उत्तराखण्ड समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री) परीक्षा, 2021 सामान्य अध्ययन, सामान्य बुद्धि परीक्षण एवं सामान्य हिन्दी (Part-II)Total Questions: 7541. In the following, find the missing number : निम्नलिखित में, लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए :68 : 130 : : ? : 350(a) 210(b) 222(c) 232(d) 260Correct Answer: (b) 222Solution:(68=64+4=(4)^{3}+4)(130=125+5=(5)^{3}+5) (?=216+6=(6)^{3}+6=222) (350=343+7=(7)^{3}+7) अतः अभीष्ट उत्तर विकल्प (b) होगा।42. If REASON is coded as 5 and BELIEVED as 7, then what is the code of GOVERNMENT? यदि REASON का कूट 5 और BELIEVED का 7 है, तब GOVERNMENT का कूट क्या है?(a) 7(b) 8(c) 9(d) 10Correct Answer: (c) 9Solution:(कूट : अक्षरों की संख्या - 1 = संख्या) जैसे REASON शब्द में 6 अक्षर हैं और इसका कूट 6-1 = 5 है। & BELIEVED शब्द में 8 अक्षर हैं और इसका कूट 8-1 = 7 है। उसी प्रकार GOVERNMENT शब्द में 10 अक्षर हैं और इसका कूट 10-1 = 9 होगा।43. A group of numbers is given, choose another similar group of numbers :/ दिए हुए संख्या समूह के समरूप दूसरा संख्या समूह चुनें :(32, 24, 8)(a) (36, 32, 42)(b) (34, 24, 14)(c) (24, 16, 0)(d) (42, 34, 16)Correct Answer: (c) (24, 16, 0)Solution:जिस प्रकारअतः अभीष्ट विकल्प (c) दिये गये संख्या समूह के समरूप दूसरा संख्या समूह होगा।44. Find the number which is different from others in the following group: / नीचे दिए गए समूह में उस संख्या को ज्ञात कीजिए जो अन्य संख्याओं से अलग है :8314, 2709, 1315, 2518(a) 8314(b) 2709(c) 1315(d) 2518Correct Answer: (a) 8314Solution:विकल्प (a) अन्य सभी से असंगत है। क्योंकि अन्य संख्याओं में प्रथम तीन अंकों का योग इकाई अंक के बराबर है।[2709=2+7+0=9][1315=1+3+1=5][2518=2+5+1=8][8314=8+3+1=12\ne4]45. A, P, R, X, S and Z are sitting in a row. S and Z are in the centre and A and P are at the ends. R is sitting just on the left of A. Then, who is sitting on the right of P? A, P, R, X, S और Z एक पंक्ति में बैठे हैं। S एवं Z मध्य में हैं और A एवं P छोर पर हैं। R बिल्कुल A के बायीं तरफ बैठा है। तब P के दायीं ओर कौन बैठा है?(a) A(b) S(c) Z(d) XCorrect Answer: (d) XSolution:उपर्युक्त चित्र से स्पष्ट है कि P के दायीं ओर X होगा। अतः अभीष्ट विकल्प (d) होगा।46. निम्नलिखित में से सही वर्तनी वाला शब्द कौन सा है?(a) ऊषा(b) संन्यासी(c) अनुग्रहीत(d) व्यवसायिकCorrect Answer: (b) संन्यासीSolution:संन्यासी' दिये गये शब्दों में शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है। अन्य शब्दों का शुद्ध रूप होगा-अशुद्ध शब्दशुद्ध शब्दऊषाउषाअनुग्रहीतअनुगृहीतव्यवसायिकव्यावसायिक47. निम्नलिखित में से कौन सा विशेष्य-विशेषण का उदाहरण नहीं है?(a) संगृहीत(b) संयत(c) क्षम्य(d) कोचवानCorrect Answer: (d) कोचवानSolution:दिये गये शब्दों में 'कोचवान' विशेष्य-विशेषण का उदाहरण नहीं है, जबकि शेष शब्द विशेष्य-विशेषण के उदाहरण है। कोचवान संज्ञा शब्द है।48. निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य गलत है?(a) आँखों से आँसू बहने लगा।(b) मैं प्रातः काल टहलता हूँ।(c) मैं आपके दर्शन करने आया हूँ।(d) उसके प्राण उड़ गये।Correct Answer: (a) आँखों से आँसू बहने लगा।Solution:'आँखों से आँसू बहने लगा' वाक्य गलत है। इसका शुद्ध रूप होगा 'आँखों से आँसू बहने लगे'। जबकि दिये गये शेष वाक्य शुद्ध हैं। 'आँसू' का प्रयोग सदैव बहुवचन में होता है।49. निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य सही है?(a) दही बहुत खट्टी है।(b) मेरी कोट खूँटी पर टंगी है।(c) मैं अभिभावक पर श्रद्धा रखता हूँ।(d) मैंने बाज़ार अवश्य जाना है।Correct Answer: (c) मैं अभिभावक पर श्रद्धा रखता हूँ।Solution:दिये गये वाक्यों में 'मैं अभिभावक पर श्रद्धा रखता हूँ' वाक्य सही है, जबकि शेष वाक्य अशुद्ध हैं, जिसका शुद्ध रूप निम्नलिखित है-अशुद्ध शब्दशुद्ध शब्ददही बहुत खट्टी है।दही बहुत खट्टा है।मेरी कोट खूँटी पर टंगी है।मेरा कोट खूँटी पर टंगा है।मैंने बाजार अवश्य जाना है।मुझे बाजार अवश्य जाना है।50. निम्नलिखित में से कौन सा 'घोड़े' का पर्यायवाची नहीं है?(a) हय(b) बाजी(c) सैंधव(d) गयंदCorrect Answer: (d) गयंदSolution:दिये गये शब्दों में 'गयंद' घोड़े का पर्यायवाची नहीं है जबकि शेष शब्द घोड़े के पर्याय हैं। 'गयंद' हाथी का पर्याय है। हाथी के अन्य पर्याय-गजेन्द्र, मतंग, गज, कुंजर, द्विप इत्यादि हैं।Submit Quiz« Previous12345678Next »