उत्तराखण्ड समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्री) परीक्षा, 2021 सामान्य अध्ययन, सामान्य बुद्धि परीक्षण एवं सामान्य हिन्दी (Part-II)

Total Questions: 75

51. निम्नलिखित में से कौन सा शुद्ध वर्तनी वाला है?

Correct Answer: (c) अहोरात्र
Solution:दिये गये शब्दों में 'अहोरात्र' शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है, जबकि अन्य शब्दों की शुद्ध वर्तनी निम्नलिखित है-
अशुद्ध शब्दशुद्ध शब्द
अभ्यारण्यअभयारण्य
अतिश्योक्तिअतिशयोक्ति
अधोपतनअधःपतन

52. 'मूर्ख व्यक्ति प्रायः बहुत बोलते हैं।' में विशेष्य-विशेषण है-

Correct Answer: (a) मूर्ख
Solution:'मूर्ख व्यक्ति प्रायः बहुत बोलते हैं।' वाक्य में 'मूर्ख' विशेष्य- विशेषण हैं।

53. 'दीयासलाई' का तत्सम रूप क्या होगा?

Correct Answer: (b) दीपशलाका
Solution:'दीयासलाई' का तत्सम रूप 'दीपशलाका' होगा। दिये गये अन्य विकल्प गलत हैं।

54. 'प्रागैतिहासिक' के सटीक भाव को व्यक्त करने वाला सही वाक्य होगा-

Correct Answer: (c) इतिहास से पूर्व का
Solution:'प्रागैतिहासिक' के सटीक भाव को व्यक्त करने वाला सही वाक्य 'इतिहास से पूर्व का' होगा।

55. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द 'अल्प' का विलोम है?

Correct Answer: (b) बहु
Solution:दिये गये वाक्यों में 'अल्प' अन्य शब्दों के विलोम निम्नलिखित हैं- शब्द का विलोम 'बहु' होगा।
अशुद्ध शब्दशुद्ध शब्द
स्वल्पविपुल, अत्यधिक
समविषम
न्यूनअधिक

56. 'प्रवत्स्यपतिका' निम्नलिखित में से किस वाक्य के लिए उपयुक्त शब्द है?

Correct Answer: (c) जिसका पति परदेश जाने वाला हो।
Solution:प्रवत्स्यपतिका', 'जिसका पति परदेश जाने वाला हो' के लिए उपयुक्त शब्द है। दिये गये अन्य वाक्यांशों के लिए एक शब्द होगा-

• जिसका पति परदेश चला गया हो-प्रोषितपतिका

• जिसका पति परदेश से लौटने वाला हो-आगमिस्यतपतिका

• जिसका पति परदेश जाकर लौट आया हो-आगतपतिका

57. निम्नलिखित विलोमार्थी युग्म में कौन-सा शुद्ध है?

Correct Answer: (d) संपन्न-विपन्न
Solution:दिये गये विलोमार्थी युग्म में 'संपन्न-विपन्न' शुद्ध है, जबकि आयोग द्वारा जारी उत्तर में विकल्प (a) 'दयालु-अदयालु' को शुद्ध माना गया है, जो कि गलत है। अन्य शब्दों के शुद्ध विलोमार्थी युग्म निम्नलिखित है-
अशुद्ध शब्दशुद्ध शब्द
दयालुक्रूर, निर्दय
सशंकनिश्शंक, निःशंक
समविषम

58. 'सव्यसाची' का अर्थ प्रकट करने वाला वाक्यांश कौन सा है?

Correct Answer: (d) दोनों हाथ से तीर चला सकने वाला
Solution:दिये गये वाक्यों में 'दोनों हाथ से तीर चला सकने वाला', 'सव्यसाची' का अर्थ प्रकट करने वाला वाक्यांश है।

59. 'सानुनासिक' का सही विलोम है -

Correct Answer: (b) निरनुनासिक
Solution:दिये गये शब्दों में 'सानुनासिक' का सही विलोम 'निरनुनासिक' है। शेष विकल्प गलत हैं।

60. निम्नलिखित में से 'उर्वर' शब्द का विलोम है -

Correct Answer: (c) ऊसर
Solution:दिये गये शब्दों में 'उर्वर' शब्द का विलोम 'ऊसर' तथा 'अनुर्वर' दोनों होगा। अतः विकल्प (c) तथा (d) दोनों सही है जबकि आयोग द्वारा जारी उत्तर में विकल्प (c) को सही माना गया है।