Solution:उत्तर-पश्चिमी हिमालय को कश्मीर हिमालय भी कहते हैं। यहां का राकोरम, लद्दाख, जास्कर और पीरपंजाल जैसी पर्वत श्रेणियां पाई जाती हैं। हिमाचल और उत्तराखंड हिमालय पश्चिम में रावी नदी और पूर्व में काली (घाघरा की सहायक नदी) के बीच स्थित है।हिमालय की तीनों मुख्य पर्वत श्रृंखलाएं वृहद हिमालय, लघु हिमालय (जिन्हें हिमाचल में धौलाधर और उत्तराखंड में नागटीबा कहा जाता है) और शिवालिक श्रेणी, क्रमशः उत्तर से दक्षिण दिशा में इस हिमालय खंड में स्थित हैं।
दार्जिलिंग और सिक्किम हिमालय के पश्चिम में नेपाल हिमालय और पूर्व में भूटान हिमालय है। यहां तेज बहाव वाली तिस्ता नदी प्रवाहित होती है और कंचनजंगा जैसी ऊंची चोटियां और गहरी घाटियां पाई जाती हैं। इन पर्वतों के ऊंचे शिखरों पर लेपचा जनजाति और दक्षिणी भाग (विशेषकर दार्जिलिंग हिमालय) में मिश्रित जनसंख्या पाई जाती है,
जिसमें नेपाली, बंगाली और मध्य भारत की जनजातियां शामिल हैं। अरुणाचल हिमालय भूटान हिमालय से लेकर पूर्व में दिफू दर्रे तक फैला है। इस क्षेत्र की मुख्य चोटियों में कांगतो और नमचा बरवा शामिल हैं। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने अपनी मॉडल उत्तर कुंजी में विकल्प (c) सही उत्तर माना है, जो गलत है।