैंक है

Correct Answer: (d) 63d/63वीं
Solution:व्यवसाय करने में आसानी (Ease of doing Business) पर विश्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट 2020 के अनुसार भारत की रैंक 190 देशों में 63 वीं थी जो अक्टूबर 2019 में प्रकाशित की गई थी। इस रिपोर्ट को पहली बार वर्ष 2003 मे जारी किया गया था। इस रिपोर्ट के मानकों मे व्यवसाय शुरू करना, निर्माण परमिट, विद्युत उपलब्धता, संपत्ति पंजीकरण, ऋण उपलब्धता, अल्पसंख्यक निवेशकों की सुरक्षा, करों का भुगतान, सीमा पार व्यापार, अनुबंध प्रवर्तन और दिवाला समाधान शामिल है। वर्तमान में, आंकड़ों में अनियमितता पाये जाने के कारण विश्व बैंक द्वारा इस रिपोर्ट का प्रकाशन बन्द कर दिया गया है।

33. The belief that economic growth will percolate down to all sectors, is known as यह धारणा की आर्थिक वृद्धि सभी क्षेत्रों में नीचे तक पहुँचेगी, को जाना जाता है :

Correct Answer: (b) Trickle Down/ट्रिकल डाउन
Solution:टपकन सिद्धान्त (ट्रिकल डाउन) किसी देश में राष्ट्रीय आय की उच्च विकास दर का लाभ समाज के सबसे निचले पायदान पर बैठे लोगों तक पहुँचने का सिद्धान्त है। इस सिद्धांत के अनुसार अमीर वर्ग का ध्यान रखने वाली नीतियाँ बनाने से अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी और इसका फायदा सबको होगा जिनमें गरीब भी शामिल है। इस सिद्धान्त की मान्यता है कि प्रति-व्यक्ति आय में वृद्धि के साथ-साथ समाज में आय व धन के वितरण की असमानताओं में कमी आती है।

34. Which one of the following is not a greenhouse gas?/ निम्नलिखित में से कौन कौन एक ग्रीन हाऊस गैस नहीं है?

Correct Answer: (c) Oxygen/ऑक्सीजन
Solution:हरित गृह प्रभाव के लिए उत्तरदायी, वातावरण में उपस्थित कुछ गैसें वातावरण के तापमान में अपेक्षाकृत अधिक वृद्धि कर देती हैं, इन्हें ग्रीन हाउस गैस कहा जाता है इनमें कार्बन डाईऑक्साइड, मीथेन, ओजोन, नाइट्रस ऑक्साइड और जलवाष्प आदि शामिल हैं।

35. What is that share of agriculture in India's GDP in 2020-21 as per Economic Survey आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 के अनुसार, 2020-21 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का हिस्सा क्या है?

Correct Answer: (b) 19.9%
Solution:आर्थिक समीक्षा 2020-21 के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का हिस्सा 19.9% है। जबकि वित्तीय वर्ष 2019-20 में यह 17.8% था। देश के सकल मूल्यवर्धन (GVA) में कृषि और संबद्ध क्षेत्र का योगदान 2021-22 में 18.8% था। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार देश का लगभग 54.6% कार्यबल कृ५ि कार्य और सम्बद्ध क्षेत्र की गतिविधियों में संलग्न है। प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था।

36. In which year the 'Smart Cities Mission' was launched?/ स्मार्ट सिटीज मिशन' किस वर्ष में आरम्भ किया गया था?

Correct Answer: (a) 2015
Solution:'स्मार्ट सिटीज मिशन' भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 में आरम्भ किया गया १..। यह भारत सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के तहत एक अभिनव पहल है। इसका उद्देश्य उन शहरों को बढ़ावा देना है जो मूल बुनियादी ढाँचा प्रदान करते हैं और अपने नागरिकों को स्वच्छ एंव टिकाऊ वातावरण तथा 'स्मार्ट' समाधान के अनुप्रयोग द्वारा अच्छी गुणवत्ता युक्त जीवन प्रदान करते है।

37. The Fiscal deficit in the Union Budget 2021-22 of India is targeted at/भारत के केन्द्रीय बजट 2021-22 में राजकोषीय घाटा लक्षित है :

Correct Answer: (d) 6.8% of GDP/GDP का 6.8%
Solution:भारत के केन्द्रीय बजट 2021-22 में राजकोषीय घाटा GDP का 6.8 प्रतिशत लक्षित किया गया है। जबकि 2021-22 में राजकोषीय घाटे का संशोधित अनुमान 6.9% है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तुत बजट में घाटे का बजटीय अनुमान निम्नलिखित है-

राजकोषीय घाटा                     5.9%
राजस्व घाटा                           2.9%
प्रभावी राजस्व घाटा                1.7
प्राथमिक घाटा                        2.3%
प्रश्नकाल के अनुसार, विकल्प (d) सही है।

38. National Institute of Plant Genome Research is located at/राष्ट्रीय पादप जीनोम अनुसंधान संस्थान स्थित है :

Correct Answer: (c) New Delhi/नई दिल्ली
Solution:राष्ट्रीय पादप जीनोम अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली मे स्थित है, जिसे पहले राष्ट्रीय पादप जीनोम अनुसंधान केन्द्र के रूप में जाना जाता था। यह भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग का एक स्वायत्त संस्थान है। इस संस्थान की औपचारिक घोषणा प्रो० डॉक्टर जे.सी. बोस के जन्म दिवस के अवसर पर 30 नवम्बर, 1997 को की गयी थी। अतः विकल्प (c) सही है।

39. Which of the following is presently are largest goods export partner of India? निम्नलिखित में से कौन भारत का वर्तमान में सबसे बड़ा वस्तु निर्यात साझीदार है?

Correct Answer: (d) U.S.A./यू.एस.ए.
Solution:आर्थिक समीक्षा-2022-23 के अनुसार, अप्रैल-नवंबर, 2022 की अवधि में भारत के लिए शीर्ष निर्यात गंतव्य देश क्रमशः संयुक्त राज्य अमेरिका (17.8%), संयुक्त अरब अमीरात (7.0%) तथा नीदरलैण्ड (4.1%) है। प्रश्नकाल के दौरान एवं वर्तमान में भी विकल्प (d) सही है।

40. Which one among the following is not Cold Current?/निम्न में से कौन सी शीत (ठण्डी) धारा नहीं है?

Correct Answer: (d) Norwegian Current/नार्वेजियाई धारा
Solution:महासागरीय धाराओं को तापमान के आधार पर गर्म व ठण्डी जल धाराओं में वर्गीकृत किया जाता है। प्रश्नानुसार दी गयी जलधाराओं में नार्वेजियन जलधारा गर्म महासागरीय धारा है जो कि उत्तरी अटलांटिक प्रवाह का ही भाग है। जबकि कैलिफोर्निया धारा, बेंगुला धारा तथा ओयासिवो धारा ठण्डी महासागरीय जलधारायें है। बेंगुला धारा दक्षिणी अटलांटिक महासागर में तथा कैलिफोर्निया तथा ओयासिवो धारा उत्तरी प्रशान्त महासगार में प्रवाहित होती है। अतः विकल्प (d) सही है।