उत्तराखण्ड समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री) परीक्षा, 2021 सामान्य अध्ययन, सामान्य बुद्धि परीक्षण एवं सामान्य हिन्दी (Part-I)

Total Questions: 75

51. Which Minister resigned from the council of Ministers in India due to controversial Farm laws?/भारत के किस मंत्री ने विवादित कृषि कानून पर केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् से इस्तीफा दे दिया?

Correct Answer: (a) Harsimrat Kaur Badal/हरसिमरत कौर बादल
Solution:केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कृषि विधेयक के खिलाफ केन्द्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। ध्यातव्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी। 17 सितम्बर, 2020 को इस कानून को संसद से मंजूरी मिली थी, जिसका किसान विरोध कर रहे थे।

52. Which country is not part of 'Quad'? कौन सा देश 'क्वाड' का हिस्सा नहीं है?

Correct Answer: (d) New Zealand/न्यूजीलैण्ड
Solution:न्यूजीलैण्ड हिन्द-प्रशान्त क्वाड समूह का हिस्सा नहीं है। हिन्द-प्रशान्त क्वाड समूह में भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका शामिल हैं। यह एक अनौपचारिक रणनीतिक वार्ता मंच है। इसका उद्देश्य मुक्त, स्वतंत्र और समृद्ध हिन्द-प्रशान्त क्षेत्र को बनाये रखना है। 20 मई, 2023 को क्वाड नेताओं का शिखर सम्मेलन जापान के हिरोशिमा में हुआ।

53. Which Company in India has produced the 'Covovax'?/भारत की किस कंपनी ने 'कोवोवैक्स' का उत्पादन किया है?

Correct Answer: (c) Serum Institute of India/सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डिया
Solution:'कोवोवैक्स' का उत्पादन भारत की 'सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया' ने किया है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्रा० लि० विश्व की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कम्पनी है। इसकी स्थापना 1966 में डा. साइरस पूनावाला ने प्रतिरक्षात्मक दवाओं के उत्पादन के उद्देश्य से की थी।

54. Who has been conferred 29th 'Saraswati Samman' award? 29वाँ 'सरस्वती सम्मान' पुरस्कार किसे दिया गया?

Correct Answer: (b) Vasdev Mohi/वासदेव मोही
Solution:16 जनवरी, 2020 को प्रसिद्ध सिंधी साहित्यकार वासदेव मोही को वर्ष, 2019 के 29 वें सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार उनके कहानी संग्रह 'चेकबुक' के लिए दिया गया है। ध्यातव्य है कि वर्ष 2022 का 32वाँ सरस्वती सम्मान 'शिवसंकरी जी' को उनके तमिल संस्करण सूर्यवंशम के लिए दिया गया है।

55. The two countries which are connected with 'Maitri Setu Bridge'? वे देश जो 'मैत्री सेतु पुल' से जुड़े हुए हैं?

Correct Answer: (c) India & Bangladesh/भारत और बांग्लादेश
Solution:भारत और बांग्लादेश 'मैत्री सेतु पुल' से जुड़े हुए है। 'मैत्री सेतु' नामक इस पुल का निर्माण फेनी नदी पर किया गया है जो भारत के त्रिपुरा राज्य और बांग्लादेश के बीच प्रवाहित होती है। 1.9 किमी. लंबा यह पुल सबरूम (त्रिपुरा) को रामगढ़ (बांग्लादेश) के साथ जोड़ता है। इस पुल का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा ₹133 करोड़ की लागत से पूरा किया गया है।

56. Who is the Chief of International Monetary Fund?/अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रमुख कौन है?

Correct Answer: (a) Kristalina Georgieva/क्रिस्टलीना जार्जीवा
Solution:बुल्गारिया की अर्थशास्त्री क्रिस्टलीना जार्जीवा को अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रमुख नियुक्त किया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष 190 सदस्य देशों वाला एक संगठन हैं जिनमें से प्रत्येक देश के लिए वित्तीय महत्व के अनुपात में IMF के कार्यकारी बोर्ड में प्रतिनिधित्व प्राप्त है। IMF के उद्देश्य वैश्विक मौद्रिक सहयोग को बढ़ावा देना, वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करना, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और सतत् आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देना आदि है। इसका मुख्यालय वाशिंगटन डी.सी. में है।

57. Who has been appointed as President of Olympic Committee till 20257/2025 तक ओलंपिक कमेटी का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

Correct Answer: (a) Thomas Bach/थॉमस बाक
Solution:थॉमस बाक को अगले चार वर्ष (2025 तक) के लिए अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति का अध्यक्ष चुना गया है। IOC की स्थापना 23 जून, 1894 में पेरिस फ्रांस में हुई। ध्यातव्य है कि शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का अयोजन 4 से 20 फरवरी, 2022 को बीजिंग, चीन में किया गया।

58. Who won the IPL 2020? आई.पी.एल. 2020 को किसने जीता?

Correct Answer: (a) Mumbai Indians/मुम्बई इंडियन्स
Solution:मुम्बई इंडियन्स टीम आई.पी.एल. 2020 की विजेता रही। इसके साथ ही वह सर्वाधिक 5 बार आई.पी.एल. जीतने वाली टीम बन गई। ध्यातव्य है कि चेत्रई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को पराजित करके आई.पी.एल. 2021 खिताब को अपने नाम किया। यह आई.पी.एल. का 14वां संस्करण था। आई.पी.एल. 2023 (16वाँ संस्करण) का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर जीता।

59. Louis Gluck, Noble Winner for Literature in 2020 is from which country?/2020 में साहित्य के लिए नोबल पुरस्कार जीतने वाले लुइस ग्लूक किस देश से हैं?

Correct Answer: (d) U.S.A./यू.एस.ए.
Solution:वर्ष 2020 में साहित्य के लिए नोबल पुरस्कार जीतने वाली लुइस ग्लूक यू.एस.ए. से सम्बन्धित है। उन्हें यह पुरस्कार 'उनका अचूक काव्यात्मक स्वर जो खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाता है' के लिए दिया गया था। ध्यातव्य है कि वर्ष 2022 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी अर्नो को प्रदान किया गया है।

60. Which one of the following lake is located in Champawat district of Uttarakhand?/उत्तराखण्ड के चम्पावत जनपद में निम्न में से कौन सी झील अवस्थित है?

Correct Answer: (a) Shyamalatal/श्यामलाताल
Solution:श्यामलाताल झील चम्पावत जिले में स्थित है। श्यामलाताल झील के किनारे विवेकानंद आश्रम स्थित है स्वामी विवेकानंद ने इस झील के किनारे योग साधना किया था। इस झील में सफेद कमल के फूल खिलते है। चम्पावत का प्रसिद्ध झूला मेला इस झील के किनारे लगता है। अन्य प्रमुख झीले है।

तड़ागताल - अल्मोड़ा

चोराबाड़ी - रुद्रप्रयाग

डोडीताल - उत्तरकाशी