उत्तर का पर्वतीय प्रदेश

Total Questions: 43

11. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सी श्रेणी नवीनतम है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) हिमालय श्रेणी
Solution:हिमालय पर्वत नवीन वलित पर्वत का उदाहरण है तथा यह दिए गए विकल्पों में नवीनतम श्रेणी है। वहीं अरावली पर्वत श्रृंखला भारत में सर्वाधिक प्राचीन पर्वत श्रृंखला है। महान हिमालय को हिमाद्री पर्वत भी कहा जाता है।

12. निम्नलिखित में से कौन-सी भारत की नवीनतम पर्वत श्रेणी है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) हिमाद्री श्रेणी
Solution:हिमालय पर्वत नवीन वलित पर्वत का उदाहरण है तथा यह दिए गए विकल्पों में नवीनतम श्रेणी है। वहीं अरावली पर्वत श्रृंखला भारत में सर्वाधिक प्राचीन पर्वत श्रृंखला है। महान हिमालय को हिमाद्री पर्वत भी कहा जाता है।

13. नीचे दो कथन दिए गए हैं जिनमें एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

कथन (A): भारत में सर्वाधिक सघनता वाला भूकंपीय क्षेत्र हिमालय क्षेत्र में स्थित है।
कारण (R): हिमालय में कई अनुदैर्ध्य उत्क्रम क्षेत्र अवस्थित हैं। कूट :

Correct Answer: (a) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या है।
Solution:भारत में सर्वाधिक सघनता वाला भूकंपीय क्षेत्र हिमालय क्षेत्र में स्थित है। इस क्षेत्र का अधिकांश भाग भूकंपीय क्षेत्र (Seismic zone) IV एवं V में आता है। इस क्षेत्र के अंतर्गत भारत के पूर्वोत्तर भारत, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के क्षेत्र शामिल हैं तथा भारत में इन्हीं क्षेत्रों में हिमालय का विस्तार है। अतः कथन (A) सही है। हिमालय में कई अनुदैर्ध्य उत्क्रम (Thrust) एवं भ्रंश/ दरार (Fault) पाए जाते हैं। दक्षिण से उत्तर बढ़ने पर 'मेन फ्रंटल थ्रस्ट' (Main Frontal Thrust: MFT) मिलता है। MFT एवं MBF (Main Boundary Fault) के मध्य उप-हिमालय (शिवालिक) का विस्तार है। MBF एवं MCT (Main Central Thrust) के मध्य लघु हिमालय का विस्तार है। इसके ऊपर वृहद् हिमालय जिसे CCZ (Central Crystalline Zone) भी कहा जाता है, का विस्तार है। MCT के ऊपर 'HHC' (Higher Himalayan Crystallines) स्थित है। तिब्बत हिमालय (टेथियन) HHC एवं STDS (South Tibetan Detachment System) के मध्य अवस्थित है। इसके उत्तर में सिंधु-सांग्पो सिचर क्षेत्र (Indus-Tsangpo Suture Zone: ITSZ) अवस्थित है। ITSZ के उत्तर में ट्रांस हिमालय है। इन उत्क्रम क्षेत्रों की अवस्थिति एवं हिमालय भौगोलिक संरचना के कारण यह भारत का सर्वाधिक सघनता वाला भूकंपीय क्षेत्र बन जाता है। इस क्षेत्र में प्लेटों के संचालन के कारण यह भूकंप प्रवण क्षेत्र है।

14. मणिपुर पहाड़ियों से घिरा 'इंफाल बेसिन' एक सुंदर उदाहरण है [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) सरोवरीय मैदान का
Solution:पूर्व में किसी झील के अस्तित्व के कारण तलछट जमाव से निर्मित मैदान सरोवरीय मैदान कहलाता है। कश्मीर घाटी एवं इंफाल बेसिन इसके उत्तम उदाहरण हैं।

15. हिमालय पर्वत श्रेणी के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

  1. मुख्य हिमालय की परतदार चट्टानें जीवाश्म हीन हैं।
  2. लघु हिमालय की परतदार चट्टानों में समुद्री जीव-जंतुओं के जीवाश्म मिलते हैं।
  3. बाह्य हिमालय या शिवालिक हिमालय में मानव सभ्यता के अवशेष मिले हैं।
    नीचे दिए हुए कूट में से सही उत्तर चुनिए -
Correct Answer: (b) केवल 2 और 3
Solution:मुख्य हिमालय की परतदार चट्टानें जीवाश्म हीन नहीं हैं। अतः कथन 1 असत्य है। लघु हिमालय की परतदार चट्टानों में समुद्री जीव-जंतुओं के जीवाश्म मिलते हैं। बाह्य हिमालय या शिवालिक हिमालय में स्थित बुर्जहोम एवं गुफकराल में मानव सभ्यता के अवशेष प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार कथन 2 एवं 3 सही हैं।

