उत्तराखण्ड समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री) परीक्षा, 2021 सामान्य अध्ययन, सामान्य बुद्धि परीक्षण एवं सामान्य हिन्दी (Part-II)

Total Questions: 75

11. Which of the following is not a flightless bird? निम्नलिखित में से कौन सा पक्षी उड़ानरहित नहीं है?

Correct Answer: (d) Sarus-Crane/सारस-क्रेन
Solution:दिये गये विकल्पों में सारस-क्रेन उड़ान रहित नहीं है। सारस विश्व का सबसे विशाल उड़ने वाला पक्षी है। इसे क्रौंच के नाम से भी जाना जाता है। शुतुरमुर्ग सबसे बड़ा जीवित और दौड़ने वाला पक्षी है। इसका अण्डा सबसे बड़ा होता है जिसकी ल. 15-20 सेमी., व्यास 10-15 सेमी. तथा वजन 1.65 से 1.78 किग्रा. तक होता है। कीवी भी एक तेज दौड़ने वाला पक्षी है जो न्यूजीलैण्ड में पाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम एप्टेरिक्स है। एमू एक विशालकाय एवं उड़ान रहित पक्षी है। जो विश्व का दूसरा सबसे बड़ा पक्षी है। यह ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पक्षी है।

12. Trinitro Tolune (TNT) is a/an ट्राइनाइट्रो टोलूइन (टी.एन.टी.) है :

Correct Answer: (c) Explosive/विस्फोटक
Solution:ट्राईनाइट्रो टालूईन सर्वाधिक प्रयोग किये जाने वाला एक विस्फोटक है। इसकी खोज 1863 ई0 में की गई थी। यह टालुईन (C₂H₃CH₃) की सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल (H₂SO₄) एवं नाइट्रिक अम्ल 5(HNO3) की क्रिया से बनाया जाता है। इसका सर्वाधिक प्रयोग सेना, औद्योगिक क्षेत्रों तथा खदानों आदि में किया जाता है।

13. The first successfully launched satellite of India was/भारत का प्रथम सफलतापूर्वक प्रक्षेपित उपग्रह है :

Correct Answer: (a) Aryabhatt/आर्यभट्ट
Solution:भारत का प्रथम सफलतापूर्वक प्रक्षेपित उपग्रह 'आर्यभट्ट' था। इसका निर्माण भारत में किया गया था इसको रूस के कॉसमॉस-3m रॉकेट से 19 अप्रैल, 1975 को प्रक्षेपित किया गया था।

14. Sickle cell anaemia is a disease of दात्र कोशिका अरक्तता रोग है :

Correct Answer: (b) Red blood cells रक्ताणुओं का (लाल रूधिर/रक्त कोशिकाओं)
Solution:दात्र कोशिका अरक्तता (Sickle cell Anaemia) एक आनुवंशिक रक्त रोग है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाओं में सामान्य हीमोग्लोबिन के स्थान पर Hbs हीमोग्लोबिन होने के कारण लाल रक्त कोशिकाएँ आक्सीजन के अभाव में हसिया के आकार की हो जाती है। सिकल सेल एनीमिया के लक्षण शिशु अवस्था में सामने आने लगते है। इसमें रक्त कोशिकाएँ टूटने लगती है, जिसके कारण हल्का पीलिया होने से बच्चे का शरीर पीला दिखाई देता है। तिल्ली बढ़ जाती है किन्तु निरन्तर रक्त प्रवाह अवरूद्ध होने के कारण छोटी भी हो जाती है। रक्त गाढ़ा होने के कारण स्थानीय तौर पर छोटे-छोटे थक्के बनते रहते है जिससे शरीर के विभिन्न अंग प्रभावित होते है।

15. Who was the President of Indian Congress at the time of India's independence?/भारतवर्ष की स्वतंत्रता के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था?

