उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा, 2022 विधि

Total Questions: 70

1. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?

Correct Answer: (d) भावी अधिनिर्णय का सिद्धांत मेनका गांधी बनाम भारत संघ
Solution:भावी अधिनिर्णय का सिद्धांत 'गोलक नाथ बनाम स्टेट ऑफ पंजाब के मामले में दिया गया था। यह सिद्धांत निर्देश देता है। कि किसी विशेष मामले में लिया गया निर्णय केवल भविष्य में लागू होगा और पिछले किसी भी निर्णय पर कोई पूर्वव्यापी प्रभाव नहीं पड़ेगा।

मेनका गांधी बनाम भारत संघ का मामला अनुच्छेद 21, (जीवन व स्वतंत्रता के अधिकार) से सम्बन्धित है जिसमे स्वर्णिम त्रिभुज की अवधारणा दी गई थी।

2. निम्नलिखित में से किस वाद में "मान्यता के भूत प्रभावी होने का सिद्धान्त" का अनुसारण किया गया?

Correct Answer: (b) हेले सिलासी बनाम कैबल एन्ड वायरलेस लि. में
Solution:अन्तर्राष्ट्रीय कानून में, मान्यता, विशेष रूप से विधि सम्मत मान्यता का, आमतौर पर भूत प्रभाव होता है, अर्थात् इसे उन घटनाओं पर लागू किया जा सकता है जो मान्यता होने से पहले हुई थीं। हेले सेलासी बनाम केबल एण्ड वायरलेस लिमिटेड के वाद में यह महत्वपूर्ण मुद्दा था,

जहाँ हेले सेलासी के रेडियो टेलीग्राफिक सेवा के मुनाफे के दावे को इतालवी आक्रमण के बाद इथियोपिया की वास्तविक सरकार के रूप में इतावली सरकार की ब्रिटेन की मान्यता के आधार पर चुनौती दी गई थी।

3. निम्नलिखित वादों में से कौन-सा वाद सामान्य प्रस्ताव का चलत प्रकृति का उदाहरण है?

Correct Answer: (a) कर्लिल बनाम कार्बोलिक स्मोक बाल कम्पनी
Solution:कार्लिल बनाम कार्बोलिक स्मोक बॉल कम्पनी [1893] सामान्य प्रस्ताव के चलत प्रकृति का महत्वपूर्ण मामला है। इस मामले ने स्थापित किया कि कार्बोलिक स्मोक बॉल कंपनी के विज्ञापन में दावा कि उनके उत्पाद का उपयोग करने के बाद इल्फ्लूएंजा से संक्रमित होने वाले व्यक्ति को इनाम दिया जायेगा, एक सामान्य प्रस्ताव है और विज्ञापन में निर्धारित शर्तों का अनुपालन प्रस्ताव की स्वीकृति और इस प्रकार बाध्यकारी अनुबंध बना।

4. संविधान के सातवीं अनुसूची के राज्य की विषय सूची से 'वनों' को समवर्ती सूची में स्थानान्तरित किया गया

Correct Answer: (a) संविधान (42वाँ संशोधन) अधिनियम से
Solution:संविधान (42वाँ संशोधन) अधिनियम, 1976 द्वारा सातवीं अनुसूची के राज्य सूची से वनों को समवर्ती सूची में स्थानान्तरित किया गया। 42वें संविधान संशोधन द्वारा 1976 में शिक्षा, वन, भार और माप, वन्य जीवों और पक्षियों का संरक्षण और न्यायप्रशासन को राज्य सूची से समवर्ती सूची में स्थानांतरित किया गया।

5. डाक द्वारा भेजी गई स्वीकृति का

Correct Answer: (b) प्रस्तावक की जानकारी में आने के पहले प्रतिसंहरण हो सकता है
Solution::भारतीय संविदा अधिनियम, 1872 की धारा 5 प्रस्तावों और स्वीकृतियों के प्रतिसंहरण से संबंधित है। धारा 5 के अनुसार स्वीकृति का प्रतिसंहरण स्वीकृतिकर्ता के विरुद्ध स्वीकृति की संसूचना पूर्ण होने से पहले किसी भी समय किया जा सकता है। इस प्रकार डाक द्वारा भेजी गई स्वीकृति का प्रतिसंहरण प्रस्तावक की जानकारी में आने से पहले हो सकता है।