16. हिमालय के किस भाग पर 'करेवा' भू-आकृति पाई जाती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) कश्मीर हिमालय
Solution:हिमालय के कश्मीर हिमालय भाग पर 'करेवा' भू-आकृति पाई जाती है। ये तलछट निक्षेप के रूप में पाए जाते हैं। यह असंगठित से अर्द्ध संगठित सैण्ड-क्ले-कांग्लोमरेट अनुक्रम के रूप में पाया जाता है। यह क्षेत्र जाफरान (केसर) की खेती के लिए प्रसिद्ध है।

17. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [Raj. P.S.C. (Pre) 2023]

A. कश्मीर हिमालय 'करेवा' निर्माण के लिये प्रसिद्ध है।
B. नालागढ़ दून सभी दूनों में सबसे बड़ा है।
C. नामधा बरवा पर्वत शिखर अरुणाचल हिमालय में स्थित है।
D. 'फूलों की घाटी' हिमाचल और उत्तराखंड हिमालय में स्थित है।

Correct Answer: (c) A, C और D सही हैं।
Solution:कश्मीर हिमालय 'करेवा' निर्माण के लिए प्रसिद्ध है। कश्मीरी भाषा में करेवा का अर्थ 'उठा हुआ टेबल भूमि' (elevated table land) है। यहां असंगठित से अर्द्ध-संगठित सैंड-क्ले-कांग्लोमरेट का निक्षेप पाया जाता है।
हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड हिमालय में चंडीगढ़-काल्का दून, नालागढ़ दून, देहरादून, हरिके दून एवं कोटा दून स्थित है। देहरादून सभी दूनों में सबसे बड़ा दून है, जिसकी लंबाई लगभग 35-45 किमी. तथा चौड़ाई 22-25 किमी. है।
नामचा बरवा पर्वत अरुणाचल हिमालय के अंतर्गत आता है। NCERT के अनुसार नामचा बरवा पर्वत की स्थिति भारत में है, जबकि कुछ भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्रोत के अनुसार नामचा बरवा की स्थिति तिब्बत (चीन) में है।
फूलों की घाटी हिमाचल और उत्तराखंड हिमालय में स्थित है। फूलों की घाटी उत्तराखंड में हिमाचल प्रदेश की सीमा के पास स्थित है।
इस प्रकार कथन (A), (C) एवं (D ) सही हैं।

18. कैलाश पर्वत निम्न में से किस क्षेत्र में अवस्थित है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) तिब्बत
Solution:कैलाश पर्वत तिब्बत (चीन) क्षेत्र में अवस्थित है। यह हिंदू धर्म में पवित्र तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है।

19. निम्नलिखित पर्वत श्रृंखलाओं में से कौन-सी हिमालय पर्वत श्रेणी में अवस्थित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

  1. चो ओऊ
  2. ल्होत्से
  3. अन्नामलाई
  4. सिरुमाली
    नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
Correct Answer: (b) केवल 1 तथा 2
Solution:चो ओऊ (चोयू) एवं ल्होत्से हिमालय पर्वत श्रेणी में अवस्थित पर्वत श्रृंखला है, जबकि अन्नामलाई एवं सिरुमाली दक्षिण भारत की पर्वत श्रेणियां है।

20. निम्न वक्तव्यों पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिए कूट से कीजिए: [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

कथन (A): हिमालय से निकलने वाली सभी नदियां सतत वाहिनी
कारण (R): हिमालय अपनी वर्षा का अधिकांश दक्षिणी-पश्चिमी मानसून से प्राप्त करता है।

Correct Answer: (b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:हिमालय से निकलने वाली सभी नदियां सतत वाहिनी हैं, इसका प्रमुख कारण इन नदियों के उद्गम स्रोत का हिमानियों में स्थित होना है। हिमालय अपनी वर्षा का अधिकांश भाग दक्षिण-पश्चिम मानसून से ही प्राप्त करता है। अतः कथन एवं कारण दोनों सत्य है, परंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।