Correct Answer: (b) J.B. Kripalani/जे.बी. कृपलानी
Solution:भारतवर्ष की स्वतंत्रता के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष आचार्य जे.बी. कृपलानी थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिसम्बर, 1885 में बम्बई में सर ए.ओ. ह्यूम द्वारा की गई थी। व्योमेश चन्द्र बनर्जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष थे तथा बदरूद्दीन तैय्यबजी जी इसके प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष (1887 ई. मद्रास) थे।

16. How many numbers from 1 to 100 are there, each of which is not only exactly divisible by 4 but also has 4 as a digit?/1 से 100 के मध्य ऐसी कितनी संख्याएँ हैं, जो न केवल 4 से पूर्णतः विभाजित हों बल्कि 4 उनका एक अंक भी हो ?

Correct Answer: (a) 7
Solution:

1 से 100 के मध्य ऐसी संख्याएँ जो न केवल 4 से पूर्णतः विभाजित हों बल्कि 4 उनका एक अंक भी हो-

4, 24, 40, 44, 48, 64, 84 अतः ऐसी संख्याएं 7 होंगी।

17. X is twice as old as Y at present. Three years ago X was three times as old as Y. How old is X now?/वर्तमान में X की आयु Y की आयु से दुगुनी है। तीन वर्ष पूर्व X, Y से तीन गुना बड़ा था। अब X की आयु क्या है?

Correct Answer: (d) 12 years/12 वर्ष
Solution:प्रश्नानुसार, वर्तमान में
X=2Y-(1)
तीन वर्ष पूर्व (X-3) = 3(Y-3))
X - 3 = 3\times\frac{X}{2}-9]
[समी. (1) से ४ का मान रखने पर]
Y
[\frac{X}{2}=6]
[X=12\overline{49}]

18. When 13 times of a number is added to the number itself, the result is 112. Find the number. / वह संख्या ज्ञात कीजिए जिसमें उसी संख्या का तेरह गुना को जोड़ने पर 112 प्राप्त होती है।

Correct Answer: (b) 8
Solution:

माना संख्या = X

⇒ X + 13X = 112

⇒ 14X = 112

⇒ X = 8

19. A hall 200m ×50m is to be paved with square tiles. If the price of one tile of 10cm * 10cm is 3.50. then find the cost of paving the hall. A 200 मी. × 50 मी. के एक सभागार में टाईल लगायी जानी है। यदि 10 सेमी. × 10 सेमी. की एक टाईल का मूल्य र 3.50 हो, तो सभागार में टाईल लगाने की कीमत निकालिए।

Correct Answer: (c) 35 laks,/₹ 35 लाख
Solution:सभागार का क्षे. (=200\times50) मी.2
= 10,000 मी.2
वर्गाकार टाइल का क्षे. (=10\times10=100) सेमी. 2
[=\frac{1}{100}\mathbb{H}_{.}^{2}]
सभागार में लगने वाले टाईलों की संख्या =
10,000
1
100
[=10,00,000]
1 टाईल की कीमत = ₹ 3.50
सभागार में टाईल लगाने की कीमत
10,00,000 × 3.5
[=35,00,000]

20. A man spends 2/5 of his salary on food, salary on house rent and 1/8 3/10 of the salary on clothes. He still has 1,400, left with him. His salary is एक आदमी अपने वेतन का 3/10 2/5 भाग भोजन पर, वेतन का भाग मकान का किराया और वेतन का 1/8 भाग वस्त्रों पर खर्च करता है। अब भी उसके पास ₹ 1400 बचते है। उसका वेतन है-

Correct Answer: (c) ₹8,000
Solution:

माना व्यक्ति का वेतन = ₹x

प्रश्नानुसार, (x-(\frac{2x}{5}+\frac{3x}{10}+\frac{x}{8})=1400) [x-\frac{33x}{40}=1400] [7x=1400\times40] [x=200\times40=8000] अभीष्ट वेतन ₹8000