6. ए. के. क्रेपक बनाम भारत संघ के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय के सिद्धान्त प्रतिपादित किया था

Correct Answer: (c) नैसर्गिक न्याय का सिद्धान्त प्रशासनिक कार्यवाही पर लागू होते हैं
Solution:ए. के. क्रैपक बनाम भारत संघ के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि नैसर्गिक न्याय के सिद्धान्त प्रशासनिक कार्यवाही पर लागू होते हैं। इस मामले में अदालत ने माना कि प्रशासनिक अधिकारियों को निष्पक्षता, न्याय और उचित प्रक्रिया का पालन करना चाहिए, जैसे की न्यायिक कार्यवाही में किया जाता है।

7. किस विद्वान ने विधिशास्त्र को "दि साइन्टीफिक सीन्थेसीस ऑफ दि एसेन्सियल प्रिंसिपल ऑफ लॉ" के रूप में परिभाषित किया है?

Correct Answer: (d) प्रोफेसर एलेन ने
Solution:'विधिशास्त्र कानून के आवश्यक सिद्धान्तों का वैज्ञानिक संश्लेषण है' यह वाक्यांश प्रोफेसर के. सी. एलन से सम्बन्धित है। कीटन ने विधिशास्त्र को "विधि के सामान्य सिद्धान्तों का अध्ययन और व्यवस्थित व्यवस्था के रूप में परिभाषित किया।

प्रोफेसर जॉन चिपमैन 'ग्रे' ने विधिशास्त्र को 'विधि के विज्ञान' के रूप में परिभाषित किया। डायस ने न्यायशास्त्र को विधि के सिद्धान्तों पर अवधारणाओं के दार्शनिक अध्ययन के रूप में वर्णित किया है।

8. केन्द्र में पर्यावरण विभाग स्थापित हुआ था

Correct Answer: (b) 1 नवम्बर, 1980 को
Solution:केन्द्र में पर्यावरण विभाग की स्थापना 1 नवम्बर 1980 को हुई थी। बाद में 1985 में इसे पर्यावरण एवं वन मंत्रालय में तब्दील कर दिया गया।

9. राष्ट्रपति उच्चन्यायालयों में अतिरिक्त और कार्यवाहक न्यायाधीशों की नियुक्ति कितनी अवधि के लिए कर सकता है?

Correct Answer: (a) दो वर्ष से अधिक नहीं
Solution:भारतीय संविधान का अनुच्छेद 224 अतिरिक्त एवं कार्यकारी न्यायाधीशों की नियुक्ति से संबंधित है। अनुच्छेद 224 (1) के अनुसार, राष्ट्रपति उच्च न्यायालयों में अतिरिक्त और कार्यकारी न्यायाधीशों की नियुक्ति 2 वर्ष तक के लिए कर सकता है।

10. क, य को राजमार्ग पर मिलता है, एक पिस्टौल दिखाता है और या का पर्स मांगता है। परिणामस्वरूप य अपना पर्स दे देता है। क ने किया है

Correct Answer: (c) लूट
Solution:क ने भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 390 में वर्णित लूट का अपराध किया है। धारा 390 के अनुसार प्रत्येक लूट या तो चोरी होता है या उद्दापन होता है। उपर्युक्त समस्या में क ने उद्दापन द्वारा लूट का अपराध कारित किया है।

उद्दापन लूट है, यदि अपराधी वह उद्दापन करते समय भय में डाले गये व्यक्ति की उपस्थिति में है, और उस व्यक्ति को स्वयं उसकी या अन्य व्यक्ति की तत्काल मृत्यु या तत्काल उपहति या तत्काल सदोष अवरोध के भय में डालकर वह उद्दापन करता है

और इस प्रकार भय में डालकर इस प्रकार भय में डाले गये व्यक्ति को उद्दापन की जाने वाली चीज उसी समय और वहाँ ही परिदत्त करने के लिए उत्प्रेरित करता है।